August 21, 2026 2:07 am

जयपुर: पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: जूस में सल्फास मिलाकर पिलाया, प्रेमी संग बाइक पर घुमाती रही पत्नी; CCTV से खुला राज….

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में पति की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जूस में सल्फास मिलाकर पति को पिलाया। CCTV और कॉल डिटेल के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: जूस में सल्फास मिलाकर पिलाया, प्रेमी संग बाइक पर घुमाती रही पत्नी; CCTV से खुला राज….

पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: जूस में सल्फास मिलाकर पिलाया, प्रेमी संग बाइक पर घुमाती रही पत्नी; CCTV से खुला राज….

जयपुर, @MaruSangram। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में पति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, कविता मीणा ने अपने कथित प्रेमी गणेश मीणा के साथ मिलकर पति महेश मीणा की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पाइनएप्पल जूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर महेश को पिला दी गईं।

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त को कविता अपने पति महेश को दवाई दिलाने के बहाने बाइक से बोराज लेकर गई थी। इसके बाद दोनों नईनाथ धाम और बस्सी पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान महेश को जहर मिला जूस पिलाया गया।

जहर देने के बाद भी अस्पताल नहीं ले जाने का आरोप
जूस पीने के बाद महेश की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस का आरोप है कि इसके बावजूद उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब दो से तीन घंटे तक बाइक से घुमाया गया।

बाद में कविता ने महेश के भाई को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CCTV फुटेज और कॉल डिटेल से जुड़ी अहम कड़ियां

महेश की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान CCTV फुटेज, आरोपियों की गतिविधियों और कॉल डिटेल को खंगाला गया। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में सामने आए रूट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में पत्नी और उसके कथित प्रेमी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

छह-सात साल से प्रेम संबंध का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, कविता और गणेश के बीच पिछले छह-सात साल से प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कविता कथित तौर पर गणेश से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी महेश से कर दी थी।
पुलिस का दावा है कि महेश को रास्ते से हटाने की साजिश करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुई थी।

सल्फास से हत्या का तरीका अपनाने का आरोप
पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर यह बात सामने आई कि कविता के गांव में पहले एक व्यक्ति ने सल्फास खाकर आत्महत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, इसी घटना से उसे सल्फास के इस्तेमाल का तरीका पता चला और बाद में कथित तौर पर इसी तरीके से पति की हत्या की योजना बनाई गई।

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में कविता मीणा और गणेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से हत्या की कथित साजिश, जहर की व्यवस्था और वारदात के बाद की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर सल्फास कहां से लाई गई, हत्या की साजिश कब और कैसे तैयार हुई तथा वारदात में दोनों आरोपियों की क्या भूमिका थी।

नोट: मामले में लगाए गए आरोप पुलिस जांच पर आधारित हैं। अंतिम सत्य न्यायालयीन प्रक्रिया में तय होगा।

Sensational revelation of husband’s murder: Wife mixed sulphas in juice and made him drink it, took him for a ride on a bike with his lover; CCTV reveals the secret…

Sensational revelation of husband’s murder: Wife mixed sulphas in juice and made him drink it, took him for a ride on a bike with his lover; CCTV reveals the secret…

Jaipur, @MaruSangram. Police have made a sensational revelation in the case of a husband’s suspicious death in the Vishwakarma police station area. According to police, Kavita Meena conspired with her alleged lover, Ganesh Meena, to murder her husband Mahesh Meena. It is alleged that sulphas tablets were mixed in pineapple juice and given to Mahesh to drink.

According to police, on August 5th, Kavita took her husband Mahesh to Boraj on a bike on the pretext of getting him medicine. Afterward, they reached Nainath Dham and Bassi. It is alleged that Mahesh was given juice laced with poison during this time.

Allegations of not being taken to the hospital even after being poisoned
Mahesh’s health began deteriorating after drinking the juice. Police allege that despite this, instead of being immediately taken to the hospital, he was taken on a bike for about two to three hours.

Later, Kavita called Mahesh’s brother and informed him about his deteriorating health. Family members arrived at the scene, and Mahesh was taken to the hospital, where doctors declared him dead.
Critical Links Related to CCTV Footage and Call Details

After Mahesh’s death, police began investigating the case. During the investigation, CCTV footage, the accused’s movements, and call details were examined. According to the police, based on the route revealed in the footage and other evidence, the wife and her alleged lover’s role in the case was suspected.

Police Claim a Love Affair for Six to Seven Years
According to the police, Kavita and Ganesh had been in a love affair for the past six to seven years. The police investigation also revealed that Kavita allegedly wanted to marry Ganesh, but her family arranged her marriage to Mahesh.
Police claim that the conspiracy to eliminate Mahesh began about a year and a half ago.

Accused of using sulphas as a method of murder
Police investigation reportedly revealed that a man in Kavita’s village had previously committed suicide by consuming sulphas. According to the police, this incident taught her how to use sulphas, and she later allegedly planned to murder her husband using this method.

Wife and lover arrested
Police have arrested Kavita Meena and Ganesh Meena in the case. They are being questioned about the alleged murder plot, the arrangement of the poison, and their activities after the incident.

Currently, the police are investigating where the sulphas was allegedly obtained, when and how the murder plot was hatched, and the role of the two accused in the incident.

Note: The allegations leveled in the case are based on the police investigation. The final truth will be determined in the judicial process.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts