February 27, 2026 3:07 pm

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल / दिनांक : 02 अप्रैल 2023

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अधिकांश कार्य बुद्धि विवेक के साथ करेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहने के कारण अपना हित साधने के लिये किसी अन्य को परेशानी में डालने में संकोच नहीं करेंगे। घर अथवा बाहर पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का जिद्दी स्वभाव क्रोध दिलाएगा लेकिन ध्यान रखें आज धैर्य रखने पर ही इनसे लाभ और सम्मान मिलेगा। महिलाएं के मन में कोई गुप्त युक्ति लगी रहेगी स्वभाव भी सनकियो जैसा रहने के कारण आस पास के लोगों को पसंद नहीं आएगा। अचल संपत्ति के कार्यों में आज ढील देना ही बेहतर है सरकारी पचड़ों से स्वयं को दूर रखें। संध्या के समय कही से आकस्मिक धन अथवा शुभ समाचार मिल सकता है। आवश्यक कार्य आज पूरा कर लें इसके बाद कलह क्लेश की भेंट चढ़ेगा। शरीर में छोटी मोटी व्यादि लगी रहेगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा स्वभाव में रखापन और बात बात पर क्रोध आने से आसपास के लोग आपके साथ व्यवहार करने में असहज अनुभव करेंगे। मध्यान तक ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले इसके बाद स्वभाव में नरमी आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर कोई भी भला बुरा निर्णय लेने से पहले अवश्य विचार करें शीघ्र ही इसकी पुनरावृति होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी मध्यान तक कोई न कोई दुविधा लगी रहेगी इसके बाद कहि से आकस्मिक लाभ मिलने पर शान्ति मिलेगी। सहकर्मी अथवा किसी स्वजन पर अनैतिक दबाव ना बनाये अन्यथा स्वयं ही मुसीबत में फसेंगे। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझे छोटी बातों पर कलह हो सकती है। पेट संबधित संमस्या लगी रहेगी।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको किसी ना किसी रूप में धन अथवा अन्य लाभ कराएगा लेकिन आज भी मन मे चल रही कामना पूर्ति होने में कोई व्यवधान अवश्य आएगा। दिन के आरम्भ में आलसी स्वभाव के कारण दिनचार्य धीमी चलेगी लेकिन मध्यान के समय कही से लाभ की संभावना बनने पर कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। कार्य क्षेत्र पर पुरानी योजना से लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। महिलाओ की मानसिकता आज सुखोपभोग की रहेगी जिस कारण घर के कार्य अस्त व्यस्त होंगे। आज अचल संपत्ति सम्पति संबंधित अधूरे कार्य को प्रथमिकता दे सफलता की संभावना अधिक है। विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थियां आपके अनुकूल तो नहीं फिर भी मन को संतोष अवश्य देंगी। सुबह से ही आलस्य प्रमाद में रहेंगे कार्य क्षेत्र को लेकर किसी विशेष सोच में समय खराब होगा मौके की तलाश में रहेंगे परन्तु आज भाग दौड़ से बचने का प्रयास होने वाले लाभ में कमी लाएगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मन कम ही लगेगा फिर भी संध्या के आसपास कामचलाऊ धन की आमद हो जाएगी। घर मे आपका उदासीन व्यवहार परिजनों को पसंद नही आएगा बड़े बुजुर्गों से मार्गदर्शन के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से आज संभावना होने पर भी लाभ नहीं मिल सकेगा। संध्या का समय राहत वाला रहेगा किसी समारोह में सम्मिलित होंगे प्रियजनों से भेंट मन हल्का करेगी।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका व्यवहार बच्चों जैसा रहेगा अपनी बचकाना हरकतों से नाराज लोगो को भी हंसने पर मजबूर करेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक लगभग सभी कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे किसी की डांट फटकार सुनने के बाद ही स्वभाव में गंभीरता आएगी। मीठा बोलने वालों से आज विशेष सावधानी बरतें पीठ पीछे आपको हानि पहुँचा सकते है। कार्य व्यवसाय में दोपहर के बाद लाभ की संभावना बनेगी लेकिन टलते टलते संध्या के समय आकस्मिक रूपनसे होगी। धन आज आएगा लेकिन टिकेगा नही रूठो को मनाने अथवा पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करना पड़ेगा। शाम के समय थकान बनने से उत्साह हीनता बढ़ेगी। संचित कोष में कमी आएगी।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य बनी रहेगी कार्य क्षेत्र पर अथवा अन्य कारणों से जमा पूंजी खर्च करेंगे। मध्यान तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही थोड़ी स्थिरता आ पाएगी। काम धंधे को लेकर कोई नई संमस्या खड़ी होगी इसका आज निपटारा सम्भव नहीं जोर जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज अपने बलबूते ही कार्य करने का प्रयास करे अन्य के भरोसे बैठकर हानि हो सकती है धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। मित्र परिचित के कार्य में सहभागिता देनी पड़ेगी। महिलाएं आज अपने मन की करेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामाजिक कार्यों में समर्पित रहेगा आज आप परोपकार एवं स्वार्थ सिद्धि के बीच उलझे रहेंगे अपने नियत कार्यों में फेरबदल कर मित्र परिचितों के आवश्यक कार्यो में समय देना पड़ेगा लेकिन प्रशंशा की जगह आज अपमान हो सकता है विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र पर विपरीत लिंगीय से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें लांक्षन लगने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में सहकर्मी अथवा अधीनस्थों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा जिससे लाभ की संभावना भी आज कम ही रहेगी। आत्मनिर्बर होकर जोभी कार्य करेंगे उसमे आरंभिक परेशानी के बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। सेहत भी अकस्मात ही नरम होगी।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये किसी बहुप्रतीक्षित कामना की पूर्ति कराएगा लेकिन इसके लिये व्यवहार में मिठास भी रखनी पड़ेगी अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। दिन के आरंभ से ही किसी जरूरी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे दोपहर के बाद इसके पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। आज किसी सार्वजनिक कार्य को लेकर भी दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय स्थल पर अनुकूल वातावरण कुछ समय के लिये ही मिलेगा इसका समय रहते लाभ उठाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धन की आमद आज बिना मेहनत के ही हो जाएगी जिससे स्वभाव में आलस्य रहेगा। महिलाओं का दिमाग बिना मेहनत सफलता मिलने पर सातवें आसमान पर रहेगा। संध्या के समय सेहत थोड़ी नरम रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे दिन के आरंभिक भाग में व्यस्तता में भी पूजा पाठ के लिये समय निकाल लेंगे दिन का आरंभ ऊर्जावान रहने से शेष भाग में भी मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में ईर्ष्या आएगी जिससे लोगों में आपके प्रति हीनभावना बढ़ सकती है लेकिन आपके परोपकारी स्वभाव के चलते लोग छोटी मोटी बातों को अनदेखा करेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे यहाँ लोभ से बचे अन्यथा थोड़े बहुत लाभ से भी वंचित हो जाएंगे। घर मे आज वैचारिक मतभेद रहने के बाद भी आपके कद में वृद्धि होगी। अपच के कारण अन्य शारीरिक समस्या बन सकती है खान पान में संयम बरते।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। जाने अनजाने कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका भुगतान लंबे समय तक करना पड़ेगा साथ ही किसी प्रियजन से संबंधों में खटास भी बनेगीं। कार्य व्यवसाय से आज जो भी उम्मीद लगाएंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाले है इसलिए आर्थिक मामलों में अधिक सतर्कता बरते। उधार लिया धन शीघ्र लौटाने का प्रयास करें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। परिजन का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा जिससे बात बात पर गुस्सा आएगा आज धैर्य और विवेक का परिचय दें कल से परिस्थिति सुधरने लगेगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें हानि ही निश्चित है। यात्रा टालने के प्रयास करे सेहत बिगड़ने की संभावना है।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन से आप कुछ ना कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे आपका निखारा हुआ व्यक्तित्त्व भी कठिन कार्यो को आसान बनाने में सहायता करेगा। जिस भी कार्यों को करेंगे पूर्ण समर्पित भाव से ही करेंगे इसलिये किसी का भी गैरजिम्मेदार व्यवहार पसंद नही करेंगे। आज छोटे भाई बहन को आपसे अथवा आपको उनसे किसी भी रूप में लाभ होने की सम्भवना है। शत्रु पक्ष अपनी ही गलतियों के कारण आपके सामने आने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ उठाये लेकिन आज अतिआत्मविश्वाश और अहम की भावना से बचे अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते है। आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है इसमे सतर्कता बरते।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये खर्चीला रहेगा। आपका स्वभाव भी दिखावा पसन्द रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम ही मिलेगा मध्यान के बाद लाभ के अवसर मिलेंगे जिन्हें लापरवाही के चलते हाथ से निकाल सकते है। धन की आमद को लेकर आज बेपरवाह रहेंगे फिर भी काम चलाऊ हो ही जायेगी। कोर्ट कचहरी अथवा अन्य सरकारी कार्यो के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा आज जितना हो सके व्यर्थ के खर्च से बचे नही तो बाद में आर्थिक उलझने परेशान करेंगी। नौकरी पेशाओ का अधिकारी वर्ग से अनबन होने की संभावना है जिसका परिणाम बाद में परेशान करेगा जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद रहेंगे।

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Bikaner / Horoscope, @Marusangram. Today’s Horoscope / Date : 02 April 2023

Aries???? (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
On this day, you will do most of the work with wisdom and discretion, but due to high sense of selfishness, you will not hesitate to put others in trouble for your own benefit. Stubborn nature of father or any senior person at home or outside will make you angry, but keep in mind today only if you have patience, you will get benefits and respect from them. There will be some secret trick in the mind of women, because of being eccentric, the people around will not like it. Today it is better to relax in real estate work, keep yourself away from government problems. Sudden money or good news can be received from somewhere in the evening. Complete the necessary work today, after that discord will be a victim of tribulation. There will be small and big diseases in the body.

Taurus ???? (e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, wo)
Today will be oppositely fruitful, people around you will feel uncomfortable in dealing with you due to keeping in nature and getting angry on every matter. Speak only when there is a lot of need till the middle of the day, after that there will be softness in nature. Before taking any good or bad decision on the work area, do think about it, soon it will be repeated. There will be some or the other dilemma regarding work and business till the middle of the day, after that there will be peace if you get unexpected benefits from somewhere. Do not create unethical pressure on co-workers or any relatives, otherwise you will be in trouble yourself. Husband and wife understand each other’s feelings, there can be discord on small things. Stomach related problems will continue.

Gemini???? (ka, ki, ku, d, ng, ch, k, ko, ha)
Today will give you money or other benefits in one way or the other, but even today there will definitely be some obstacle in the fulfillment of the wishes going on in your mind. In the beginning of the day, due to the lazy nature, the routine will be slow, but in the middle of the day, if there is a possibility of profit from somewhere, seriousness will come towards the work. There will be benefit from the old plan on the work area, you can also invest in new works, it will give profit in the near future. The mentality of women today will be of enjoyment, due to which the work of the house will be disturbed. Today, the possibility of success is more by giving priority to the unfinished work related to real estate property. Will get attracted towards the opposite sex very quickly.

Cancer ???? (hee, hoo, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe)
Even if the circumstances are not in your favor today, they will definitely give satisfaction to your mind. Laziness will remain in the pramad since morning, time will be wasted in any special thinking about the work area, will be looking for opportunities, but trying to avoid running today will reduce the profit. Due to the recession in the work area, the mind will be less, yet there will be an influx of improvised money around the evening. Your indifferent behavior at home will not be liked by the family members, along with guidance from the elders, taunts will also be heard. Today, even if there is a possibility, there will be no benefit from the government sector. Evening time will be a relief, will attend some function, meeting with loved ones will lighten the mind.

Lion ???? (ma, me, moo, me, mo, ta, t, to, te)
Today, your behavior will be like a child, you will force angry people to laugh with your childish antics. From the beginning of the day till the middle of the day, will show negligence in almost all the works, seriousness will come in nature only after listening to someone’s scolding. Take special care today from those who speak sweetly, they can harm you behind your back. There will be a possibility of profit in the work business after noon but it will happen accidentally in the evening. Money will come today but will not last, will have to be spent on persuasion or family behaviour. Being tired in the evening will increase enthusiasm. There will be a decrease in the accumulated fund.

Kanya???? (to, pa, p, poo, sh, n, th, pe, po)
On this day, your behavior will be like clumsy, health will remain almost normal today, you will spend the accumulated capital on the work area or for other reasons. Till mid-day the routine will remain busy, only after that some stability will be able to come. There will be a new problem related to work and business, today it is not possible to settle it, do not force it, otherwise things can get worse. Today, try to work on your own, depending on others, there can be loss, due to the income of money being less than the expenditure, economic disparities will have to be faced. Will have to participate in the work of friends and acquaintances. Women will do what they want today.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today, your day will be dedicated to social work, today you will be entangled between charity and selfishness, you will have to spend time in the necessary work of friends and acquaintances by altering your assigned tasks, but instead of praise, there can be insults, especially in the public sector from the opposite sex. Behave carefully, there is a possibility of getting symptoms. Will have to depend on colleagues or subordinates in work business, due to which the possibility of profit will also be less today. Whatever work you do by being self-reliant, there is a possibility of sudden profit after initial trouble. Health will also suddenly be soft.

Scorpio???? (so, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, u)
Today will fulfill any long-awaited wish for you, but for this you will have to keep sweetness in your behavior, otherwise the results can be opposite. Will be busy with some important work from the beginning of the day, after noon there will be relief on its completion. Today there will have to be a change in the routine regarding any public work. Favorable environment will be available at the place of work and business only for some time, take advantage of it in time, otherwise you will have to repent later. Money will come today without any effort due to which there will be laziness in nature. Women’s mind will be in seventh heaven if they get success without hard work. In the evening, even if your health is a little soft, you will find opportunities for entertainment.

Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, fa, dha, bhe)
On this day, you will be more interested in religious works, even in busyness in the initial part of the day, you will take out time for worship. Being energetic in the beginning of the day, mental peace will remain in the rest of the day as well. Jealousy will come in your nature after the meditation, due to which people may feel inferior towards you, but due to your altruistic nature, people will ignore small things. There will be opportunities for profit in work business, avoid greed here, otherwise you will be deprived of even a little profit. Despite ideological differences in the house today, your stature will increase. Due to indigestion, other physical problems may arise, exercise restraint in eating and drinking.

Capricorn ???? (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Gi)
You are advised to spend today carefully. Knowingly or unknowingly, there may be some work that will have to be paid for a long time, as well as sour relations with a loved one. The results are going to be opposite to whatever you expect from the work business today, so be more careful in economic matters. Try to return the borrowed money soon, otherwise there may be a loss of reputation. The behavior of the family members will also be unexpected, due to which you will get angry on every thing, introduce patience and discretion today, the situation will start improving from tomorrow. Avoid any kind of risk, loss is certain. Try to avoid travel, there is a possibility of deteriorating health.

Aquarius???? (goo, ge, go, sa, si, soo, se, so, da)
You will definitely get some benefit from today. Your refined personality will also help in making difficult tasks easy. Whatever work we will do, we will do it with complete dedication, so we will not like the irresponsible behavior of anyone. Today, younger siblings are likely to benefit from you or you from them in any way. Enemies will not dare to face you because of their own mistakes. Your words will be important at the business site, take full advantage of the low competition, but today avoid overconfidence and ego, otherwise the results can be opposite. You may have to travel due to financial or family reasons, be careful in this.

Pisces ???? (di, du, th, z, n, de, do, cha, chi)
Today will be expensive for you. Due to your love of showing off, you will spend more than necessary. There will be less luck in the work area, after the midday there will be opportunities for profit, which can be taken out of hand due to carelessness. Today we will be careless about the inflow of money, still the work will be successful. You will have to spend on court or other government works as well, avoid unnecessary expenses as much as possible today, otherwise financial problems will bother you later. There is a possibility of conflict with the official class of job professions, the result of which will disturb later, do not take any decision in haste. There will be differences between husband and wife regarding one or the other matter.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts