August 5, 2026 10:38 pm

“बीकानेर में ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन”….

बीकानेर में टैली सॉल्यूशंस द्वारा आयोजित ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड सेरेमनी’ में टैक्स प्रोफेशनल्स एवं अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

“बीकानेर में ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन”….

“बीकानेर में ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन”…..

टैली सॉल्यूशंस की अनूठी पहल, टैक्स प्रोफेशनल्स और अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

बीकानेर, @MaruSangram। टैक्स एवं अकाउंटिंग के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से व्यापार एवं उद्योग जगत को सशक्त बनाने वाले प्रोफेशनल्स के सम्मान में टैली सॉल्यूशंस द्वारा ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन उत्सव बैंक्वेट, बीकानेर में किया गया।

समारोह में बीकानेर के व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अकाउंटेंट्स को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रोफेशनल्स को साफा पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर टैक्स एवं अकाउंटिंग सेवाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने कहा कि वर्तमान व्यावसायिक परिदृश्य में जीएसटी एवं टैक्स कंसल्टेंट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा व्यापार की वृद्धि में अकाउंटेंट का बहुत बड़ा योगदान है और एक तरह से ये व्यापार की रीड की हड्डी है। बदलते कर कानूनों और बढ़ती अनुपालन आवश्यकताओं के बीच व्यापारियों को सही मार्गदर्शन देने में इन प्रोफेशनल्स का योगदान उल्लेखनीय है। भविष्य में व्यापार और उद्योग की प्रगति में इनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है।

विशिष्ट अतिथि एवं ICAI  बीकानेर चैप्टर के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा, “अकाउंटेंट्स की भूमिका भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ के समान है। व्यवसायों की वित्तीय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनका परिश्रम और दक्षता महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रोफेशनल्स के योगदान को सम्मानित करना निश्चित रूप से एक सराहनीय पहल है।” विशिष्ट अतिथि बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन के सचिव श्री विरेन्द्र किराडू ने भी इस समारोह में अपने विचार रखे l  

इस अवसर पर टैली सॉल्यूशंस के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल दीप गुप्ता, टैली प्रोडक्ट विशेषज्ञ बलवंत सिंह, मार्केटिंग टीम से मंदाकिनी कौर, बीकानेर प्रबंधक बालकिशन कुमावत तथा कंपनी के अंकित पारीक, जितेन्द्र हाडा एवं आदर्श गर्ग ने बताया कि टैली सॉल्यूशंस की इस पहल का उद्देश्य बीकानेर में टैक्स एवं अकाउंटिंग सेवाएँ प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित एवं अनुभवी प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करना, उनके योगदान को पहचान दिलाना तथा प्रोफेशनल समुदाय के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का संयोजन टैली सर्टिफाइड पार्टनर मनीष तापड़िया एवं अभय सुराणा तथा उनकी टीम द्वारा किया गया।

समारोह में बीकानेर क्षेत्र से बड़ी संख्या में टैक्स प्रोफेशनल्स एवं अकाउंटेंट्स ने सहभागिता की। इस दौरान एकाउंटिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय अपनी सेवाएँ प्रदान करने वाले सभी टैक्स प्रोफेशनल्स एवं अकाउंटेंट्स को भी सम्मानित किया गया।

इस नवाचार ने बीकानेर के टैक्स एवं अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़ने के साथ ही उनके उस महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया, जो प्रत्यक्ष रूप से व्यापार,  उद्योग और अर्थव्यवस्था की मजबूती से जुड़ा हुआ है।

Author: Sarjit Singh

Recent Posts