August 5, 2026 10:42 pm

पार्श्वगायक स्व.किशोर कुमार की जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, गौमाताओं की सेवा एवं पेड़ लगाने का लिया संकल्प….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

पार्श्वगायक स्व.किशोर कुमार की जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, गौमाताओं की सेवा एवं पेड़ लगाने का लिया संकल्प….

पार्श्वगायक स्व.किशोर कुमार की जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, गौमाताओं की सेवा एवं पेड़ लगाने का लिया संकल्प…..

बीकानेर, @MaruSangram। सद्भावना संगीत कला केंद्र की ओर से पार्श्वगायक स्व.किशोर कुमार की 97 वीं जयंती के अवसर पर महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष इकरामुद्दीन कोहरी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक गायकों ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाकर कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं का मनोरंजन किया।

जिसमें मुख्य गायक इकरामुद्दीन कोहरी, विवेकानंद आर्य, राजकुमार खड़गावत, सहित दर्जनों गायकारों ने गीत प्रस्तुत कर किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान इकरामुद्दीन कोहरी, जावेद मिर्जा, विवेकानंद आर्य एवं डॉ राकेश सारस्वत ने तीन तीन गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

कार्यक्रम आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी, कार्यक्रम मुख्य अतिथि भरत प्रकाश श्रीमाली, कार्यक्रम में विशेष मेहमान बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल, विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश भाटी, जयनारायण मारू, सैय्यद अख्तर, राधाकृष्णन सोनी, जय चेतन आदि ने कार्यक्रम के मंच पर हाथ में तख्तियां लेकर शपथ लेते हुए नशा छोड़ने, गौमाताओं की सेवा करने एवं पेड़ पौधों को लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन में इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि आज मेरी मां आसीना कोहरी की भी पुण्यतिथि है, ये कार्यक्रम उनकी भी याद में समर्पित रहा। एक पेड़ मेरी मां के नाम पर लगाने का भी संकल्प लिया है।
कार्यक्रम मंच संचालन डॉ राकेश सारस्वत ने किया।

On the birth anniversary of late playback singer Kishore Kumar, evergreen songs resonated, and a pledge was taken to serve cows and plant trees.

On the birth anniversary of late playback singer Kishore Kumar, evergreen songs resonated, and a pledge was taken to serve cows and plant trees.

Bikaner, @MaruSangram. On the occasion of the 97th birth anniversary of late playback singer Kishore Kumar, Sadbhavna Sangeet Kala Kendra organized a program of Kishore Kumar’s evergreen songs at the Maharaja Narendra Singh Auditorium Hall.

Program organizer and organization president Ikramuddin Kohri stated in a press release on Wednesday that more than two dozen singers entertained the audience with their melodious voices.

Dozens of singers, including lead singer Ikramuddin Kohri, Vivekanand Arya, and Rajkumar Khadgawat, performed songs and paid tribute to Kishore Kumar.

During the program, Ikramuddin Kohri, Javed Mirza, Vivekanand Arya, and Dr. Rakesh Saraswat added to the grandeur of the event by singing three songs each.

Event organizer Ikramuddin Kohri, chief guest Bharat Prakash Shrimali, special guest bank employee leader Sunil Dutt Nagal, and special guests Omprakash Bhati, Jaynarayan Maru, Syed Akhtar, Radhakrishnan Soni, and Jai Chetan, all took oaths on the stage, holding placards in their hands, calling for giving up addiction, serving cows, and planting trees.

At the conclusion of the program, Ikramuddin Kohri stated that today is also the death anniversary of his mother, Asina Kohri, and this program was dedicated to her memory. He also pledged to plant a tree in her name.

The program was hosted by Dr. Rakesh Saraswat.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts