September 30, 2026 9:31 am

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 38 चिकित्सकों का किया गया सम्मान…..

बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 38 चिकित्सकों का सम्मान किया गया। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चिकित्सक का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी दूर कर देता है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 38 चिकित्सकों का किया गया सम्मान…..

चिकित्सक का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी कर देता है दूर : गुलाब चंद कटारिया

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 38 चिकित्सकों का किया गया सम्मान…..

बीकानेर, @MaruSangram। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर की ओर से गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में चिकित्सक एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 38 चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सक का व्यवहार मरीज के प्रति अच्छा हो तो उसकी आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि चिकित्सक बड़े पद पर पहुंचने के बाद उनका व्यवहार बदल जाता है, जबकि चिकित्सकीय सेवा में विनम्रता और मानवीय संवेदना का विशेष महत्व है।

श्री कटारिया ने कहा कि किसी चिकित्सक को डॉक्टर बनाने में केवल उसके माता-पिता का ही योगदान नहीं होता, बल्कि देश की गरीब जनता के खून-पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स से निर्मित मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा शिक्षा पर होने वाले खर्च का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए चिकित्सकों को अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग देश और समाज की सेवा के लिए भी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब कोई चिकित्सक मरीज को केवल मरीज के रूप में देखते हुए पूरी संवेदनशीलता और समर्पण से उसका इलाज करता है, तो वह मरीज के लिए भगवान के समान बन जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त कर अनेक चिकित्सक देश-विदेश में अपनी सेवाओं से नाम कमा रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि देश में वास्तविक परिवर्तन तब आएगा, जब प्रत्येक व्यक्ति दूसरों के लिए जीना सीखेगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के काम नहीं आता, उसका जीवन सार्थक नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके गुणों और कर्मों से होनी चाहिए।

नशामुक्ति का संदेश देते हुए श्री कटारिया ने कहा कि समाज को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए परिवार, समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों को मिलकर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि समारोह का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर उनके योगदान को रेखांकित करना तथा समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

समारोह के संयोजक विजय बाफना ने बताया कि वैश्य समाज के युवा चिकित्सक आज चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और सेवाभाव से बीकानेर सहित देश-विदेश में समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सकों का सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उनकी सेवा भावना और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आगे भी समाज की प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करता रहेगा।

समारोह में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला अध्यक्ष ममता राठी, युवा अध्यक्ष किशन अग्रवाल, महामंत्री किशन लोहिया, कोषाध्यक्ष विनोद धानुका, सुभाष मित्तल, सुशील बंसल, प्रदीप जैन, एडवोकेट महेंद्र जैन, कन्हैयालाल बोथरा, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, सुरेंद्र जैन बद्धानी, हंसराज डागा, पानमल डागा, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़, सरिता नाहटा, शर्मिला चोरड़िया, संजना सुराणा, सरिता आँचलिया, हिना बाफना, जेठमल नाहटा, दिनेश महात्मा, कमल बोथरा, भगवान अग्रवाल, मनोज बजाज, धनपत बाफना, दलीप कातेला, राजेश बैद, मनीष बाफना, कन्हैयालाल बाफना, गिरधर गोपाल झंवर, शिखरचंद जैन युवा इकाई के सिद्धार्थ पेडिवाल, जितेंद्र डागा, संस्कार सुराणा, दीपक चोपड़ा, विशेष अग्रवाल, अरिहंत आंचलिया, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

38 doctors honored by the International Vaishya Mahasammelan…

A doctor’s good behavior cures half of a patient’s illness: Gulab Chand Kataria

38 doctors honored by the International Vaishya Mahasammelan…

Bikaner, @MaruSangram. The International Vaishya Mahasammelan, Bikaner, organized a Doctor and Medical Service Honor Ceremony at Hansa Guest House in Gangasagar. Thirty-eight doctors who provided exceptional and excellent services in the medical field were honored at the ceremony.

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab and Administrator of Chandigarh, was the chief guest at the ceremony. He said that if a doctor’s behavior toward a patient is good, half of the patient’s illness is automatically cured. He added that it is often seen that doctors’ behavior changes after reaching a high position, whereas humility and human compassion are of paramount importance in medical care.

Mr. Kataria said that it’s not just the parents who contribute to a doctor’s success, but the taxes paid by the poor people of the country, which are used to build medical colleges and fund medical education, also play a significant role. Therefore, doctors should use their abilities and capabilities to serve the country and society.

He said that when a doctor treats a patient with complete sensitivity and dedication, treating them with complete sensitivity and dedication, they become like God to them. He said that many doctors educated in Rajasthan’s medical colleges are earning a reputation for their services both nationally and internationally, which is a matter of pride for the state.

Governor Mr. Kataria said that real change in the country will come when everyone learns to live for others. Citing Swami Vivekananda’s thoughts, he said that a person who is of no use to others cannot be considered meaningful in life. He said that a person should be identified not by their position, but by their qualities and actions.

Giving the message of de-addiction, Mr. Kataria said that protecting society from addiction is our collective responsibility. This requires continuous efforts from families, communities, and various social organizations.

Vinod Bafna, President of the International Vaishya Mahasammelan, Bikaner, stated that the purpose of the event was to honor doctors who provide outstanding services in the medical field, highlighting their contributions, and to encourage a spirit of service in society.

Vijay Bafna, coordinator of the event, stated that young doctors from the Vaishya community are bringing glory to the community, both in Bikaner and abroad, through their talent, hard work, and dedication. He stated that honoring such doctors is not merely a personal honor, but a recognition of their spirit of service and their contribution to society.

He stated that the International Vaishya Mahasammelan will continue to honor and encourage the community’s talents and those who have made significant contributions in various fields.

Present at the function were Mamta Rathi, Women President of International Vaishya Mahasammelan, Youth President Kishan Agarwal, General Secretary Kishan Lohiya, Treasurer Vinod Dhanuka, Subhash Mittal, Sushil Bansal, Pradeep Jain, Advocate Mahendra Jain, Kanhaiyalal Bothra, Former Mayor Narayan Chopra, Surendra Jain Badhani, Hansraj Daga, Panmal Daga, Outgoing National President of All India Marwari Youth Forum Surendra Bhattad, Sarita Nahata, Sharmila Choradia, Sanjana Surana, Sarita Anchaliya, Hina Bafna, Jetmal Nahata, Dinesh Mahatma, Kamal Bothra, Bhagwan Agarwal, Manoj Bajaj, Dhanpat Bafna, Dalip Katela, Rajesh Baid, Manish Bafna, Kanhaiyalal Bafna, Girdhar Gopal Jhanwar, Siddharth Pediwal of Shikharchand Jain Youth Unit, Jitendra Daga, Sanskar Surana, Deepak Chopra, Vishesh Agarwal, Arihant Anchaliya, along with a large number of dignitaries and social friends.

Recent Posts