June 22, 2026 4:41 pm

751 दीपक से रोशन हुआ 25 अर्हम् वर्ष, शिक्षा का दीप जलता रहे और अशिक्षा का दंश पूरे देश से हटे….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

751 दीपक से रोशन हुआ 25 अर्हम् वर्ष, शिक्षा का दीप जलता रहे और अशिक्षा का दंश पूरे देश से हटे

शिक्षा के दीप जलते रहें : सुरेन्द्र डागा

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा का दीप जलता रहे और अशिक्षा का दंश पूरे देश से हटे। यह विचार नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में सुरेन्द्र कुमार डागा ने चैत्र नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

संस्था सचिव सुरेन्द्र कुमार डागा ने बताया कि 25 अर्हम् वर्ष वाक्य को 751 दीपक से रोशन कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम का संयोजन राखी शर्मा ने किया। इस दौरान मोहित वर्मा, मोनिका कच्छावा, ज्योति झाम्ब, निशा उपाध्याय, महावीर छाजेड़, राधिका सारड़ा, गगनदीप कौर, पूनम भदानी बुच्चा, सुनील मेघवाल, सुमेरसिंह, खुश्बू कच्छावा, दिव्या गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। संचालन विशाल डागा ने किया।

25 आयोजनों के साथ मना रहे 25वां वर्ष
एमडी रमा डागा ने बताया कि अर्हम् अपना 25वां वर्ष 25 कार्यक्रमों के साथ मना रही है। 14 माह तक निरन्तर 25 आयोजन करके शाला विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर हो रही है। 27 जनवरी 2023 को अर्हम् वर्ष का आगाज हो चुका है।

आगामी 4 अप्रैल को विद्यालय आमजन के लिए एक कवि सम्मेलन 5 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन यूनिसन 2023 का भव्य कार्यक्रम भी करने जा रही है।

751 lamps illuminated the 25th year, let the lamp of education keep burning and the sting of illiteracy removed from the whole country

Keep the lamp of education burning: Surendra Daga

Bikaner, @MaruSangram. May the lamp of education keep burning and the curse of illiteracy be removed from the whole country. Surendra Kumar Daga expressed these views during the program organized on Chaitra New Year at Arham English Academy, Nokha Road.

Organization secretary Surendra Kumar Daga said that 25 Arham Varsh sentences were lighted with 751 lamps and best wishes for the new year were given.

Rakhi Sharma coordinated the programme. During this, Mohit Verma, Monika Kachhawa, Jyoti Jhamb, Nisha Upadhyay, Mahavir Chhajed, Radhika Sarda, Gagandeep Kaur, Poonam Bhadani Buchha, Sunil Meghwal, Sumersingh, Khushbu Kachhawa, Divya Goswami etc were present. Directed by Vishal Daga.

Celebrating 25th year with 25 events
MD Rama Daga informed that Arham is celebrating its 25th year with 25 programmes. By organizing 25 events continuously for 14 months, the school is moving towards the world record. Arham year has started on 27 January 2023.

On coming 4th April, the school is also going to organize a grand program of Alumni Milan Unison 2023, a poet’s conference for the general public, on 5th April.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts