February 13, 2026 6:09 am

बीकानेर में फिर 15 कोरोना पाॅजिटिव मिलें, इन क्षेत्रों से.., जिले के समस्त अस्पतालों में मरीजों के लिए भी मास्क हुआ अनिवार्य…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर में फिर 15 कोरोना पाॅजिटिव मिलें, इन क्षेत्रों से.., जिले के समस्त अस्पतालों में मरीजों के लिए भी मास्क हुआ अनिवार्य…..

15 कोविड पॉजिटिव और आए, 67 हुए ऐक्टिव केस

बीकानेर, @MaruSangram। जिले की समस्त अस्पतालों,  शहरी डिस्पेंसरी, ग्रामीण पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल आदि में चिकित्सक, स्टाफ के साथ साथ अब मरीज व उनके परिजनों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। पीबीएम अस्पताल में पहले से ही उक्त नियम लागू किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने इस आशय का आदेश जारी कर सभी अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने परिसर में समस्त कोविड प्रोटोकॉल व एप्रोप्रियेट बिहेवियर को शत-प्रतिशत लागू करें। आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके परिजनों को एप्रोप्रियेट बिहेवियर की जानकारी देकर आदेशों की पालना करवाएं। परिसर में इधर-उधर थूकने वालों पर कार्यवाही की जाए। सभी अस्पतालों में सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

देशभर सहित जिले में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी चिकित्सा सचिव डॉ. पृथ्वी द्वारा कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी बीच मंगलवार को भी कोविड पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी रहा। कुल आए 15 पॉजिटिव में से 3 मरीज अन्य बीमारी के चलते पहले से पीबीएम के विभिन्न वार्ड में भर्ती है जबकि शेष सभी घर पर आइसोलेट है। एक खाजूवाला व एक नोखा से है शेष सभी बीकानेर शहर निवासी है जिनकी कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री भी नहीं है व वेक्सीन से प्रतिराक्षित है। इसी के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

Again 15 corona positives were found in Bikaner, from these areas.., masks became mandatory for patients in all the hospitals of the district…..

15 more Kovid positives, 67 active cases

Bikaner, @MaruSangram. In all the hospitals of the district, urban dispensaries, rural PHCs, community health centers, sub-district hospitals, district hospitals, etc., it has been made mandatory for doctors, staff as well as for patients and their relatives to wear masks. The said rule has already been implemented in PBM Hospital.

Chief Medical and Health Officer Dr. Mohammad Abrar Panwar has issued an order to this effect and directed all the hospital in-charges to 100% implement all the Covid protocols and appropriate behavior in their premises. By giving information about appropriate behavior to every patient and their relatives coming, get them to follow the orders. Action should be taken against those who spit here and there in the campus. Instructions have been given to make sanitizers available in all the hospitals.

In the video conference held on Monday in view of increasing Corona positive cases in the district including the country, instructions were given by Medical Secretary Dr. Prithvi to strictly implement Covid Appropriate Behavior.

Meanwhile, the process of coming to Kovid positive continued on Tuesday as well. Out of a total of 15 positives, 3 patients are already admitted in different wards of PBM due to other ailments while the rest are isolated at home. One is from Khajuwala and one from Nokha, rest all are residents of Bikaner city who do not have any travel history and are immune from vaccine. With this, the number of Covid positive active cases has increased to 67 in the district.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts