October 24, 2026 1:42 pm

बीकानेर में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है Gen Z…..

बीकानेर में भाजपा के युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया ने Gen Z को भारत की ताकत बताते हुए युवाओं से जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा, टीमवर्क और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है Gen Z…..

बीकानेर में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है Gen Z…..

राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है जेन जी, युवा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर करें राष्ट्रसेवा

भाजपा शहर जिला के युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोले राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया, टीम वर्क और संगठन के प्रति समर्पण का किया आह्वान

बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि जेन जी (Gen Z) भारत का भविष्य है। युवाओं की ऊर्जा, सोच और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए।
उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर देशसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा टीमवर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संजय भाटिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने युवाओं के साथ संवाद करते हुए संगठन में उनकी भूमिका, राष्ट्रसेवा और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे।

संजय भाटिया ने जेन-जी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शब्द विदेशों से प्रचलन में आया है। उन्होंने अन्य देशों में जेन-जी के नाम पर हुए आंदोलनों और अराजकता के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश की ताकत और भविष्य है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का स्मरण करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से उस दौर के संघर्ष और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संघर्षों को समझना चाहिए। जिन परिवारों और कार्यकर्ताओं की पीढ़ियां लगातार संगठन के लिए कार्य कर रही हैं, उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

संजय भाटिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वहां 35 विधानसभा क्षेत्रों में कार्य किया। उन्होंने पिछले चुनाव में चार सीटों से इस बार 24 सीटों पर जीत दर्ज करने का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान संजय भाटिया ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सवाल रखे, जिनका उन्होंने जवाब दिया।

संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, सामूहिक प्रयास और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, संगठन प्रभारी देवेंद्र पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, महावीर सैनी, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, वेद व्यास, जिला महामंत्री एड .कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, विनोद करोल, कमल गहलोत, सोशल मीडिया सह संयोजक मंजुषा भास्कर, आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय सह मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता विनोद धवल, दुष्यंत तंवर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, रमजान अब्बासी, अनिल शुक्ला, अंकित तंवर, पंकज अग्रवाल, गजेंद्र सिंह भाटी, मधुरिमा सिंह, शशिकांत गहलोत, आनंद सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

BJP’s youth dialogue program in Bikaner, Sanjay Bhatia said, “India’s strength is Gen Z…”

BJP’s youth dialogue program in Bikaner, Sanjay Bhatia said, “India’s strength is Gen Z…”

National General Secretary Sanjay Bhatia said, “India’s strength is Gen Z, youth should rise above caste politics and serve the nation.”

National General Secretary and Rajasthan Incharge Sanjay Bhatia spoke at the BJP City District Youth and Worker Dialogue Program, calling for teamwork and dedication to the organization.

Bikaner, @MaruSangram. BJP National General Secretary and Rajasthan Incharge Sanjay Bhatia said that Gen Z is India’s future. The energy, thinking, and potential of youth should be utilized in nation-building.

He called on young workers to rise above caste politics and work with a spirit of patriotism and strengthen the organization through teamwork.

Sanjay Bhatia, the keynote speaker, participated in the youth and worker dialogue program organized by the BJP City District Bikaner at the BJP District Office on Thursday under the leadership of District President Suman Chhajed.

Interacting with the youth, he discussed various aspects of their role in the organization, national service, and active participation in political life.

Referring to Gen-G, Sanjay Bhatia said that the term originated abroad. Referring to the movements and anarchy in other countries in the name of Gen-G, he said that India’s young generation is the country’s strength and future. Youth should channel their energy positively and contribute to nation-building.

Recalling the Emergency imposed in 1975, he urged young workers to draw inspiration from the struggles of that period and the efforts made to protect democracy. He said that workers should understand the party’s history, ideology, and struggles. The dedication of families and workers whose generations have continuously worked for the organization is inspiring for the new generation.

Sharing his experience during the West Bengal Assembly elections, Sanjay Bhatia explained that he worked in 35 assembly constituencies there.  Referring to the victory of 24 seats this time, up from four in the last election, he underscored the importance of organizational hard work, the dedication of workers, and collective efforts.

During the program, Sanjay Bhatia interacted directly with young workers. The youth posed questions on various topics, which he answered.

Through this interaction, workers were encouraged to actively participate in organizational activities, collective efforts, and move forward with a spirit of national service.

Media coordinator Kamal Gehlot said that the dialogue program included State General Secretary Mithilesh Gautam, State Vice President Bihari Lal Bishnoi, State Minister Idan Singh Bhati, Organization Incharge Devendra Pareek, State Working Committee Member Satyaprakash Acharya, Akhilesh Pratap Singh, former Mayor Sushila Kanwar Rajpurohit, Mahavir Saini, Sampat Pareek, Narayan Chopra, Ved Vyas, District General Secretary Adv. Kaushal Sharma, District Vice President Motilal Harsh, Ashok Prajapat, Bhupendra Sharma, Sarita Nahata, Sohan Prajapat, District Minister Dharmendra Singh Solanki, Kishan Chaudhary, Vinod Karol, Kamal Gehlot, Social Media Co-ordinator Manjusha Bhaskar, IT Cell Co-ordinator Sushil Acharya, Office Co-Minister Raghuveer Prajapat, Ram Kumar Vyas, Spokesperson Vinod Dhawal, Dushyant Tanwar, Mandal President Prakash Meghwal, Narendra Singh Aabsar, Prem Gehlot, Asha Acharya, Vishal Golchha, Dinesh Chauhan, Mukesh Saini, Ramzan Abbasi, Anil Shukla, Ankit Tanwar, Pankaj Agarwal, Gajendra Singh Bhati, Madhurima Singh, Shashikant  Many workers including Gehlot, Anand Singh Bhati were present.

Recent Posts