September 3, 2026 11:06 am

सुभाष धारणिया के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का मेडिकल सर्किल पर भव्य स्वागत…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

सुभाष धारणिया के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का मेडिकल सर्किल पर भव्य स्वागत…..

सुभाष धारणिया के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का मेडिकल सर्किल पर भव्य स्वागत…..

मेडिकल सर्किल पर साफा पहनाकर किया सम्मान, डॉ. भागीरथ मूंड सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के पहली बार बीकानेर आगमन पर मेडिकल सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ता सुभाष धारणिया ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शंकर गोरा के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर शंकर गोरा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा और संगठन की ताकत के बल पर प्रदेश में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सहित आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ेगा और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉ. भागीरथ मूंड, प्रेम सिंह पंवार, डॉ. सिद्धार्थ, विवेक चौधरी, शीशराम, राजेश गोदारा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेशाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में सुभाष धारणिया ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का बीकानेर आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का अभियान और अधिक गति प्राप्त करेगा।

Under the leadership of Subhash Dharaniya, BJYM State President Shankar Gora received a grand welcome at the Medical Circle…

Under the leadership of Subhash Dharaniya, BJYM State President Shankar Gora received a grand welcome at the Medical Circle…

Honored with a turban at the Medical Circle; Dr. Bhagirath Mund and several other BJP leaders and workers were present.

Bikaner, @MaruSangram. On his first visit to Bikaner, Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) Rajasthan State President Shankar Gora received a warm welcome and felicitation from the workers at the Medical Circle. At the welcome ceremony, BJP worker Subhash Dharaniya honored the State President by tying a turban, garlanding him, and presenting him with a memento. During the reception, the workers raised loud slogans and gave the State President a warm welcome.

A large number of BJP and BJYM officials and workers were present at the welcome ceremony. An atmosphere of excitement prevailed throughout the campus. Workers showered flowers and expressed their resolve to further strengthen the organization under Shankar Gora’s leadership.

On this occasion, Shankar Gora expressed his gratitude to the workers and said that the Bharatiya Janata Yuva Morcha will strongly raise public interest issues in the state, drawing on the energy of the youth and the strength of the organization. He stated that the role of young workers will be paramount in upcoming organizational activities, including the civic elections. The organization will move forward with every worker, strengthening the organization down to the booth level.

During the program, BJP leaders Dr. Bhagirath Mund, Prem Singh Panwar, Dr. Siddharth, Vivek Chaudhary, Sheeshram, Rajesh Godara, and numerous officials and workers were present. They welcomed the State President with garlands and reiterated their resolve to work together to strengthen the organization.

At the end of the program, Subhash Dharaniya expressed his gratitude to all the visitors and workers and said that the State President’s arrival in Bikaner is inspiring for the young workers. Under his leadership, the organization will receive new direction and energy, and the campaign to connect the youth with the party’s ideology will gain further momentum.

Recent Posts