February 27, 2026 1:16 pm

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल/ 19-04-2023 /बुधवार

मेष राशि: आज सामाजिक कार्य करने से आप जनता के प्रिय बनेंगे, आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्र में आपको फायदा होगा। आज शाम के समय आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इसकी चिंता न करें। पिता के आशीर्वाद से आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है।

वृषभ राशि: आज हर काम में सावधानी रखें। यदि आप आज नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे लेकिन चिंता न करें क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आज शाम के समय आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभ है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। नौकरी में आज आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामने वाला आपकी किसी बात का बुरा न माने। आज आपको अपने व्यवहार के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा।

कर्क राशि: आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है और परिवार में विवाद बढ़ सकता है। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही अपने कार्य को सफल बना पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आप एक खुशमिजाज शख्सियत हैं, जिन्हें देखकर हर इंसान आपसे खुद को जोड़ने की कोशिश करेगा।

सिंह राशि: आज धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपमें दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है, लेकिन आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे। व्यापार के लिए बनी नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।

कन्या राशि: आज भाग्‍य का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से सलाह-मशविरा करने में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि: लोगों का दिन व्‍यस्‍तता और भागदौड़ में बीतेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ से अपने व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। आज कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल होंगे। आज शाम के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावना है इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।

वृश्चिक राशि: आज आपके लिए आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी।

धनु राशि: आज सूझबूझ से काम लेना होगा। आज आपको अपने परिवार में चल रहे कलह को खत्म करना होगा, नहीं तो यह आपका मानसिक तनाव बना रहेगा। अगर आज आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा। मामा के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।

मकर राशि: आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी को बिना पूछे कोई सलाह नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज योग्य लोगों से विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

कुंभ राशि: आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के काफी आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आज कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशि: आज आपको मातृ पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Bikaner / Horoscope, @Marusangram. Today’s Horoscope / 19-04-2023 /Wednesday

Aries: By doing social work today, you will become dear to the public, the number of your friends will also increase. Today you will benefit in the field of real estate. Today in the evening, your mother may have some physical problem, due to which you may have to run for some time. Trouble will be faced, but by night everything will be normal, don’t worry about it. With the blessings of the father, today you can also be honored by the government.

Taurus: Be careful in everything today. If you do a job today, some of your enemies may arise in the workplace, they will try to tarnish your image but do not worry because your clever intelligence will defeat all the enemies. If there is any business in partnership then the day will be good for it. Any problem related to the marriage of the child will end today, in which there will be full support of the life partner. Love life will be happy. Today in the evening, you can think of taking your parents on a pilgrimage to some religious place.

Gemini: Today is an auspicious day. Today will be auspicious for you in terms of money. Today, if any of your money is stuck somewhere, then you can get it, due to which you will look happy. Today you can buy a gift for your spouse. Today you will also spend some money to meet your daily needs. Today in the job, you should keep in mind that the person in front should not mind anything about you. Today you have to pay attention to your behavior as well as your food habits.

Cancer: Today is not a favorable day and disputes may increase in the family. Be serious about your nature, only then you will be able to make your work successful only by hard work. Today some of your enemies will prevail, but they will not be able to succeed in their plans. You are a happy personality, seeing whom every person will try to connect with you.

Leo: Today will be engaged in religious work. Today the feeling of charity will increase in you, today you will get success in the efforts made on the strength of faith. Today is the best day to complete your old stalled tasks, but you have to leave your laziness. Seeing your bravery, the enemies will look discouraged. Work on new plans made for business can start today.

Virgo: Luck will be with you today. If you have been struggling with some physical pain for some time, then that too will end today and your wealth can also increase. Today you can also help any of your troubled friends, due to which your mind will feel happy. Today, you can get some good news related to the future of your child, which will reduce your mental stress. You will spend the evening time in consultation with the elderly members of your family.

Libra: People’s day will be spent in busyness and running. Today you will try to make new strategies of your business successful due to busyness and running. Today it is possible that you may be accused of something in the job, but do not panic. Today something will happen that you will be able to make your words come true. You have to be careful while driving this evening because there is a possibility of injury, so drive carefully.

Scorpio: Today, there will be a situation of more expenditure than income for you, so you have to move ahead after thinking. If this is not done then you will have to face trouble in the coming time. Your respect will increase today due to the excellent work done by your children. You will spend the evening having fun with your friends. Today you will be able to win over your enemy side with your patience. Students will need the advice of their seniors today.

Sagittarius: Today we have to act wisely. Today you have to end the discord going on in your family, otherwise it will remain your mental stress. If today you are thinking of taking a loan from any bank or institution, then do not take it at all because the day is not good for that, it will be difficult to repay it. Today your expansion will be seen increasing in the political field as well. There may be some differences with the maternal uncle today, but control your speech, otherwise there may be a rift in the relationship.

Capricorn: Today you are very likely to get some money from your ancestors. Today you should not give any advice to any of your friends or colleagues without asking because it will have the opposite effect, so be careful. You can also go on a religious pilgrimage at night, due to which your mind will remain calm and happy. Today you will make some new strategy in business, which will benefit you in future. Today, good marriage proposals will come from eligible people.

Aquarius: Today you can get stalled money. Today you are seeing a lot of possibilities of getting money from your in-laws side as well. If you do any work today to increase your income, you will get success in it. Students may face some hurdles in their exam preparation. Spouse’s advice will benefit you in your business. There may be some decrease in the health of a family member today and there will be more running for it.

Pisces: Today you are getting respect from the mother’s side as well. Today you have to be careful with your enemies in the job, as they will try to disturb you. Today you will get full support of your in-laws and life partner. A new deal can be finalized in business today, which you have been waiting for a long time. You will have to avoid getting into any debate during this evening.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts