August 5, 2026 10:40 pm

बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव नगर भ्रमण एवं भव्य सावन महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन….

बीकानेर में बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव नगर भ्रमण एवं भव्य सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन हुआ। 17 अगस्त 2026 को सावन के तीसरे सोमवार पर भव्य शोभायात्रा, दिव्य महाभिषेक और भस्म महाआरती का आयोजन होगा।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव नगर भ्रमण एवं भव्य सावन महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन….

बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव नगर भ्रमण एवं भव्य सावन महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन…..

17 अगस्त सावन के तीसरे सोमवार को निकलेगी बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव जी की भव्य नगर भ्रमण यात्रा

बीकानेर, @MaruSangram। आगामी 17 अगस्त 2026 (सावन के तीसरे सोमवार) को आयोजित होने जा रहे “बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव नगर भ्रमण, दिव्य महाभिषेक एवं भस्म-महाआरती महोत्सव” के अधिकारिक पोस्टर का आज श्री धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में पूज्य संतों व वरिष्ठजनों के सानिध्य में गरिमामय समारोह के साथ विमोचन किया गया।
 
धरणीधर श्रृंगार कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र आचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महोत्सव को अत्यंत भव्य और अलौकिक रूप से मनाया जा रहा है। 17 अगस्त को दोपहर 01:00 बजे धरणीधर मंदिर से बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव जी की नगर भ्रमण यात्रा विधिवत प्रस्थान करेगी।

इस शोभायात्रा में अनुशासित बैंड एवं महाराष्ट्र कोटा (जाकिया) बैंड अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। 

बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव की दिव्य सवारी धरणीधर मंदिर से प्रस्थान कर उस्तों की बारी, आचार्यों का चौक, मोहता चौक, हर्षों का चौक, रत्ताणी व्यासों का चौक, सदाफते, बारगुवाड़ चौक, नत्थूसर गेट एवं जोगमाया मंदिर के आगे से होते हुए गोस्वामी मोहल्ला मार्ग से सायं 06:30 बजे पुनः धरणीधर मंदिर पहुँचेगी। 

कमेटी अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में सायं 05:00 बजे से ही प्रकांड पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां पार्वती एवं भगवान भूतेश्वर धरणीधर महादेव का अलौकिक महाभिषेक प्रारंभ कर दिया जाएगा, जो रात्रि 08:30 से 09:00 बजे तक चलेगा। इस महाभिषेक में डेढ़ क्विंटल शुद्ध दूध, 51 किलो दही, 15 किलो देशी घी, शक्कर, इत्र, चंदन एवं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाएगा।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts