

Twitter यूजर्स को तोहफा, अब 10000 अक्षरों में ट्वीट कर सकेंगे लोग…..
नई दिल्ली, @MaruSangram। एलन मस्क लगातार ट्विटर को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ट्विटर के कंटेंट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है। नए बदलाव के बाद अब ट्विटर यूजर्स 280 नहीं बल्कि 10,000 अक्षरों में ट्वीट कर सकेंगे। इसके अलावा ट्विटर पर टेक्स्ट फॉर्मेटिंग की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी। हालांकि ये सर्विस सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगी जो ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब कर चुके हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्विटर पर करैक्टर लिमिट के बढ़ने से अब लोग अपनी भावनाओं को बेहतर और स्पष्ट तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। वहीं अब लंबे ट्वीट करने पर लोगों को करैक्टर लिमिट खत्म होने की चिंता भी नहीं होगी।
ट्विटर ने इस अपडेट के बारे में बताते हुए कहा कि हम ट्विटर पर लिखने और पढ़ने के अनुभव में सुधार कर रहे हैं! आज से ट्विटर अब बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के साथ 10,000 अक्षरों तक के ट्वीट्स का समर्थन करता है। नई सुविधाओं का उपयोग करने के लिए ट्विटर ब्लू को साइन अप करना होगा।
Gift to Twitter users, now people will be able to tweet in 10000 characters.
New Delhi, @MaruSangram. Elon Musk is constantly trying to improve Twitter. Now a big change has been made in Twitter’s content policy. After the new change, now Twitter users will be able to tweet in 10,000 characters, not 280. Apart from this, the facility of text formatting will also be made available on Twitter. However, this service will be available only to those users who have subscribed to Twitter Blue.
Experts say that with the increase in the character limit on Twitter, people will now be able to express their feelings in a better and clearer way. At the same time, people will not have to worry about the end of the character limit after tweeting long.
Explaining this update, Twitter said that we are improving the experience of writing and reading on Twitter! Starting today, Twitter now supports tweets of up to 10,000 characters with bold and italic text formatting. Twitter Blue needs to be signed up to use the new features.
Author: Jitu Kumar







