
ब्राह्मण मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम…..
बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान ब्राह्मण मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम रानी बाज़ार गौड़ सभा भवन में आयोजित के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छन्याति ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भँवर लाल पारीक ने कहा आज के युग में युवाओं और महिलाओं को शिक्षा और संस्कार के साथ साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज के स्नेह मिलन से एक दूसरे से जुड़ने और जोड़ने से समाज संगठित होता है। एसे कार्यक्रमों से समाज को एक नयी दिशा मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्ष गौड़ समाज के अध्यक्ष अजय गौड़ ने अपने संबोधन में कहा स्नेह मिलन कार्यक्रम से शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी एसे आयोजन होने चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्र में ब्राह्मण समाज एक जाजम पर अपनी ताक़त बता सके।
उन्होंने कहा है कि सामाजिक दायित्व के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी ब्राह्मण अपना परचम लहरा रहे है।
कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि सुनीता गौड़ ने कहा है की छन्याति ब्राह्मण समाज में अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ साथ सामूहिक विवाह की आवश्यकता है।
उन्होंने फ़िज़ूल खर्ची और दहेज प्रथा जैसे कुरीति को समाप्त करने के लिए ब्राह्मण समाज को सामूहिक विवाह के आयोजन पर निर्णय लेना समय की माँग बतायी।
कार्यक्रम आयोजक राजस्थान ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने अभी तक किए गये कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा की हाल ही में सास बहु कार्यक्रम में की गई घोषणा की लॉटरी में श्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए दो सास बहू के जोड़ो कि लॉटरी निकाली गई जिसमें चाँदनी मेहता- विमला मेहता एवं परमा आचार्य- प्रिया आचार्य को निःशुल्क यात्रा संस्था द्वारा करवायी जायेगी।
इस अवसर पर श्रीधर शर्मा,वाये के योगी, विश्वनाथ शर्मा,विजय जोशी, के के पांडेय,किशन जोशी, अरुण पांडेय, सविता गौड़, नरेंद्र नाथ परीक, विजय जोशी ने विचार रखे।
The affection meeting program of Brahmin society under the banner of Brahmin Manch…..
Bikaner, @MaruSangram. Under the banner of Rajasthan Brahmin Manch, during the Sneh Milan program of Brahmin Samaj organized at Rani Bazar Gaur Sabha Bhawan, the chief guest of the program, President of Chanyati Brahmin Samaj, Bhanwar Lal Pareek, said that in today’s era, youth and women should move forward along with education and culture. need to grow. By connecting and connecting with each other with the affection of the Brahmin society, the society gets organized. Such programs give a new direction to the society.
President of the program Gaur Samaj, Ajay Gaur said in his address that such events should be organized in the city as well as in the rural areas through Sneh Milan program so that the Brahmin community in the rural areas can show its strength on a blanket.
He has said that along with social responsibility, Brahmins are hoisting their glory in the political field as well.
Sunita Gaur, the special guest of the program, has said that there is a need for mass marriages along with the introduction of unmarried youths in Chhanyati Brahmin society.
He told the need of the hour for the Brahmin community to take a decision on organizing mass marriages in order to end evils like wasteful expenditure and dowry system.
Program organizer Rajasthan Brahmin Manch President Banwari Sharma, while highlighting the programs done so far, said that recently announced in the Saas Bahu program, the lottery of two pairs of mother-in-law and daughter-in-law for the visit of Shrinath Dham was drawn in which Free travel for Chandni Mehta- Vimla Mehta and Parma Acharya- Priya Acharya will be done by the organization.
Shridhar Sharma, Vaye K Yogi, Vishwanath Sharma, Vijay Joshi, KK Pandey, Kishan Joshi, Arun Pandey, Savita Gaur, Narendra Nath Pareek, Vijay Joshi kept their thoughts on this occasion.
Author: Sarjit Singh







