September 11, 2026 4:16 pm

बीकानेर में 20 सितंबर को होगा Women of the Future Awards 2026, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का होगा सम्मान….

बीकानेर में 20 सितंबर को होटल सागर में Women of the Future Awards 2026 का आयोजन होगा। समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में 20 सितंबर को होगा Women of the Future Awards 2026, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का होगा सम्मान….

बीकानेर में 20 सितंबर को होगा Women of the Future Awards 2026, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का होगा सम्मान….

बीकानेर, @MaruSangram। महिलाओं के सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स (WOTFA) 2026 का आयोजन 20 सितंबर को होटल सागर, बीकानेर में किया जाएगा।

यह पहल ह्यूमन केयर सोसाइटी, जयपुर द्वारा वर्ष 2015 से संचालित की जा रही है। इस वर्ष बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, व्यवसाय, कला-संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को पहचान दिलाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है।

महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित मंच
वोटफा की बीकानेर चैप्टर हेड वैभवी मित्तल ने बताया कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स की शुरुआत संस्थापक स्वीटी सोनी द्वारा महिलाओं को एक सशक्त एवं प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।

बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए विशेष एवं प्रतिष्ठित जूरी पैनल का गठन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूरी पैनल एवं स्पॉन्सर्स की मौजूदगी में कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
इस अवसर पर सिंथेसिस की डिप्टी डायरेक्टर पदमा बजाज ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने वाले ऐसे मंच नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

लुक्स ब्यूटी पार्लर एंड यूनिसेक्स सैलून की ओनर सुनीता जुनेजा ने कहा कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स महिलाओं की उपलब्धियों और उनके संघर्षों को सम्मान देने की सराहनीय पहल है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
वहीं टीएफ इवेंट्स के फाउंडर यश अग्रवाल ने कहा कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इनका रहेगा सहयोग
कार्यक्रम को येलो टाइगर लोंगी मिर्च मसाला, सिंथेसिस तथा लुक्स ब्यूटी पार्लर एंड यूनिसेक्स सैलून का सहयोग प्राप्त है। आयोजन ह्यूमन केयर सोसाइटी की पहल, टीएफ इवेंट्स के सहयोग तथा Save Girl Child Cause के अंतर्गत किया जा रहा है।

The Women of the Future Awards 2026 will be held in Bikaner on September 20th, honoring talented women from various fields.

The Women of the Future Awards 2026 will be held in Bikaner on September 20th, honoring talented women from various fields.

Bikaner, @MaruSangram. The Women of the Future Awards (WOTFA) 2026 will be held on September 20th at Hotel Sagar, Bikaner, with the aim of recognizing women’s outstanding contributions to social and social life.

This initiative has been run by the Human Care Society, Jaipur, since 2015. This year, the event in Bikaner will honor women who have made significant contributions in various fields, including society, education, health, entrepreneurship, business, and art and culture.

At the press conference, it was stated that the program’s objective is to recognize the work of women and to inspire and motivate other women.

Women will receive a prestigious platform
Vaibavi Mittal, Bikaner Chapter Head of Votfa, stated that the Women of the Future Awards were initiated by founder Sweety Soni with the aim of providing a strong and prestigious platform for women. She stated that this platform will honor women who have made outstanding contributions in various fields of society and provide a wider platform for their work.

A special and prestigious jury panel has been formed for the event to be held in Bikaner. During the press conference, the official poster of the event was released in the presence of the jury panel and sponsors.

Women’s Role is Important
On this occasion, Padma Bajaj, Deputy Director of Synthesis, said that women play a vital role in the development and growth of society. Such platforms honoring talented women serve to inspire the new generation.

Sunita Juneja, Owner of Looks Beauty Parlour & Unisex Salon, said that the Women of the Future Awards is a commendable initiative to honor the achievements and struggles of women. This will send a positive message to society.

Meanwhile, Yash Agarwal, founder of TF Events, said that the Women of the Future Awards is not just an honor ceremony, but an effort to highlight the contributions of women who have set an example of inspiration for others through their work.

They will support the event.
Yellow Tiger Longi Mirch Masala, Synthesis, and Looks Beauty Parlor & Unisex Salon are supporting the event. The event is an initiative of the Human Care Society, supported by TF Events, and supported by the Save the Girl Child Cause.

Recent Posts