March 1, 2026 12:00 am

गुलाबचंद कटारिया बने असम के राज्यपाल, महाराष्ट्र-बिहार सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

गुलाबचंद कटारिया बने असम के राज्यपाल, महाराष्ट्र-बिहार सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले….

जयपुर, @marusangramnews। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गए हैं। उन्होंने राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। कटारिया को राज्यपाल नियुक्त करने पर उदयपुर सहित प्रदेश भर में उनके प्रशंसकों ओर बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है। वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने फोन करके कटारिया को बधाई दी है। कटारिया राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष रहने के साथ आठ बार विधायक और एक बार सांसद भी रह चुके हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

इन 13 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए…

  1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
  2. यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल
  3. तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल
  4. BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल
  5. BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
  6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल
  7. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
  8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नगालैंड के राज्यपाल
  9. झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

10 बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल

  1. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल
  2. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
  3. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल
Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts