August 10, 2026 7:21 pm

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026: शाला दर्पण पोर्टल पर 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक करें आवेदन…..

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 के लिए शिक्षक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे। जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026: शाला दर्पण पोर्टल पर 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक करें आवेदन…..

शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक किए जा सकेंगे आवेदन

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा विभाग में अध्ययन-अध्यापन की उत्कृष्टता में निरंतर सुधार एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने तथा पात्र शिक्षकों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रत्येक श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान एवं पुरस्कार चयन में समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला एवं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए पात्र शिक्षक शाला दर्पण के माध्यम से प्रक्रिया से 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

राज्य स्तर पर कक्षा वर्गानुसार—कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12—समेकित मेरिट के आधार पर प्रत्येक कक्षा वर्ग से 22 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार तीनों कक्षा वर्गों से कुल 66 शिक्षकों का चयन होगा।

इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रत्येक जिले से प्रत्येक कक्षा वर्गानुसार एक-एक शिक्षक का चयन किया जाएगा। कुल 41 जिलों से तीन कक्षा वर्गों के अनुसार 123 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

पांच वर्ष का नियमित अध्यापन अनुभव अनिवार्य
आवेदन के लिए शिक्षक का नियमित रूप से कम से कम पांच वर्ष का अध्यापन अनुभव होना आवश्यक है। वहीं 25 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले आवेदक राज्य अथवा जिला स्तर पर चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।

राज्य स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत शिक्षकों को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र जिला स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

State-Level Teachers’ Honors Ceremony-2026

State-Level Teachers’ Honors Ceremony-2026: Apply on the Shala Darpan portal until midnight, August 11th…

Applications can be made through the Shala Darpan portal until midnight, August 11th.

Bikaner, @MaruSangram. The District and State-Level Teachers’ Honors Ceremony-2026 is being organized to continuously improve teaching and learning excellence in the Education Department, to encourage teachers, and to ensure complete transparency in the selection of eligible teachers, and to provide equal opportunities for honors and awards to teachers in all categories.

Eligible teachers can apply online through the Shala Darpan process until midnight, August 11th. The State-Level Teachers’ Honors Ceremony will be held on September 5th, 2026.

At the state level, 22 teachers will be selected from each class based on aggregated merit, based on class categories—Classes 1 to 5, Classes 6 to 8, and Classes 9 to 12. Thus, a total of 66 teachers will be selected from all three class categories.

Similarly, at the district level, one teacher will be selected from each district for each class category. A total of 123 teachers will be selected from 41 districts for each of the three class categories.

Five years of regular teaching experience is mandatory.
Teachers must have at least five years of regular teaching experience to apply. Applicants scoring less than 25 percent will not be eligible for selection at the state or district level.

Teachers selected and awarded at the state level will receive a prize money of 21,000 rupees and a certificate at the state-level felicitation ceremony. Teachers selected at the district level will receive a prize money of 11,000 rupees and a certificate at the district-level felicitation ceremony.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts