September 4, 2026 11:16 am

वार्ड-13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत का चुनाव कार्यालय खुला, अर्जुन राम मेघवाल और कृपाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन….

बीकानेर वार्ड-13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वार्ड-13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत का चुनाव कार्यालय खुला, अर्जुन राम मेघवाल और कृपाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन….

वार्ड-13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत का चुनाव कार्यालय खुला, अर्जुन राम मेघवाल और कृपाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन…..

वार्ड-13 के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारंभ, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने भीड़ को ऐतिहासिक बताया

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के कर कमलों से हुआ। समारोह में असाधारण भीड़ जुटी। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत, शशिकांत शर्मा, आनंद सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह भाटी सहित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह द्वारा पहनाए गए दुपट्टे को पहनकर आभार जताया।

मेघवाल ने शेखावत को निष्ठावान नेता और योग्य उम्मीदवार बताया। उन्होंने वार्डवासियों से कहा, “मैं सभी वार्ड वासियों को बताना चाहता हूँ कि यह टिकट आसान नहीं थी। इसके लिए बहुत जद्दोजहद रही, चिंतन हुआ, मंथन हुआ। आप सब जानते हैं कि मंथन में ही अमृत निकलता है। सुरेन्द्र सिंह अमृत हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि शेखावत को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया जाए।

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने इस भीड़ को अपने राजनीतिक जीवन का विशेष अनुभव बताते हुए कहा, “मेरे राजनीतिक कार्यकाल में मैंने पहली बार किसी निकाय चुनाव में इतनी बड़ी भीड़ देखी। इतनी बड़ी मीटिंग सामान्यतः विधायक और सांसद के चुनाव में देखी जाती है।”

उनके इस बयान पर मंच और मैदान दोनों ओर से तालियां गूंजीं।
चार निर्दलीय प्रत्याशी ओम राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा, शिव सिंह राजपुरोहित और पुष्कर शर्मा ने खुले मंच से डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे शेखावत के साथ हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने करणी माता का भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने भजन का जोरदार स्वागत किया। मेघवाल ने क्षेत्र की आस्था और विकास दोनों का उल्लेख करते हुए स्थानीय भावनाओं का सम्मान करने की बात कही।
कार्यक्रम में गुमान सिंह राजपुरोहित, चंपालाल गेदर, शशि शर्मा, महेश केशवानी, निलेश चतुर्वेदी, कमल सिंह गोहिल, भंवरलाल जांगिड़, महेंद्र सिंह भाटी, नरपत सिंह शेखावत और कोजूराम सारस्वत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को तन-मन-धन से समर्थन देने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

उद्घाटन समारोह में नेताओं ने स्वच्छता, सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं को चुनाव का मुख्य मुद्दा बताया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के सहयोग से वार्ड को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। समारोह का समापन जयकारे और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

BJP candidate Dr. Surendra Singh Shekhawat’s election office in Ward 13 opened, Arjun Ram Meghwal and Kripashankar Singh inaugurated it…

BJP candidate Dr. Surendra Singh Shekhawat’s election office in Ward 13 opened, Arjun Ram Meghwal and Kripashankar Singh inaugurated it…

A grand inauguration of the election office of Dr. Surendra Singh Shekhawat, BJP candidate in Ward 13

Union Minister Arjun Ram Meghwal inaugurated the inauguration; former Minister Kripashankar Singh described the turnout as historic

Bikaner, @MaruSangram. The main election office of Dr. Surendra Singh Shekhawat, BJP candidate in Ward 13 for the municipal corporation elections, was inaugurated on Thursday by Union Minister Arjun Ram Meghwal and former Minister of State for Home Kripashankar Singh. The ceremony drew an extraordinary crowd. Senior BJP leaders Gopal Gehlot, Shashikant Sharma, Anand Singh Bhati, Narendra Singh Bhati, and a large number of local leaders and workers were present.

Union Minister Arjun Ram Meghwal expressed his gratitude by wearing the scarf worn by Dr. Surendra Singh.

Meghwal described Shekhawat as a loyal leader and a capable candidate. He told the ward residents, “I want to tell all the ward residents that this ticket wasn’t easy. It took a lot of struggle, thought, and brainstorming. You all know that only through churning can nectar emerge. Surendra Singh is nectar.” He appealed to the public to ensure Shekhawat’s victory with a record number of votes.

Former Minister of State for Home Affairs Kripashankar Singh described the crowd as a special experience in his political career, saying, “This is the first time in my political career that I have seen such a large crowd in a civic body election. Such large gatherings are usually seen in MLA and MP elections.”

His statement was met with applause from both the stage and the field.

Four independent candidates Om Rajpurohit, Pradyumna Singh Sodha, Shiv Singh Rajpurohit, and Pushkar Sharma openly expressed their support for Dr. Surendra Singh Shekhawat. They said they stand with Shekhawat for the development of the ward.

On this occasion, Union Minister Arjun Ram Meghwal filled the atmosphere with devotion by singing a hymn dedicated to Karni Mata. The audience enthusiastically welcomed the hymn. Meghwal spoke about both the faith and development of the region and emphasized respect for local sentiments.

Hundreds of workers, including Guman Singh Rajpurohit, Champalal Gedar, Shashi Sharma, Mahesh Keshwani, Nilesh Chaturvedi, Kamal Singh Gohil, Bhanwarlal Jangid, Mahendra Singh Bhati, Narpat Singh Shekhawat, and Kojuram Saraswat, expressed their views at the event. All pledged to support Dr. Surendra Singh Shekhawat wholeheartedly and financially and ensure his victory.

At the inauguration ceremony, leaders highlighted cleanliness, roads, water, and basic amenities as the main election issues. Dr. Surendra Singh Shekhawat expressed his gratitude and said that he would strive to improve the ward with the public’s support. The ceremony concluded with cheers and good wishes.

Recent Posts