February 11, 2026 6:02 am

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल/ दिनांक : 22 अप्रैल 2023/वैसाख शुक्ल द्वितीया/शनिवार

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कई कार्यों में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन का आरंभ आलस्य से होगा दिनचर्या का इस पर प्रभाव पड़ेगा। सभी कार्य आज लगभग विलंब से ही शुरू होंगे। मध्यान के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी धन की प्राप्ति आशानुकूल नहीं रहेगी। व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा। पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। संध्या के समय किसी समारोह में उपस्थिति देंगे उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। महिलायें मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको घर एवं बाहर मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकोच निर्णय ले सकेंगे इनमे सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि करने पर खर्च होगा महंगे सामानों की खरीददारी से घरेलू बजट बिगड़ेगा फिर भी आर्थिक लाभ होते रहने से स्थिति संभाल लेंगे। महिलाये घरेलू अव्यवस्था को सुधारने में व्यस्त एवं चिंतित रहेंगी अधिक कार्य करने पर स्वास्थ्य खराब होगा। आज किसी को बेमन से उधार देना पड़ सकता है जिसकी वसूली में परेशानी आएगी सोच कर ही निर्णय लें।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय एवं पारिवारिक उलझनों के कारण शारीरिक एवं मानसिक स्थिति असंतुलित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी की सहायता के बिना कार्य करना कठिन होगा। आर्थिक कारणों से भी किसी खास व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल परिणाम नही मिलने से मन मे नकारात्मक एवं अनैतिक कार्य करने के भाव आएंगे। आर्थिक स्थिति धीरे धीरे गिरने से व्यक्तिगत खर्च चलाना भारी पड़ेगा। उधारी वालो के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी। महिलाये इच्छा पूर्ति ना होने पर किसी कार्य को जान कर बिगाड़ सकती है।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आज आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा फिर भी अखरेगा नही। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेजीझक होकर निर्णय लें आज का दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है लेकिन अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है। महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके आज के दिन का अधिकांश समय शुभ कर्मों में व्यतीत होगा। आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे। लेकिन घरेलू खर्चो को लेकर संकीर्णता दिखाना भारी पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी धन लाभ रुक रुक कर होता रहेगा फिर भी मन को संतुष्ट करना आज मुश्किल ही रहेगा। महिला मित्रो से समीपता का अहसास होगा लेकिन आने वाले समय मे नई मुसीबत भी खड़ी होगी। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक शान्तिप्रद रहेगा। पारिवारिक वातावरण अपने हंसमुख व्यवहार से उल्लासित करेंगे लेकिन स्त्री वर्ग आज किसी ना किसी कारण नाराज ही रहेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे इसका परिणाम विपरीत ही रहने वाला है। हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा। सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सरकार विरोधी अनैतिक कार्य सम्मान हानि करा सकते है। संध्या के आसपास धन लाभ होगा। महिलाओ का दिमाग पढ़ना मुश्किल रहेगा।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा खर्च भी आवश्यकता अनुसार रहने पर बचत भी कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा। मध्यान तक आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा जोकि संध्या पश्चात तक रुक-रुक कर होता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी की मदद बिन मांगे ही मिल जाएगी। महिलाये आज बुद्धि विवेक का परिचय देंगी बिखरे रिश्तो को एक जुट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज का दिन शांति एवं धैर्य रख बिताने की सलाह है। ना कुछ लोग भी आज आपकी उपेक्षा करेंगे जिससे स्वभाव दिन भर आवेश में रहेगा। घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा। घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे। सेहत की लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी संवादहीनता के कारण गृहस्थ अस्त-व्यस्त रहेगा।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपकी आशाओ के अनुरूप रहेगा। पूर्वनियोजित कार्यक्रम में किसी आकस्मिक कार्य की वजह से फेरबदल करना पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधिया आरम्भ में थोड़ी सुस्त रहेंगी परन्तु मध्यान के बाद इनमे गति आएगी आर्थिक लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी फिर भी निवेश सोच समझ कर ही करें। सरकारी कार्यो को करने के लिए भी आज का दिन शुभ है बिना किसी की सहायता के पूर्ण कर सकेंगे। पैतृक सम्पति संबंधित मामलों को लेकर दुविधा होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। महिलाये आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर मे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए अशांति से भरा रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। आर्थिक लेन देन में स्पष्टता ना रहने से किसी से झगड़ा हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्य जिनसे लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारण से क्षति ही कराएंगे। मध्यान के समय व्यावसायिक एवं घरेलू कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आशानुकूल नही मिलेगी। खर्च चलाने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है। महिलाये आज पारिवारिक वातावरण को लेकर ज्यादा परेशान रहेंगी।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं लगी रहेंगी इनके पूर्ण होने में दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज अनिश्चितता के दौर से गुजरेंगे फिर भी आकस्मिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नए व्यवसाय का आरंभ अभी टालना ही बेहतर रहेगा। अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे। आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे। मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी। मोह माया से मन भंग होगा। महिलाये अंतर्मन से सहयोग करेंगी लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नही करेंगी।

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Bikaner / Horoscope, @Marusangram. Today’s Horoscope / Date : 22 April 2023 / Vaisakh Shukla Dwitiya / Saturday

Aries???? (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Today will be satisfactory even after showing negligence in many tasks. The day will start with laziness, routine will have an effect on it. All the work will start almost late today. After midday, the situation will start becoming normal, still the attainment of money will not be optimistic. Due to the slowdown in business, the mind will be less focused on the work area. There will be a mixture of happiness and displeasure in the family environment, yet the situation will remain normal. Will be present in a function in the evening, will get good food, vehicle happiness. Women will make secret plans in their mind.

Taurus ???? (e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, wo)
Today, you will increase your respect at home and outside, family members will also play an important role in this. You will be able to take decisions without hesitation in the field of work and you will get 100% success in these. Expenses will be spent on increasing the means of happiness, the domestic budget will deteriorate due to the purchase of expensive goods, yet the situation will be handled due to economic benefits. Women will be busy and worried about improving domestic clutter, health will be bad if you do more work. Today, someone may have to lend reluctantly, whose recovery will be difficult, take a decision only after thinking about it.

Gemini???? (ka, ki, ku, d, ng, ch, k, ko, ha)
Today will be inauspicious and fruitful for you. Physical and mental condition will remain unbalanced due to business and family conflicts. Today it will be difficult to work without someone’s help in the work area. Due to economic reasons also, a special person will have to be flattered, yet due to not getting the expected results, feelings of doing negative and unethical work will come in the mind. Due to the gradual decline in the economic condition, running personal expenses will be heavy. There will be extra trouble due to borrowers. Women can knowingly spoil any work if their wish is not fulfilled.

Cancer ???? (hee, hoo, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe)
Today will live up to your expectations. Today, along with sudden gains, you will also get respect for excellent service from the social sector. Even in the work area, elders in the officer class and family will keep a benevolent look. Will spend social life like the rich, will have to show off a little, money will be spent more than necessary, still it will not end. Business class today can invest even with closed eyes, it will be beneficial. Will spend moments of joy with friends and relatives, will exchange good news and gifts. Family condition will be satisfactory.

Lion ???? (ma, me, moo, me, mo, ta, t, to, te)
Whatever work you do today, there will be a situation of dilemma in the beginning, you can also make up your mind to leave it in the middle, but if you stay focused, you can definitely get success. Feel free to take decisions in business, today is in your favor. You can also invest in new works, but must take the advice of the experienced. Solving the family confusion that has been going on for a few days will give mental relief and the rift in the relationship will be filled. Marriage proposals will come to unmarried people, but do not be in a hurry, further results can be bad. The nature of women will remain fickle.

Kanya???? (to, pa, p, poo, sh, n, th, pe, po)
Most of your time today will be spent in auspicious deeds. Will openly take interest in spirituality today, will also spend on charity. But showing narrow-mindedness regarding household expenses can be heavy. There will be normal pace in work business, money and profit will continue to happen intermittently, yet it will be difficult to satisfy the mind today. There will be a feeling of closeness with female friends, but in the coming time new trouble will also arise. Evening time will be tiring but more peaceful. The family atmosphere will cheer you up with your cheerful behavior, but the female class will remain angry today for one reason or the other.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
On this day, you will use your brain more than necessary, its result will be opposite. Viewing everyone with suspicion will reduce practicality. Health will also deteriorate suddenly, air disorder or other gas related problem will be troubled by burning sensation in the chest. Haste in economic matters will cause loss, work with patience, even if you work with wisdom and discretion in the work area, there will be no special benefit, work will have to be done only with assurance. Unethical acts against the government can cause loss of respect. There will be money gain around evening. It will be difficult to read the mind of women.

Scorpio???? (so, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, u)
Today’s day will increase money and grains, if expenses are according to need, you will be able to save. Today you will do new experiments in the business sector, but the result will not be available soon. A mix of laziness and hard work till mid-day will not give promising results, but after this sudden growth in business will start earning money, which will continue to happen intermittently till evening. If needed, someone’s help will be given without asking. Today women will show wisdom and will play an important role in uniting scattered relationships. Health will remain normal.

Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, fa, dha, bhe)
You are advised to spend today with peace and patience. Neither will some people ignore you today, due to which your nature will remain agitated throughout the day. There will be a similar environment at home and outside, people will listen to you but will not take you seriously, they will procrastinate even in economic matters. There will be indifference on the business sector, the result of working reluctantly will also be accordingly. Contingent expenses in the house will remain engaged even after controlling them. Due to lack of money, small expenses will also increase the problem. Take care that the carelessness of health does not take a serious form in the near future. Due to lack of mutual communication between husband and wife, the household will remain busy.

Capricorn ???? (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Gi)
Today will be according to your expectations. The pre-planned program will have to be reshuffled due to some unforeseen work. Business activities will be a little slow in the beginning, but they will pick up speed after the middle, due to economic benefits, you will get mental peace, even then invest wisely. Today is also auspicious for doing government work, you will be able to complete it without any help. There will be dilemma regarding matters related to ancestral property, you will have to run and run. Women will visit the dream world today, due to which there will be some chaos in the house.

Aquarius???? (goo, ge, go, sa, si, soo, se, so, da)
Today will be full of unrest for you. Whatever work you make up your mind to do today, there will definitely be some disturbance in it. Due to lack of clarity in financial transactions, there can be a quarrel with someone. Pre-planned work from which profit was expected will also cause damage due to cancellation or other reason. At the time of midday, someone’s help will be needed in business and domestic work, which will not be expected. You may also have to take a loan to meet the expenses. Women today will be more worried about the family environment.

Pisces ???? (di, du, th, z, n, de, do, cha, chi)
Today will be a profitable day, there will be possibilities of profit from the morning itself, we will have to wait till noon for their completion. The business class will go through a period of uncertainty today, yet the economic condition will remain better due to sudden gains. It would be better to postpone starting a new business. Will feel uncomfortable in taking internal family decisions. Decisions regarding some important work will change in a moment. Will be interested in spirituality but will not be able to give time. The feeling of detachment will also arise in the mind. The mind will be distracted by illusion. Women will co-operate from within but will not show their feelings.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts