September 5, 2026 11:09 am

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशी, बोले-जनता के बीच रहकर वार्ड की आवाज बनना है…..

बीकानेर नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में उतरे। बोले- जनता के बीच रहकर वार्ड की समस्याओं की आवाज बनना है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशी, बोले-जनता के बीच रहकर वार्ड की आवाज बनना है…..

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशी, बोले-जनता के बीच रहकर वार्ड की आवाज बनना है…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड में सियासी मुकाबला तेज हो गया है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में वार्ड 41 के मोंटी मक्कड़।

उम्मीदवार मोंती मक्कड़ ने वार्ड की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जीतकर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना है।

प्रत्याशी ने वार्ड में जनसंपर्क के दौरान सामने आई समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था प्रमुख मुद्दे हैं। कई जगह सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के कारण ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। अस्पताल के आसपास व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा उनकी प्राथमिकताओं में रहेगी।

‘पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला’
निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने इसे सिर्फ बगावत नहीं बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और अब जनता के बीच रहकर सेवा करने का अवसर चाहते हैं।

‘जनता मुझे जानती है, मैं उनके बीच का हूं’
कांग्रेस और भाजपा जैसे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के मुकाबले अपनी रणनीति पर उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव है। उन्होंने दावा किया कि वे लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के बीच रहे हैं और जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है।

पार्टी किसकी बनेगी, फैसला जनता की राय से
चुनाव के बाद यदि कांग्रेस या भाजपा का बोर्ड बनता है और निर्दलीय प्रत्याशी जीतता है तो किस पार्टी का समर्थन करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई स्पष्ट फैसला नहीं है। उनका कहना था कि वे आगे का निर्णय अपने मतदाताओं और समर्थकों की राय से करेंगे, क्योंकि जीत जनता के वोट से ही मिलेगी।

मतदाताओं से बोले—पार्टी नहीं, काम देखकर करें फैसला
प्रत्याशी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वार्ड चुनाव में लोगों को यह देखना चाहिए कि कौन उनके बीच रहता है, उनकी समस्याएं सुनता है और चुनाव के बाद भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने जनता से अपने विवेक के आधार पर मतदान करने की अपील की।

महिलाओं की शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिलाएं शिक्षित हैं और चुनाव में उन्हें महिलाओं के अच्छे समर्थन की उम्मीद है।

Recent Posts