

समाचार पत्र प्रकाशन की कार्यप्रणाली देखकर रोमांचित हुए RSVN के विद्यार्थी, 100 से अधिक छात्रों ने किया प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण…..
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्यप्रणाली देखकर रोमांचित हुए RSVN के विद्यार्थी, 100 से अधिक छात्रों ने किया प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण…..
बीकानेर, @MaruSangram। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल (RSVN) के कला एवं वाणिज्य वर्ग के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के प्रशासन कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्र प्रकाशन और प्रिंटिंग की पूरी कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।
प्रभारी आयुष खत्री, रितु शर्मा एवं कंचन व्यास के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्र की प्रेस का अवलोकन किया। उन्होंने समाचार पत्र छापने में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनों और प्रिंटिंग की आधुनिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्र की छपाई, पेपर फोल्डिंग, मास्टर प्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया, अखबार छापने में लगने वाला समय तथा समाचारों के संकलन से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। साथ ही विद्यार्थियों ने यह भी समझा कि समाचारों को किस प्रकार संपादित कर समाचार पत्र के अलग-अलग पन्नों पर स्थान दिया जाता है।
प्रेस की कार्यप्रणाली को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रोडक्शन प्रभारी से समाचार पत्र प्रकाशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने मशीनों की कार्यक्षमता, छपाई की प्रक्रिया और समाचारों के पन्नों पर चयन एवं स्थान निर्धारण से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं।
इस दौरान प्रोडक्शन हेड ने विद्यार्थियों को सरल शब्दों में समाचार पत्र छपने की पूरी प्रक्रिया समझाई और प्रेस में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
समाचार पत्र प्रकाशन की बारीकियों को करीब से जानकर विद्यार्थी काफी रोमांचित नजर आए। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर मीडिया और समाचार पत्र प्रकाशन की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का उपयोगी अवसर साबित हुआ।
RSVN students were thrilled to see the workings of newspaper publishing, with over 100 students taking an educational tour of the press…
RSVN students were thrilled to see the workings of newspaper publishing, with over 100 students taking an educational tour of the press…
Bikaner, @MaruSangram. Aiming to provide students with practical knowledge along with bookish knowledge, over 100 students from the Arts and Commerce streams of RSV Higher Secondary School (RSVN) in Jai Narayan Vyas Colony took an educational tour of the administrative office of a prestigious newspaper. During this tour, the students gained a close understanding of the entire process of newspaper publishing and printing.
Organized under the guidance of in-charges Ayush Khatri, Ritu Sharma, and Kanchan Vyas, the students visited the newspaper’s press and learned about the various machines used in printing newspapers and the modern printing process.
During the visit, students learned about newspaper printing, paper folding, the process of preparing the master print, the time required to print a newspaper, and the compilation of news. They also understood how news is edited and placed on different pages of the newspaper.
The students were quite enthusiastic about the workings of the press. They asked the production head questions about various aspects of newspaper publishing. They expressed their curiosity about the efficiency of the machines, the printing process, and the selection and placement of news on the pages.
During the visit, the production head explained the entire newspaper printing process to the students in simple terms and informed them about the various tasks involved in the press.
The students were thrilled to learn the intricacies of newspaper publishing up close. This educational visit proved to be a useful opportunity for them to go beyond bookish knowledge and understand the actual workings of media and newspaper publishing.







