February 28, 2026 3:25 am

उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान रविवार को….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान रविवार को

4 लाख 32 हजार बच्चे गटकेंगे 2 बूँद जिंदगी की

जागरूकता रथों से गली-गली दिया सन्देश

बीकानेर, @MaruSangram। पोलियो से देश के भविष्य की रक्षा के लिए बीकानेर मे पल्स पोलियो बूथों पर रविवार 25 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन पिला कर उपराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जाएगा। अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन एसडीएम जिला अस्पताल स्थित बूथ पर बच्चों को बाईवेलेंट ओरल पोलियो वेक्सीन पिला कर किया जाएगा।

अभियान में बूथ कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन से सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेन्द्र तनेजा व आईएमए अध्यक्ष डॉ नवल गुप्ता ने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ पूरे अभियान के दौरान शहरी क्षेत्र में माईकिंग द्वारा आमजन को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर डॉ बिंदु गर्ग, आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य, शहरी क्षेत्र प्रभारी ममता कामरा, आई.ई.सी. स्टोर प्रभारी दाऊलाल ओझा, विनय व्यास, अरशद अली आदि मौजूद रहे। डॉ. अबरार ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो महाभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के करीब 4 लाख 32 हजार 561 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए कुल 1529 पोलियो बूथ पर 6 हजार से अधिक वैक्सीनेटर सेवाएं देंगे।

अभियान के नोडल अधिकारी जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों महा अभियान बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के 23 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 25 जून को जिले में 1579 बूथ, 63 ट्रांजिट टीम, 116 मोबाइल टीम्स, 343 सुपरवाइजर व 6 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स की सहायता से 4,32,561 बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। 204 हाई रिस्क एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभियान की सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। जिले मे 71 वैक्सीन डिपो द्वारा कोल्ड चैन मेन्टेन रखते हुए वैक्सीन आपूर्ति की जाएगी।

अभियान की सफलता के लिए नर्सिंग कॉलेज, रोटरी क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

समस्त प्रमुख बस स्टेंडों और रेलवे स्टेशन पर बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए ट्रांजिट टीम और स्लम-कच्ची बस्तियों, ढाणियों, घूमंतु जाति, रोड साइड कन्स्ट्रक्शन साइट जैसे हाई रिस्क एरिया के लिये मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है।

पडौसी देशों में आज भी पोलियो वायरस मौजूद
डॉ. अबरार ने बताया कि भारत 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है लेकिन पड़ौसी पकिस्तान व अफगानिस्तान में अब भी पोलियो केस निकल रहे है इसलिए बीकानेर जिले को खासकर खाजूवाला व कोलायत क्षेत्र में अभियान को विशेष गंभीरता से संचालित करने की आवश्यकता है ताकि देश का सुरक्षा चक्र कोई न भेद पाए। उन्होने बताया कि ये वैक्सीन हर अभियान में हर बार पिलानी जरूरी है चाहे पहले पिला रखी है।

उन्होने जनता से आह्वान किया कि सभी माता-पिता और परिजन अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने बूथ पर अवश्य लेकर आएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Sub National Pulse Polio Campaign on Sunday

4 lakh 32 thousand children will swallow 2 drops of life

Street-to-street message from awareness chariots

Bikaner, @MaruSangram. In order to protect the future of the country from polio, the Sub-National Immunization Day will be celebrated with full vigor by giving anti-polio vaccine to the children on Sunday, 25th June from 8 am to 5 pm at Pulse Polio booths in Bikaner. The district-level inauguration of the campaign will be done by administering Bivalent Oral Polio Vaccine to the children at the booth located at SDM District Hospital.

CMHO Dr. Mohammad Abrar Panwar, RCHO Dr. Rajesh Kumar Gupta, Deputy CMHO Family Welfare Dr. Yogendra Taneja and IMA President Dr. Naval Gupta flagged off the awareness chariots from Swasthya Bhavan on Friday with the aim of increasing booth coverage in the campaign. These chariots will work to motivate the common people by miking in the urban areas during the entire campaign. On this occasion, Dr. Bindu Garg, I.E.C. Coordinator Malkosh Acharya, Urban Area Incharge Mamta Kamra, I.E.C. Store in-charge Daulal Ojha, Vinay Vyas, Arshad Ali etc. were present. Dr. Abrar said that this time a target has been set to give polio vaccine to about 4 lakh 32 thousand 561 children of the district from 0 to 5 years in the Pulse Polio Campaign. For this, more than 6 thousand vaccinators will provide services at total 1529 polio booths.

Nodal officer of the campaign, District Reproductive and Child Health Officer Dr. Rajesh Kumar Gupta said that the sub-national pulse polio campaign is being organized in 23 districts of the state including Bikaner, Ganganagar, Churu, Hanumangarh. Under the campaign, bivalent polio vaccine will be administered to 4,32,561 children in the district on June 25 with the help of 1579 booths, 63 transit teams, 116 mobile teams, 343 supervisors and more than 6 thousand vaccinators. Special attention will be given to 204 high risk areas.

Dr. Gupta told that all the preparations for the campaign have been done. Vaccine will be supplied by 71 vaccine depots in the district keeping cold chain maintenance.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts