September 7, 2026 4:14 pm

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया सघन जनसंपर्क…..

बीकानेर के वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में रामगोपाल सुथार और रामेश्वर पारीक ने सघन जनसंपर्क किया। चुनावी माहौल में प्रचार तेज।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया सघन जनसंपर्क…..

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया सघन जनसंपर्क…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 73 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में रविवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है।

इस दौरान वार्डवासियों ने भाजपा नेताओं एवं प्रत्याशी दीपक पारीक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वार्ड 73 में कमल खिलाने और दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

“जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों के साथ जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ।

BJP’s support resonated in Ward 73, with Ramgopal Suthar and Rameshwar Pareek conducting intensive campaigning in support of Deepak Pareek…

BJP’s support resonated in Ward 73, with Ramgopal Suthar and Rameshwar Pareek conducting intensive campaigning in support of Deepak Pareek…

Bikaner, @MaruSangram. In view of the municipal elections, Shri Vishwakarma Skill Development Board Chairman Ramgopal Suthar and former Sridungargarh Municipality Chairman Rameshwar Pareek conducted intensive campaigning in various areas of the ward on Sunday to support BJP candidate Deepak Pareek from Ward No. 73. They appealed for votes in favor of the BJP.

During the campaign, both leaders went door-to-door to interact with residents and urged them to ensure BJP candidate Deepak Pareek’s victory with a landslide victory.

They stated that strengthening the BJP is essential for the development of the ward, resolution of public problems, and improved basic amenities in the area.

During this campaign, residents enthusiastically welcomed BJP leaders and candidate Deepak Pareek. During the public outreach, an enthusiastic atmosphere in support of the BJP prevailed in the area, and a large number of people expressed their support for the BJP candidate.

BJP workers united and resolved to ensure the victory of the lotus in Ward 73 and ensure the victory of Deepak Pareek with a landslide victory. A large number of ward residents, along with BJP workers, attended the public outreach program.

The public outreach campaign concluded with slogans of “Jai BJP, Vijay BJP.”

Recent Posts