October 15, 2026 4:41 pm

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां, दीपक पारीक ने किया हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा….

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कीं। दीपक पारीक ने हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां, दीपक पारीक ने किया हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा….

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां, दीपक पारीक ने किया हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा….

नोहर, भादरा, राजपुरा, हनुमानगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग

हनुमानगढ़/बीकानेर, @MaruSangram। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिला चुनाव प्रभारी एवं बीकानेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक ने आज हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता की।

दीपक पारीक ने हनुमानगढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य चुनाव कार्यालय की बैठक में भाग लिया। इसके साथ ही नोहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन तथा पंचायत समिति भादरा और राजपुरा में आयोजित संगठनात्मक चुनाव संचालन समिति की बैठकों में भी सहभागिता की।

बैठकों में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों, संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

नोहर में कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता
नोहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, नगर पालिका नोहर अध्यक्ष मेहरुन्निशा टाक तथा जिला चुनाव संयोजक आशीष पारीक सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पंचायत चुनावों में पार्टी की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

भादरा और राजपुरा में संगठनात्मक बैठकें
पंचायत समिति भादरा एवं राजपुरा में आयोजित संगठनात्मक चुनाव संचालन समिति की बैठकों में भी दीपक पारीक ने सहभागिता की। इन बैठकों में जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व विधायक जयदीप डूडी, नगर पालिका भादरा अध्यक्ष मांगीलाल गोयल तथा जिला चुनाव संयोजक आशीष पारीक सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठकों में पंचायत चुनावों को लेकर आवश्यक तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा चुनाव संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

हनुमानगढ़ भाजपा कार्यालय में चुनावी रणनीति पर मंथन
हनुमानगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बीकानेर संभाग प्रभारी कैलाश चौधरी, जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, जिला संगठन सहप्रभारी जितेंद्र शर्मा, जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक, जिला चुनाव संयोजक आशीष पारीक तथा पंचायत समितियों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी, संयोजक एवं चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर संभाग प्रभारी कैलाश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य हनुमानगढ़ जिले की सभी पंचायत समितियों में प्रधान तथा जिला परिषद में जिला प्रमुख बनाना है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर तक मजबूत कार्ययोजना तथा जनसंपर्क को चुनावी सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

Recent Posts