
बबलू पीर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को दिया समर्थन, कहा—दीपक हमारे भाई, पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं….
बबलू पीर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को दिया समर्थन, कहा—दीपक हमारे भाई, पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में बबलू पीर ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक पारीक एवं उनके परिवार के साथ उनके लंबे समय से पारिवारिक एवं घरेलू संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पारीक उनके भाई हैं और वे चुनाव में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
इस अवसर पर पीर साहब ने कहा कि इस मोहल्ले में किसी भी जाति-बिरादरी के घर बच्चा जन्म लेता है तो परंपरागत रूप से परिवारजन उसे दरगाह पर धोक लगवाने और पीर साहब का आशीर्वाद लेने के लिए लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव की मिसाल है।
बबलू पीर ने स्पष्ट किया कि अनिल कुमार पुरोहित सहित उनके साथियों के साथ उनके आपसी पारिवारिक एवं भाईचारे के संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में उनके द्वारा कोई गलत या आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो को काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है, जबकि मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करेंगे और वार्डवासियों से भी उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करेंगे।
बबलू पीर ने कहा, “दीपक हमारे भाई हैं। हम उनके साथ हैं और पूरी मजबूती से उनके समर्थन में खड़े हैं। हम उन्हें वोट देंगे और वार्डवासियों से भी दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।”
उन्होंने वार्डवासियों से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूत एवं सक्रिय नेतृत्व आवश्यक है।
इस दौरान समर्थकों ने उत्साह के साथ नारे लगाए—
“दीपक तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।”
“कौन करेगा वार्ड का काम—दीपक पारीक करेगा काम।”

Bablu Peer expressed his support for BJP candidate Deepak Pareek, saying, “Deepak is our brother, he stands with us strongly…”
Babloo Peer expressed his support for BJP candidate Deepak Pareek, saying, “Deepak is our brother, he stands with us strongly…”
Bikaner, @MaruSangram. Expressing his support for Deepak Pareek, BJP candidate from Ward No. 73 in the municipal elections, Bablu Peer stated that he has long-standing family and family ties with Deepak Pareek and his family. He stated that Deepak Pareek is his brother and he stands firmly with him in the elections.
On this occasion, Peer Sahib stated that whenever a child is born in this neighborhood, regardless of caste or community, the family traditionally brings the child to the dargah to offer prayers and seek Peer Sahib’s blessings. He stated that this tradition exemplifies the long-standing brotherhood, social harmony, and goodwill in the area.
Bablu Peer clarified that he has a family and brotherly relationship with Anil Kumar Purohit and his colleagues. He stated that he has not said anything wrong or offensive about the party or any individual. Regarding the video circulating on social media, he stated that it has been edited, while the true situation becomes clear upon viewing the original video.
He stated that putting aside all differences, he has decided to support BJP candidate Deepak Pareek. He stated that he will vote for Deepak Pareek and will appeal to the ward residents to support him and ensure his victory.
Babu Peer said, “Deepak is our brother. We are with him and stand firmly in his support. We will vote for him and will also appeal to the ward residents to vote for Deepak Pareek.”
He appealed to the ward residents to ensure Deepak Pareek’s victory with a landslide vote, stating that strong and active leadership is essential for the ward’s development and the resolution of public problems.
During this time, supporters enthusiastically chanted slogans—
“Deepak, you fight, we are with you.”
“Who will do the ward work? Deepak Pareek.”








