February 28, 2026 10:11 am

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर विभिन्न धाराओं में मानहानि का मुकदमा दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर विभिन्न धाराओं में मानहानि का मुकदमा दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें…..

कांग्रेस शासित राजस्थान में भाजपा और अन्य दलों के नेता जुबान संभाल कर बोलें।

चित्तौड़गढ़, @MaruSangram। राजस्थान के चित्तौड़ सदर थाने की पुलिस ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पर आईपीसी की धारा 143, 153ए, 295ए, 500, 504, 505 बी तथा 511 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भरोसेमंद कांग्रेसी और राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाडावत ने दर्ज करवाया है।

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जाडावत ने शेखावत पर मुख्यमंत्री गहलोत की मानहानि करने का आरोप लगाया है। शेखावत ने गत 27 अप्रैल को चित्तौड़ में भाजपा की एक सभा में सीएम गहलोत को राजनीति का रावण कहा था।

शेखावत ने पेपर लीक, भ्रष्टाचार, अपराध आदि का हवाला देते हुए गहलोत को 10 बुराइयों वाला रावण बताया। जाडावत का कहना रहा कि अशोक गहलोत एक गांधीवादी सम्मानित नेता है, उन्हें रावण बता कर शेखावत ने मानहानि की है।

कांग्रेस शासित राजस्थान में जिस तरह से केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है, उससे अब भाजपा और अन्य दलों के नेताओं को जुबान संभाल कर बोलना पड़ेगा। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के मानहानि प्रकरण का बदला कांग्रेस अब केंद्रीय मंत्री शेखावत से ले रही है।

मोदी सरनेम वालों को चोर कहने पर भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने भी राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमे में राहुल को दो वर्ष की सजा मिली। इससे राहुल संसद सदस्यता भी छीन गई और दिल्ली वाला बंगला भी खाली करवा लिया गया।

राहुल पर हुई कार्यवाही पर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल का बयान सामान्य बयान है और राजनीतिक मंचों से ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं। कांग्रेस ने कार्यवाही को द्वेषतापूर्ण बताया है। लेकिन अब कांग्रेस हमलावर मूड में आ गई है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत को पहले ही संजीवनी क्रेडिट कॉ-ओपरेटिव सोसायटी के घोटाले में फंसा रखा है। अब तो एसओजी ने भी शेखावत को मुल्जिम मान लिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को चार लाख मतों से हराया था।

गहलोत और शेखावत के बीच यह राजनीतिक प्रतिद्वंदता अब व्यक्तिगत लड़ाई में तब्दील हो गई है।

Defamation case filed against Union Minister Gajendra Singh Shekhawat under various sections, difficulties may increase…..

In Congress-ruled Rajasthan, leaders of BJP and other parties should speak with care.

Chittorgarh, @MaruSangram. Rajasthan’s Chittor Sadar police station has registered a defamation case against Union Jal Shakti Minister and Jodhpur MP Gajendra Singh Shekhawat under sections 143, 153A, 295A, 500, 504, 505B and 511 of the IPC. This case has been filed by Chief Minister Ashok Gehlot’s trusted Congressman and Chairman of Rajasthan Heritage Conservation and Promotion Authority Surendra Singh Jadawat.

Jadawat, who has the status of Minister of State, has accused Shekhawat of defaming Chief Minister Gehlot. Shekhawat had called CM Gehlot the Ravana of politics in a BJP meeting in Chittor on April 27.

Citing paper leak, corruption, crime etc., Shekhawat described Gehlot as Ravan with 10 evils. Jadawat said that Ashok Gehlot is a Gandhian respected leader, Shekhawat has defamed him by calling him Ravana.

The way a defamation case has been filed against the Union Minister in Congress-ruled Rajasthan, now the leaders of BJP and other parties will have to speak carefully. It is believed that Congress is now taking revenge of Rahul Gandhi’s defamation case from Union Minister Shekhawat.

BJP MLA Purnesh Modi had also filed a defamation case against Rahul Gandhi for calling people with Modi surname as thieves. Rahul was sentenced to two years in this case. Due to this, Rahul’s parliament membership was also taken away and the bungalow in Delhi was also vacated.

On the action taken on Rahul, Congress leaders say that Rahul’s statement is a normal statement and such statements have been given from political forums. The Congress has termed the action as malicious. But now the Congress has come in an aggressive mood.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts