November 23, 2026 2:34 am

बीकानेर में सरस फाउंडेशन की पहल: महिलाओं को मिलेगा ब्यूटीशियन और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण, 24 नवंबर से होंगे नए बैच शुरू….

बीकानेर में सरस फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में सरस फाउंडेशन की पहल: महिलाओं को मिलेगा ब्यूटीशियन और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण, 24 नवंबर से होंगे नए बैच शुरू….

बीकानेर में सरस फाउंडेशन की पहल: महिलाओं को मिलेगा ब्यूटीशियन और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण, 24 नवंबर से होंगे नए बैच शुरू…..

बीकानेर, @MaruSangram। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में बीकानेर शहर में ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अपने कौशल को विकसित करने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुराधा प्रजापत ब्यूटीशियन के निर्देशन में कुसुम ब्यूटी पार्लर, रामपुरा, गली नंबर 3, लालगढ़ में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 45 दिनों का रहेगा।

वहीं, दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम मोहिनी खत्री ब्यूटीशियन के निर्देशन में वल्लभ गार्डन रोड, पटेल नगर, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। इसकी अवधि 3 महीने निर्धारित की गई है।

दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत 24 नवंबर 2026 से होगी। प्रशिक्षण का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइनिंग जैसे हुनर का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज के विकास में योगदान दे सकें।

अधिक जानकारी एवं संपर्क
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
पिंकी शर्मा: 93141 42366
अनुराधा प्रजापत: 86198 40640
मोहिनी खत्री: 81070 49170
जानवी सोनी: 89497 38404

सरस फाउंडेशन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक महिलाओं तक साझा करें, क्योंकि आपका एक शेयर किसी की जिंदगी संवारने और उसे आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

Saras Foundation’s initiative in Bikaner: Women will receive beautician and fashion designing training, new batches to begin on November 24th.

Saras Foundation’s initiative in Bikaner: Women will receive beautician and fashion designing training, new batches to begin on November 24th.

Bikaner, @MaruSangram. With the aim of empowering women by equipping them with skills and making them self-reliant, Saras Foundation is organizing beautician and fashion designing training programs in Bikaner. These training programs will provide women with the opportunity to develop their skills and pursue self-employment.

Training programs will be conducted at two different locations under the leadership of Saras Foundation.

The first training program will be conducted at Kusum Beauty Parlor, Rampura, Gali No. 3, Lalgarh, under the guidance of beautician Anuradha Prajapat. This program will last for 45 days.

The second training program will be conducted at Vallabh Garden Road, Patel Nagar, Bikaner, under the guidance of beautician Mohini Khatri.  Its duration has been fixed at 3 months.

Both training programs will begin on November 24, 2026. The training time will be from 1 pm to 3 pm.

The main objective is to make women self-reliant.
The main objective of this initiative is to make women self-reliant by training them in skills such as beauticianship and fashion designing, so that they can move forward towards self-employment through their skills and contribute to the development of society by becoming economically empowered.

More Information and Contacts
For more information regarding the training program, contact the following numbers:
Pinky Sharma: 93141 42366
Anuradha Prajapat: 86198 40640
Mohini Khatri: 81070 49170
Janvi Soni: 89497 38404

Saras Foundation appeals to the public to share this information with as many women as possible, as your one share can help improve someone’s life and make them self-reliant.

Recent Posts