

लड़कियों को बाईक पर बैठाकर युवक कर रहा था ऐसा कारनामा, पुलिस ने तुरन्त पकड़ा…..
मुंबई, @Marusangram। मुंबई पुलिस ने बाइक पर दो लड़कियों को बैठाकर स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि भी की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि फैयाज कादरी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका बाइक स्टंट उसके दोपहिया वाहन पर बैठी दो लड़कियों के साथ वायरल हुआ था। आरोपी को BKC पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना BKC पुलिस अधिकार क्षेत्र में हुई थी।
#WATCH मुंबई पुलिस ने फैयाज कादरी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका बाइक स्टंट उसके दोपहिया वाहन पर बैठी दो महिलाओं के साथ वायरल हुआ था। आरोपी को BKC पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना BKC पुलिस अधिकार क्षेत्र में हुई थी: मुंबई पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
(वायरल वीडियो की पुलिस ने पुष्टि की है) pic.twitter.com/UIP1tMi4gG
आपको बता दें कि आगरा, दिल्ली, जयपुर समेत अन्य इलाकों में भी इसी तरह लड़कियों को बैठाकर बाइक स्टंट करने वालों के वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ युवकों का इस तरह स्टंट करते हुए रील बनाकर वायरल करने का शगल बन गया है।
The young man was doing such a feat by making the girls sit on the bike, the police immediately caught him.
Mumbai, @Marusangram. The Mumbai Police has arrested a young man who performed stunts by making two girls sit on a bike. The police took this action after the video of the youth went viral.
The police have also confirmed this video. Mumbai Police said that they have arrested a man named Fayaz Qadri, whose bike stunt with two girls sitting on his two-wheeler went viral. The accused was arrested by the BKC police. The incident took place in BKC police jurisdiction.
Let us tell you that in other areas including Agra, Delhi, Jaipur, the police took action after the videos of bike stunts by making girls sit went viral. It has become a pastime of some youths to make a reel doing such stunts and go viral.
Author: Jitu Kumar







