October 5, 2026 4:17 am

बीकानेर में एक मंच पर 13 मुस्लिम पार्षदों का सम्मान, करमीसर में हुआ भव्य सम्मान समारोह…..

बीकानेर के करमीसर में एक मंच पर 13 मुस्लिम पार्षदों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल सहित समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में एक मंच पर 13 मुस्लिम पार्षदों का सम्मान, करमीसर में हुआ भव्य सम्मान समारोह…..

बीकानेर में एक मंच पर 13 मुस्लिम पार्षदों का सम्मान, करमीसर में हुआ भव्य सम्मान समारोह…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 में निर्वाचित हुए 13 मुस्लिम पार्षदों का एक मंच पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

करमीसर वार्ड नंबर 23 में आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के निर्वाचित पार्षदों के साथ समाज के प्रमुख लोगों और अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक भंवरू खान बैया और मोहम्मद रफीक समेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि बीकानेर नगर निगम के सम्पन्न चुनाव में 13 मुस्लिम पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सभी निर्वाचित पार्षदों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने का प्रयास किया गया। इस आयोजन में मोहम्मद शरीफ समेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में इकबाल समेजा, मजीद खोखर, गुलाम मुस्तफा (बाबू भाई), मोहम्मद सलीम भाटी, शब्बीर अहमद, उमर दराज पठान और सामाजिक चिंतक मास्टर मईनुदीन कोहरी शामिल रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि राजकुमार किराडू सहित कई मौलवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता हाजी इस्माईल खान बैया ने की। आयोजक भंवरू खान बैया और मोहम्मद रफीक समेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला पार्षदों के सम्मान और स्वागत की जिम्मेदारी उनके परिवार की महिलाओं ने निभाई।

इन 13 पार्षदों का हुआ सम्मान
वार्ड 55: जावेद पडिहार
वार्ड 30: अब्दुल सत्तार कोहरी
वार्ड 64: जावेद खान पंवार
वार्ड 18: हाजी मकसूद अहमद
वार्ड 66: नसीम बानो
वार्ड 25: मोहम्मद हुसैन
वार्ड 62: अकबर खादी
वार्ड 78: जुले खान
वार्ड 80: मोहम्मद अतीक
वार्ड 15: अब्दुल वाहिद
वार्ड 21: रिजवान खान
वार्ड 39: सलमान खान
वार्ड 53: अनीश अली भुट्टा उर्फ शानू

सभी पार्षदों का माला, मोमेंटो और पगड़ी पहनाकर वार्डवासियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान किया गया।

समारोह का सफल संचालन मोहम्मद शरीफ समेजा ने किया। कार्यक्रम के अंत में समारोह अध्यक्ष हाजी इस्माईल खान ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा स्वादिष्ट व्यंजन के लिए सभी को आमंत्रित किया।

13 Muslim councilors honored on a single platform in Bikaner, a grand felicitation ceremony held in Karmisar…

13 Muslim councilors honored on a single platform in Bikaner, a grand felicitation ceremony held in Karmisar…

Bikaner, @MaruSangram. A felicitation ceremony was held on a single platform for the 13 Muslim councilors elected in the Bikaner Municipal Corporation elections 2026.

At the event held in Karmisar Ward No. 23, the elected councilors from the Muslim community were honored along with prominent members of the community and guests.

Event organizers Bhanwar Khan Baiya and Mohammad Rafiq Sameja jointly announced that 13 Muslim councilors were elected in the recently concluded Bikaner Municipal Corporation elections. An effort was made to bring all the elected councilors together and honor them. Mohammad Sharif Sameja played a key role in this event.

The program began with the recitation of the Quran. Former Rajasthan Cabinet Minister Govind Ram Meghwal was the chief guest. Special guests included Iqbal Sameja, Majeed Khokhar, Ghulam Mustafa (Babu Bhai), Mohammad Salim Bhati, Shabbir Ahmed, Umar Daraz Pathan, and social thinker Master Mainuddin Kohri. Several clerics, including special invitee Rajkumar Kiradu, were also present.

The ceremony was presided over by Haji Ismail Khan Baiya. Organizers Bhanwar Khan Baiya and Mohammad Rafiq Sameja welcomed the guests. The women of the women councilors’ families were responsible for honoring and welcoming them.

These 13 councilors were honored:
Ward 55: Javed Padihar
Ward 30: Abdul Sattar Kohri
Ward 64: Javed Khan Panwar
Ward 18: Haji Maqsood Ahmed
Ward 66: Naseem Bano
Ward 25: Mohammad Hussain
Ward 62: Akbar Khadi
Ward 78: Jule Khan
Ward 80: Mohammad Atiq
Ward 15: Abdul Wahid
Ward 21: Rizwan Khan
Ward 39: Salman Khan
Ward 53: Anish Ali Bhutta alias Shanu

All councilors were honored by the residents of the ward and dignitaries present with garlands, mementos, and turbans.

The ceremony was successfully conducted by Mohammad Sharif Sameja. At the end of the program, ceremony chairman Haji Ismail Khan expressed his gratitude to all the guests and attendees and invited everyone to a delicious meal.

Recent Posts