August 4, 2026 2:50 am

04 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ के ’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’ का शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे मुख्य अतिथि…..

बीकानेर में 04 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ के '10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान' का शुभारम्भ होगा। कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

04 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ के ’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’ का शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे मुख्य अतिथि…..

04 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ के ’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’ का शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे मुख्य अतिथि…..

जयपुर, @MaruSangram। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के जयपुर स्थित वैशाली नगर सेवा केन्द्र के प्रभु निधि सभागार में मंगलवार, 04 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में “10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” का शुभारम्भ किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ राजयोगिनी सुषमा दीदी का विशेष सान्निध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

अभियान का उद्देश्य समाज में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति व्यापक जनजागरण करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़कर विकसित, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के संकल्प को गति प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों तथा युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि जनजागरण एवं सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से एक स्वस्थ और संस्कारित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।

वैषाली नगर सेवा केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी चन्द्रकला दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, युवा एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।

The Brahma Kumaris’ “10 Crore Pledges Campaign” will be launched on August 4th, with Cabinet Minister Avinash Gehlot as the chief guest…

The Brahma Kumaris’ “10 Crore Pledges Campaign” will be launched on August 4th, with Cabinet Minister Avinash Gehlot as the chief guest…

Jaipur, @MaruSangram. The “10 Crore Pledges Campaign” will be launched in the sacred memory of Dadi Prakashmani Ji, the former Chief Administrator of the institute, in the Prabhu Nidhi Auditorium of the Vaishali Nagar Service Centre of Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya, Jaipur, on Tuesday, August 4th, 2026, at 8:00 am.

Cabinet Minister of the Government of Rajasthan, Avinash Gehlot, will be present as the chief guest at the event. Senior Rajyogini Sushma Didi will also be present and provide inspirational guidance.

The campaign aims to create widespread public awareness about a healthy, value-based, and drug-free lifestyle and to create a positive social environment through public participation. Under this, the resolve for a developed, strong and drug-free India will be accelerated by involving students, youth, teachers, women, parents, administrative officers and social organizations.

Topics such as healthy lifestyle, self-control, positive thinking, moral values ​​and youth empowerment will be discussed in the program. The objective of the campaign is not only to take pledges but also to actively contribute to the creation of a healthy and cultured society through public awareness and social change.

Rajyogini Chandrakala Didi, in-charge of Vaishali Nagar Seva Kendra, informed that eminent citizens, social workers, educationists, youth and administrative officers from various fields will participate in the program.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts