
बीकानेर जिला उद्योग संघ ने 65वें वर्ष में रखा कदम, युवाओं को रोजगार देने की दिशा में करेगा कार्य…..
बीकानेर जिला उद्योग संघ ने 65वें वर्ष में रखा कदम, युवाओं को रोजगार देने की दिशा में करेगा कार्य…..
‘नौकरी करने का नहीं, नौकरी देने का वक्त’ के सिद्धांत पर होगा विशेष फोकस
बीकानेर @MaruSangram। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने औद्योगिक एवं व्यापारिक हितों की निरंतर सेवा करते हुए अपने 65वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर संघ ने उद्योग, व्यापार, सामाजिक सरोकारों और रोजगार सृजन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ वर्षों से औद्योगिक एवं व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए कार्य करता आ रहा है। आज जिले के अधिकांश प्रमुख औद्योगिक घराने संघ से जुड़े हुए हैं और संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने बताया कि 65वें वर्ष के उपलक्ष्य में बीकानेर जिला उद्योग संघ के इतिहास पर आधारित स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही उद्योग जगत के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक उद्यमियों का सम्मान भी किया जाएगा।
संघ उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से कार्यशालाओं का आयोजन करेगा, ताकि नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सके।
द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि अब समय “नौकरी करने का नहीं, नौकरी देने का” है। इसी सोच के साथ बीकानेर के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें।
उन्होंने बताया कि जिले की औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएंगे, जिससे बेरोजगारी के कारण बढ़ रहे अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा, मनमोहन कल्याणी, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, जगमोहन मोदी, सुरेन्द्र बांठिया, अशोक गहलोत, पारस डागा, शिवरतन पुरोहित, किशनलाल बोथरा, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय चांडक, राजीव शर्मा, भंवरलाल चांडक, रोहन चावला, मोहित करनानी, किशन मूंधडा, मनीष तापड़िया, पीयूष सिंघवी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, पिंटू राठी एवं अरविन्द चौधरी सहित अनेक उद्योगपति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Maru Sangram News
हर खबर आप तक
Author: Sarjit Singh







