February 28, 2026 5:49 pm

सालासार जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 12 लोग घायल….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

सालासार जा रहे हिसार के स्‍याड़वा गांव के पांच लोगों की मौत, एक ही परिवार के थे, 12 लोग घायल

हिसार, @Marusangram। आदमपुर में शादी में शामिल होकर लौट रहे हादसे का शिकार हुए 6 युवकों की मौत का मामला अभी भूला भी नहीं कि एक और ऐसा ही हादसा सामने आया है। हिसार के गांव स्याड़वा के पांच लोगों की मौत हो गई है। स्याड़वा गांव के लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी का राजस्थान के राजगढ़ शहर में एक्सीडेंट हो गया।

हादसे की घटना रात के करीब 10 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में स्याड़वा गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। हादसे में मृत हुए लोगों की पहचान विमला, कृष्णा, सरस्वती, अंकित, अंजलि के रूप में हुई है। विमला और कृष्णा आपस में देवरानी और जेठानी है। जबकि सरस्वती, अंकित और अंजिल उसके पोती व नाति हैं।

हिसार के एक निजी अस्पताल में 12 लोग दाखिल हैंं जिनका इलाज चल रहा है । घायलों में कविता, ओमवती, सुनीता, पूजा, आंचल, प्रीति, अरनव, मनीष, माया, सोनू, सुमन शामिल हैं। इसमें से भी 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सालासार से लौट रहे थे 17 लोग पिकअप पर सवार थे
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गांव स्याड़वा के एक ही परिवार के 17 लोग एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान के सालासर धाम मंदिर से धोक लगाकर आ रहे थे। शनिवार की सुबह पूरा परिवार सालासर धाम के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था। रात दस बजे जब वे राजगढ़ के पास हाइवे पर पहुंचे तो सड़क पर अचानक एक नील गाय आ गई।

नील गाय को बचाने के चलते पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस आमने सामने की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें चार महिलाएं व एक बच्ची शामिल हैं। एक साथ पांच मौत होने से गांव में मातम छा गया है। वहीं अपने परिजनों का जान चाल जानने के लिए लोग शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे हैं। घायलों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

दो दिन पहले हिसार में हुई थी 6 युवकों की मौत
बता दें कि हिसार में दो दिन पहले ही कार सवार छह युवकों की मौत हुई थी। एक कार में सवार सात लोगों में से केवल एक की जान बची उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी अपने दोस्‍त की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। रात के करीब दो बजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक साइन बोर्ड से टकराने के बाद पेड़ और बिजली के पोल में जा लगी। सुबह जब लोगों ने देखा तो कार में सात युवक थे, जिसमें से छह की मौत हो चुकी थी।

Five people of Syadwa village of Hisar, going to Salasar, died, belonged to the same family, 12 people were injured

Hisar, @Marusangram। The case of the death of 6 youths, who were returning after attending a wedding in Adampur, has not been forgotten yet that another similar incident has come to the fore. Five people of Syadwa village of Hisar have died. A pickup vehicle full of people from Sayadwa village met with an accident in Rajgarh city of Rajasthan.

The incident of the accident is being told around 10 o’clock in the night. In this incident, 5 people of Sayadwa village were killed. The deceased are said to belong to the same family. The deceased have been identified as Vimla, Krishna, Saraswati, Ankit, Anjali. Vimla and Krishna are sister-in-law and sister-in-law. While Saraswati, Ankit and Anjil are his granddaughter and grandson.

There are 12 people admitted in a private hospital in Hisar who are undergoing treatment. The injured include Kavita, Omvati, Sunita, Pooja, Aanchal, Preeti, Arnav, Manish, Maya, Sonu, Suman. Out of this, the condition of 4 people remains critical.

17 people were returning from Salasar on a pickup
According to the information received, 17 people of the same family of Syadwa village were coming from Salasar Dham temple in Rajasthan by cheating in a pick-up vehicle. On Saturday morning the whole family had left for Salasar Dham. When they reached the highway near Rajgarh at 10 o’clock in the night, suddenly a nilgai came on the road.

Due to saving Nilgai, the pickup collided with the truck coming from the front. 5 people died in this head-on collision. This includes four women and a child. There is mourning in the village due to five deaths together. At the same time, people have reached the private hospital of the city to know the life of their relatives. The injured have been admitted to the ICU.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts