February 27, 2026 1:16 pm

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल/ 20 अप्रैल, 2023/ गुरूवार

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगों के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है। लाभ पाने के लिये अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। परिजन आपकी बातों का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे, केवल मित्र लोग ही स्वार्थ वश आपकी हाँ में हाँ मिलाएंगे। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल होगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा आपका ध्यान आज कम समय मे ज्यादा लाभ कमाने पर रहेगा लेकिन इसमें सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ के लिये दिन भर संघर्ष करना पडेगा लेकिन होगा अकस्मात ही। संतान अथवा पैतृक मामलो को लेकर कई दिनों से लगी कोई उम्मीद टूटने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन नही लगेगा प्रतियोगी परीक्षा में असफलता मिलेगी। संध्या तक धैर्य से काम लें इसके बाद स्थिति अनुकूल बनने लगेगी जो लोग आपको बोझ समझ रहे थे वही आपका महत्त्व समझेंगे। आध्यात्म एवं परोपकार का सहारा लें निकट भविष्य में अवश्य काम आएगा। सेहत संध्या बाद थकान होने पर भी अनुकूल लगेगी।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा दिन के आरंभ में किसीकी बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेगें थोड़ा बहुत गुस्सा दिन भर बना ही रहेगा। मध्यान के समय जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागये बैठे है उसके टलने से मन निराश होगा। कार्य व्यवसाय में आज दिनचार्य संभावनाओ पर केंद्रित रहेगी लाभ के कई अवसर निकट आते आते निरस्त होंगे फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण धर्य की कमी से खराब हो सकता है घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सफलता वाला है लेकिन अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है अन्यथा लाभ के अवसर गरमा गरमी में हाथ से निकल सकते है। भाई बंधुओ से आज सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश ही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर स्थिति मेहनत के बाद लाभदायक बनेगी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा पल में खुशी पल में उदासी बनेगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन दौड़धूप वाला रहेगा दैनिक कार्यो की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। व्यावसायिक कार्य मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ आशाजनक नही होगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में भी जा सकता है लापरवाही से बचें। आज की गई मेहनत का सकारत्मक परिणाम संध्या बाद से देखने को मिलेगा कई दिनों से चल रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी लेकिन धन लाभ आज आंशिक लेकिन निकट भविष्य में आशाजनक रहेगा। परिवार ने संतानों का मनमाना व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शरीर मे कोई नया रोग होने की संभावना भी है।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप होगा। पूर्व में की किसी गलती का आभास होगा लेकिन विपरीत परिस्थिति के कारण सुधार भी नही कर सकेंगे। सेहत मध्यान तक नरम रहेगी हाथ पैर एवं अन्य शारीरिक अंगों में शितिलता के कारण कार्य बेमन से करने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय ही रहेगी अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्चो में लग जायेगा। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत भी नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन देन से बचे वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा लेकिन इसके लिये समय का सदुपयोग करना पड़ेगा परिवार में भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे अन्य लोगो आपकी प्रगति देख वैरभाव रखेंगे आप भी आज किसी कारण से हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे। आज अपने काम से काम रखें अन्यथा अनुकूल दिन का उचित लाभ नही मिल सकेगा। अतिआवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद शारीरिक अथवा अन्य कारणों से बाधा आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा आस पडोस में नए शत्रु पनपेंगे सतर्क रहें। स्त्री संतानों से

भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन लाभदायक बना है इसका लाभ उठायें स्वभाव में थोड़ी उग्रता एवं जल्दबाजी रहेगी प्रत्येक कार्य को बिना सोचे समझे करेंगे जिससे बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय आज अन्य प्रतिस्पर्धियों को तुलना में बेहतर चलेगा धन लाभ भी थोड़ी देर अबेर आशाजनक होगा लेकिन धन व्यर्थ के कार्यो में खर्च हो सकता है। मौज शौक की प्रवृति से दूर रहें अन्यथा घर मे विशेष कर महिला वर्ग से विवाद की संभावना है। संध्या के आस पास किसी से धन संबंधित व्यवहार को लेकर विवाद हो सकता है गुस्से को काबू में रखें वरना कल पछताना पड़ेगा।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी वैचारिक शक्ति प्रबल रहेगी लेकिन फिर भी अंतर्द्वन्द में ही फंसे रह जाएंगे जिस कार्य को करना आरम्भ करेंगे उसे मनमाने तरीके से ही करेंगे किसी का कार्य मे दखल देना अखरेगा बेवजह की बहस के लिये तुरंत तैयार रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद भी मेहनत करने पर ही आय के स्तोत्र बनेंगे लाभ आज सीमित साधनों से होगा लेकिन मेहनत आगे अवश्य धन लाभ के मार्ग बनाएगी। मन कुछ समय के लिये अनैतिक कार्यो मौज शौक की ओर भटकेगा लेकिन इसमें भी कुछ ना कुछ व्यवधान आने से इच्छा पूर्ति नही कर पाएंगे। पति/स्त्री संतान सुख मिलेगा साथ ही कोई नई समस्या भी बनेगी।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके अंदर तेज की कमी रहेगी मन मे कुछ ना कुछ भय बना रहेगा आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा छोटी मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। आज आप भाई बंधुओ के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है। शत्रु पक्ष को कमजोर ना आकेँ अंदर ही अंदर हानि पहुचायेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आर्थिक उन्नति के योग बन रहे है लेकिन साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी अथवा किसी मामूली बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि की भी सम्भवना है। भाई बंधु अथवा मित्र मंडली में कम बैठे कुछ ना कुछ गड़बड़ ही होगी। कार्य व्यवसाय से पहके से तय आय निश्चित होगी इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध रहने पर भी असंतोषी ही रहेंगे। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से संबंध में चंचलता आएगी।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगो से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन रहेगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। परिवार की महिलाए मानसिक विकार से ग्रस्त रहेंगी मामूली बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब कर सकती है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यों से लाभ की उम्मीद अंत समय मे उलझन में बदलेगी। व्यवहार में मिठास बनाये रहने से कई पारिवारिक एवं कानूनी लफड़ो से बच सकते है। सेहत में थोड़े बहुत विकार लगे रहेंगे।

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Bikaner / Horoscope, @Marusangram. Today’s Horoscope / April 20, 2023 / Thursday

Aries???? (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Even if today is auspicious and fruitful, you will not be able to take full advantage of it. Your nature will remain careless and rude towards other people, you will behave only for the fulfillment of selfishness. The one whom you consider as your well wisher will become the cause of sorrow. There will be opportunities for profit in work business but due to lack of experience there is a possibility of getting out of hand. To get benefits, leave the feeling of ego and take the advice of an experienced person. Even if there is loyalty in religious deeds, there will be more attraction towards sinful deeds. Relatives will not believe your words quickly, only friends will selfishly say yes to you. Health will be adverse after evening.

Taurus ???? (e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, wo)
Today will be a day of ups and downs, today your focus will be on earning more profit in less time, but you will not be able to get success in it. You will have to struggle throughout the day to gain money, but it will happen by accident. There is a possibility of breaking any hope held for many days regarding children or ancestral matters. Student class will not feel like studying, there will be failure in competitive examination. Work patiently till the evening, after that the situation will start becoming favorable, those people who were considering you as a burden will understand your importance. Take the support of spirituality and charity, it will definitely be useful in the near future. Health will feel favorable even after being tired in the evening.

Gemini???? (ka, ki, ku, d, ng, ch, k, ko, ha)
Today’s day will get respect from the public sector, in the beginning of the day, you will be angry about someone’s absurd talk, a little bit of anger will remain throughout the day. At the time of midday, the mind will be disappointed if the work from which profit is expected to be postponed. Today, the day-to-day life in the work business will be focused on the possibilities, many opportunities for profit will be canceled as they come nearer, yet with the help of someone or the other, money will be gained. Family environment can get spoiled due to lack of patience, today you will feel comfortable by spending time outside than at home. Health will be normal except for mental disorders.

Cancer ???? (hee, hoo, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe)
Today is a day of success, but it is important to keep your speech and behavior balanced, the day can be taken advantage of only by being satisfied with less profit, otherwise the opportunities for profit can go out of hand in the heat of the moment. Today it will be better to keep limited behavior with brothers, otherwise there will be some mental distress. The situation in the work area will become profitable after hard work, competitors will dominate, yet if you remain firm, you will definitely get success. The family environment will be normal, happiness in a moment will turn into sadness in a moment. There will be some softness in health.

Lion ???? (ma, me, moo, me, mo, ta, t, to, te)
Today will be a busy day, neglecting the body in the rush of daily tasks will be heavy later. Will have to work hard in business work, yet the profit will not be promising. The benefit of your share can also go to someone else’s share. Avoid negligence. The positive result of the hard work done today will be seen from the evening onwards, the financial crisis going on for many days will decrease, but the money gain will be partial today but promising in the near future. Arbitrary behavior of the children by the family will cause heartache, there will be a decrease in family happiness. There is also a possibility of some new disease in the body.

Kanya???? (to, pa, p, poo, sh, n, th, pe, po)
Today’s day will be inauspicious and fruitful, today there will be mental anguish for some reason or the other. There will be an awareness of any mistake made in the past, but due to adverse circumstances, they will not be able to rectify it. Health will remain soft till mid-day, due to laxity in hands, legs and other body parts, work will have to be done reluctantly. The condition of work business will also remain pathetic, will have to depend on other people. There will be money gain but it will be spent on unnecessary expenses. Due to the poor health of the mother or the women of the house, the environment will remain busy. Avoid loan transactions, otherwise the financial problem may deepen further.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will be a day of victory in every work, but for this, time will have to be used properly. There will be jealous relations with brothers and brothers in the family, other people will keep enmity after seeing your progress, you will also suffer from inferiority complex due to some reason. Mind your own business today, otherwise you will not get the proper benefit of a favorable day. Complete the urgent work before evening, after that there will be obstacles due to physical or other reasons. New enemies will flourish in the work area or in the neighborhood, be alert. from female offspring

There can be a difference of opinion on anything.

Scorpio???? (so, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, u)
Today has become a profitable day, take advantage of it, there will be some fierceness and haste in nature, we will do every work without thinking, due to which we will have to repent later. Work business will run better today than other competitors, money profit will also be promising for a while, but money can be spent in useless works. Stay away from the tendency of fun and hobbies, otherwise there is a possibility of dispute in the house, especially with the women. There can be a dispute with someone about money related behavior around the evening, keep anger under control, otherwise you will have to repent tomorrow.

Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, fa, dha, bhe)
On this day, your ideological power will prevail, but still you will be stuck in the conflict, whatever work you start doing, you will do it in an arbitrary way, you will end up interfering in someone’s work, you will be ready for unnecessary debate immediately. There will be indifference on the work area till the middle of the day, even after this, income will be created only after working hard. Today, profit will be from limited means, but hard work will definitely pave the way for monetary gains. For some time the mind will wander towards unethical activities, pleasures and hobbies, but due to some hindrance in this too, it will not be able to fulfill its wishes. Husband / wife will get child happiness as well as some new problem will also be created.

Capricorn ???? (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Gi)
Today there will be a lack of sharpness in your mind, there will be some fear in your mind, the surrounding environment will also be opposite, there is a possibility of discord in small talk or humor. Today, especially keep limited behavior with the opposite sex, otherwise the value may be broken. Today you will prove to be beneficial for your brothers and sisters, but the financial or other kind of help given by you is more likely to be misused. Do not weaken the enemy side, you will harm inside. Money gain will be difficult today.

Aquarius???? (goo, ge, go, sa, si, soo, se, so, da)
Today, chances of economic progress are being made, but at the same time, there is a possibility of loss of respect due to defamation in the social sector or becoming a fuss over some trivial matter. Sitting less in the circle of brothers or friends, there will be some or the other wrong. Pre-fixed income from work business will be certain, in addition to this, there is a possibility of sudden profit from risky work, share lottery etc. The business class will remain dissatisfied even if they are financially prosperous. Whatever you try to hide in the household, it will become the cause of dispute. There will be fickleness in the relationship with the child.

Pisces ???? (di, du, th, z, n, de, do, cha, chi)
Today, even if your mind is satisfied, you will be restless on comparing yourself with other people. There will not be any positive result from work business also. Due to less inflow of money and more expenditure, the economic balance will be disturbed. The women of the family will suffer from mental disorders, if small things are connected with prestige, the atmosphere of the house can be spoiled. The expectation of profit from work related to father or ancestral property will turn into confusion in the end time. Maintaining sweetness in behavior can avoid many family and legal disputes. There will be a few disorders in health.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts