

NCP, TMC और CPI से नेशनल पार्टी का दर्जा छिना यह रहीं वजह.., वहीं AAP अब राष्ट्रीय पार्टी होगी…..

नई दिल्ली, @Marusangram। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई से नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में 6 प्रतिशत से कम हुआ है। इससे पहले BSP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक दल से राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा भी वापस ले लिया है। जयंत चौधरी की इस पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव है।

AAP नेशनल पार्टी बनी
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है। नेशनल पार्टी के लिए AAP को गुजरात या हिमाचल में 6% से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी। गुजरात में AAP को करीब 13% वोट शेयर मिला है। ऐसे में वह नेशनल पार्टी बन गई है। किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। AAP इससे पहले 3 राज्यों दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है।
This was the reason why NCP, TMC and CPI lost the status of National Party, while AAP will now be a National Party.
New Delhi, @Marusangram. The Election Commission has withdrawn the National Party status from Trinamool Congress, NCP and CPI. The vote share of these three parties has come down to less than 6 percent across the country. Earlier, the status of national party was withdrawn from BSP. Apart from this, the state level party status has also been withdrawn from Rashtriya Lok Dal. This party of Jayant Chaudhary has influence in western Uttar Pradesh.
AAP became the national party
The Election Commission has given the status of a national party to the Aam Aadmi Party (AAP). For the National Party, AAP needed to get more than 6% vote share in Gujarat or Himachal. AAP got around 13% vote share in Gujarat. In such a situation, it has become a national party. For a party to get the status of a national party, it is necessary to get 6% of the votes in four states in the Lok Sabha or assembly elections. AAP has already secured more than 6% vote share in 3 states Delhi, Punjab and Goa.
Author: Jitu Kumar







