February 28, 2026 3:25 am

कैबिनेट ने किसानों के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपये का पैकेज किया मंजूर….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कैबिनेट ने किसानों के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपये का पैकेज किया मंजूर….

खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं के एक अद्वितीय पैकेज को मंजूरी दी है

नईदिल्ली, @MaruSangram। कैबिनेट ने किसानों के लिए कुल 3.70 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 3.68 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी को मंजूरी दी गई। पीएम प्रणाम के नाम से एक नई योजना को भी स्वीकृति दी गई। इसके तहत वैकल्पिक खाद को प्रोत्साहन देने के लिए 1,451 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसके जरिये मिट्टी की उर्वरता की वापसी, जागरूकता, पोषण और सुधार पर ध्यान दिया जाएगा।

इस तरह किसानों के लिए कुल पैकेज लगभग 3.70 लाख करोड़ रुपये का होगा। सरकार जल्द ही सल्फर कोटेड यूरिया भी लाएगी, ताकि मिट्टी में सल्फर की कमी को पूरा किया जा सके। इसे गोल्डेन यूरिया का नाम दिया गया है।

रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि वैसे तो यूरिया सब्सिडी को तीन साल के लिए तीन लाख 68 हजार करोड़ रुपये रखा गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है, जैसा कि पिछले साल यूक्रेन संकट के दौरान किया गया था।

पैकेज के तहत किसानों को यूरिया 242 रुपये प्रति बोरी (45 किलो ग्राम) की मिलती रहेगी। यह पैकेज आगामी खरीफ सीजन के लिए जारी 38 हजार करोड़ की सब्सिडी से अलग होगी।

गोबरधन संयंत्रों से जैविक उर्वरकों को भारतीय ब्रांड एफओएम, एलएफओएम और पीआरओएम के नाम से ब्रांड किया जाएगा।यह एक तरफ फसल के बाद बचे अवशेषों का प्रबंधन करने और पराली जलाने की समस्याओं का समाधान करने में सुविधा प्रदान करेगा।

पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में भी मदद करेगा। साथ ही किसानों को आय का एक अतिरिक्त स्त्रोत प्रदान करेगा। ये जैविक उर्वरक किसानों को किफायती कीमतों पर मिलेंगे।

The cabinet approved a package of Rs 3.70 lakh crore for the farmers.

Approved a unique package of schemes to ensure food security and environmental sustainability

New Delhi, @MaruSangram. The cabinet has approved a total outlay of Rs 3.70 lakh crore for farmers.

Fertilizer subsidy worth Rs 3.68 lakh crore was approved in the cabinet meeting chaired by Prime Minister Narendra Modi on Wednesday. A new scheme named PM Pranam was also approved. Under this, a provision of Rs 1,451 crore has been made to promote alternative fertilizers. Through this, attention will be paid to the return of soil fertility, awareness, nutrition and improvement.

In this way the total package for farmers will be around Rs 3.70 lakh crore. Soon the government will also bring Sulfur Coated Urea, so that the deficiency of Sulfur in the soil can be met. It has been named Golden Urea.

Chemicals and Fertilizers Minister Mansukh Mandaviya said that although the urea subsidy has been kept at Rs 3 lakh 68 thousand crore for three years, but it can also be increased if needed, as was done during the Ukraine crisis last year. .

Under the package, farmers will continue to get urea at Rs 242 per bag (45 kg). This package will be different from the subsidy of 38 thousand crores released for the upcoming Kharif season.

Organic fertilizers from Gobardhan plants will be branded under the Indian brands FOM, LFOM and PROM. This will facilitate post harvest residue management on the one hand and solve the problems of stubble burning.

Will also help in keeping the environment clean and safe. Along with this, it will provide an additional source of income to the farmers. These organic fertilizers will be available to the farmers at affordable prices.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts