

बारिश के मौसम को देखते हुए प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने सुबह 6 बजे किया पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था करवाई दुरुस्त…..
बीकानेर, @MaruSangram। मंगलवार रात आई बारिश के चलते बुधवार सुबह 6 बजे प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
प्राचार्य डॉक्टर सोनी पीबीएम की जनाना विंग में लेबर रूम के पास वेटिंग हॉल में जमा पानी से हुई मरीजों को परेशानी का हाल जानने पहुंचे।
इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी लेबर रूम और आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस पर डॉक्टर सोनी ने संबंधित कर्मचारी को पानी इक्कठे होने के कारण का पता लगाकर उन्हें तुरंत दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
साथ पीडब्लूडी के अधिकारियों को रोशन दान बंद करवाने के निर्देश दिए जहां से पानी वेटिंग एरिया में इकट्ठा होता है, इस क्षेत्र में तुरंत सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करवाई गई ताकि मरीजों के परिजनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आए।
प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने बताया की पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है, मौसम परिवर्तन से धूल आंधी बारिश आने के तुरंत बाद सफाई कार्मिक दोबारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट जाते है, पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग वो स्वयं करते है।
In view of the rainy season, Principal Dr. Soni did surprise inspection of PBM Hospital at 6 am: Cleanliness arrangements were made properly…..
Bikaner, @MaruSangram. Principal Dr. Gunjan Soni did a surprise inspection of PBM Hospital at 6 am on Wednesday morning due to the rains that came on Tuesday night.
Principal Dr. Soni reached to know the condition of the patients who were suffering due to water accumulated in the waiting hall near the labor room in the Janana wing of PBM.
During this Principal Dr. Gunjan Soni inspected the labor room and the surrounding area.
On this, Dr. Soni instructed the concerned employee to find out the reason for the accumulation of water and get it rectified immediately.
Along with this, PWD officials were instructed to stop the Roshan Daan from where water collects in the waiting area, and immediate cleaning arrangements were made in this area so that the relatives of the patients do not face any kind of problem.
Principal Dr. Soni told that the cleaning system is being done regularly in PBM Hospital, immediately after the dust storm due to weather change, the cleaning personnel again start repairing the cleaning system, monitoring the cleaning system in PBM Hospital. He does it himself.
Author: Sarjit Singh







