September 7, 2026 5:58 pm

पंजाबी महासभा 77 वार्डों में कांग्रेस का विरोध करेगी, यह रहा मुख्य कारण, पढ़ें पुरी खबर….

बीकानेर नगर निगम चुनाव के बीच पंजाबी महासभा ने 77 वार्डों में कांग्रेस का विरोध करने का ऐलान किया है। जानिए महासभा ने इसके पीछे क्या मुख्य कारण बताया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

पंजाबी महासभा 77 वार्डों में कांग्रेस का विरोध करेगी, यह रहा मुख्य कारण, पढ़ें पुरी खबर….

पंजाबी महासभा 77 वार्डों में कांग्रेस का विरोध करेगी, यह रहा मुख्य कारण, पढ़ें पुरी खबर…..

बीकानेर, @MaruSangram। पंजाबी महासभा बीकानेर ने इस चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार करने का फैसला किया है। महासभा के अध्यक्ष सुरेश खिंवानी ने आज संवाददाता सम्मेलन कर यह घोषणा की। उनका कहना है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल और वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस की टिकट मांग रहे मोहित अरोड़ा के बीच जो घटनाक्रम हुआ है उसके आधार पर पुलिस में दर्ज मुकदमे में गलत धाराएं जोड़ी गई है । उनका कहना है कि मोहित अरोड़ा ने मदनलाल मेघवाल के साथ मारपीट की है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

लेकिन पिस्टल दिखाना या दलित संबंधी कोई गाली गलौच की बात गलत है। इसलिए पंजाबी महासभा ने यह फैसला लिया है कि उक्त प्रकरण की गलत धाराएं हटाई जाए अन्यथा पंजाबी महासभा इस चुनाव में बीकानेर के 77 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करेगी, जिन तीन वार्डों में पंजाबी समुदाय से जुड़े प्रत्याशी खड़े हैं उनका समर्थन जरूर करेगी।

पूर्व पार्षद और मोहित अरोड़ा के पिता दीपक अरोड़ा ने कहा कि मोहित अरोड़ा को स्वयं जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने बुलाया था वह उससे बात कर रहे थे।

बात करने के दौरान ही जब मोहित अरोड़ा यह सवाल किया कि उनकी टिकट क्यों बदली गई है, तो मदनलाल मेघवाल ने इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया , बल्कि। उसे उकसाया गया।

मोहित अरोड़ा ने कहा कि यह तो गलत है। इस मदनलाल मेघवाल की टिप्पणी पर मोहित अरोड़ा ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी हम भी निंदा करते हैं, लेकिन मोहित अरोड़ा के पास में हाथ न पिस्तौल थी, ना उसने एससी-एसटी जाति के या दलित संबंधी कोई बात कह कर मदनलाल मेघवाल को ठेस पहुंचाई हो।

अरोड़ा ने कहा कि अब हमारी मांग है कि रोहित अरोड़ा को न्याय मिले और टिकट चुराने प्रकरण की अच्छी तरीके से जांच हो।

इस प्रकरण को लेकर के पंजाबी महासभा कल रविवार को एसपी को ज्ञापन देगी। हालांकि कल रविवार को अवकाश है, इसके बावजूद पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता सुबह जिला कलेक्ट्री के पास एकत्रित होकर के एसपी को ज्ञापन देने जाएंगे।

Punjabi Mahasabha will oppose Congress in 77 wards, here’s the main reason, read the full story…

Punjabi Mahasabha will oppose Congress in 77 wards, here’s the main reason, read the full story…

Bikaner, @MaruSangram. Punjabi Mahasabha Bikaner has decided to boycott Congress in this election. Mahasabha President Suresh Khinwani made this announcement at a press conference today. He said that based on the incident between Congress city president Madanlal Meghwal and Mohit Arora, who is seeking the Congress ticket from ward number 50, false charges have been added to the police case. He said that Mohit Arora assaulted Madanlal Meghwal, which should be investigated impartially.

However, the allegations of brandishing a pistol or using abusive language related to Dalits are wrong. Therefore, the Punjabi Mahasabha has decided to remove the incorrect sections of the said case, otherwise the Punjabi Mahasabha will oppose Congress candidates in all 77 wards of Bikaner in this election, and will definitely support candidates from the Punjabi community in the three wards where they are contesting.

Deepak Arora, former councilor and father of Mohit Arora, said that Mohit Arora was personally called by District President Madanlal Meghwal and was speaking with him.

During the conversation, when Mohit Arora asked why his ticket was changed, Madanlal Meghwal did not provide a satisfactory answer; instead, he was provoked.

Mohit Arora said that this is wrong. Due to Madanlal Meghwal’s comment, Mohit Arora assaulted him, which we also condemn. However, Mohit Arora did not have a pistol in his hand, nor did he hurt Madanlal Meghwal by saying anything related to SC/ST castes or Dalits.

Arora said that now we demand that Rohit Arora gets justice and the ticket theft case be thoroughly investigated.

The Punjabi Mahasabha will submit a memorandum to the District Superintendent of Police (SP) tomorrow, Sunday, regarding this issue. Although tomorrow is a holiday, Punjabi Mahasabha workers will gather near the District Collectorate in the morning to submit a memorandum to the Superintendent of Police (SP).

Recent Posts