June 23, 2026 5:32 pm

सोमवार को विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट का होगा घेराव….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

हठधर्मिता की हद पार कर रहा प्रशासन, एक सप्ताह बाद भी सुध नहीं ले रही सरकार : महावीर रांका

सोमवार को विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट का होगा घेराव

डॉ. मेड़तिया को हॉस्पिटल में जबरन करवाया एडमिट, पार्षद जितेन्द्र सिंह आमरण अनशन पर

बीकानेर, @Marusangram। 6 फरवरी को शुरू हुए आमरण अनशन को आज एक सप्ताह होने को है, लेकिन प्रशासन व सरकार कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। विगत सोमवार को नौ जने आमरण अनशन पर बैठे थे, स्वस्थ होने के बावजूद भी मेडिकल रिपोर्ट्स के बहाने प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। उक्त सम्बोधन देते हुए महावीर रांका ने कहा कि प्रशासन अनशनकारी हटाते जाएंगे और हम अनशन पर डटे रहेंगे।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि ईसीबी कॉलेज के निष्कासित 18 कार्मिकों को उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी ज्वाइनिंग नहीं कराने की सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार सुबह 10:30 बजे सादुल सिंह सर्किल पर एकत्र होंगे तथा वहां से रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
धरने के सातवें दिन डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया जो पहले दिन से धरने पर थे, उन्हें आज पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है। डॉ. मेड़तिया ने काफी विरोध किया और कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। फिर भी पुलिस ने उन्हें जबरन उठवा कर अस्पताल में एडमिट करवाया। अब उनके स्थान पर वार्ड 39 के पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी आमरण अनशन पर बैठे हैं।
भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अब आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।

भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि रविवार को सिंधी समाज व दशहरा कमेटी ने भी धरने को समर्थन दिया। भारतीय जनता मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष गौरीशंकर व्यास द्वारा आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया।

धरने को भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, कैलाश पारीक, शिवकुमार पांडिया, ऋषि पारीक, छन्याति व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकेश चतुर्वेदी, मालचंद जोशी, पार्षद सुशील व्यास, महेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ असवाल, भाजपा नेता दिलीप पुरी, पूर्व पार्षद मालमसिंह मांगलिया, रमेश सैनी, युधिष्ठर सिंह भाटी, कुलदीप यादव, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, दिग्विजय पांडे, सुभाष गोयल, डूंगरसिंह तेहनदेसर, मनोज सारस्वत, अरिहन्त नाहटा, विजय मालू, पानमल डागा, फरदीन खान, जुनैद खान, वैभव पारीक, निशान्त गहलोत, दुर्गेश भाटी, सुभाष भोला, हेमन्त कुमार, महादेव बालानी, विजय ऐलानी, किशोर मातियानी, सुन्दर मामनानी, मनीष खेस्वानी अशोक गोअवानी, मानसिंह मामनानी, जगदीश सोनी, अरविन्द कुमार, अर्जुन, बद्रीदास, रामचंद्र, कालू सैन, सुखराम जाट, वीरेन्द्र सिंह, कैलाश बिश्नोई, पुखराज स्वामी, महेन्द्र भादू, अमितनारायण व्यास, लालबहादुर शेखावत, ललिता पारीक, पं. योगेश व्यास, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा आदि शामिल रहे।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts