
बीकानेर में 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ: संतों के सान्निध्य में भक्तिमय हुआ हीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर…..
बीकानेर में 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा हीरेश्वर महादेव मंदिर, संतों के सान्निध्य में उमड़ा आस्था का सैलाब
बीकानेर ।। Maru Sangram News ।। बीकानेर के पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर में वंदे मातरम टीम द्वारा आयोजित 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का अनुपम संगम बन गया। हजारों श्रद्धालुओं की एक स्वर में गूंजती हनुमान चालीसा और संतों के आशीर्वचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
परम पूज्य महामंडलेश्वर संत विशोकानंद महाराज ने कहा, “जहां गूंजे राम चौपाई, वहां रमते हनुमंत गोसाईं।” उन्होंने कहा कि जहां भगवान श्रीराम का स्मरण होता है, वहां स्वयं हनुमानजी का वास होता है।
संत क्षमाराम महाराज ने कहा कि बजरंग बली श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अतुलनीय प्रतीक हैं। वहीं गौभक्त संत सरजुदास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग हनुमानजी की भक्ति है।
कार्यक्रम की शुरुआत योगगुरु धर्म सोनी, सुधा आचार्य, दिलीप पुरी और वंदे मातरम टीम के 21 सदस्यों के शंखनाद से हुई। प्रसिद्ध भजन गायक नवदीप बीकानेरी ने राम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
वंदे मातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर ने कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मंदिरों और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में संतों का सम्मान भगवा चादर, श्रीफल, गुरु दक्षिणा और रामनाम दुपट्टा भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा नेता गोपाल गहलोत, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री श्याम सिंह हाडला, चंपालाल गेदर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सामूहिक आरती, वंदे मातरम गीत और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Maru Sangram News
हर खबर, आप तक
11,000 Mass Hanuman Chalisa Recitations in Bikaner: The presence of saints filled the Hireshwar Mahadev Temple complex with devotion…
The Hireshwar Mahadev Temple in Bikaner resonated with the 11,000 mass Hanuman Chalisa recitations, bringing a surge of faith in the presence of the saints.
Bikaner. Maru Sangram News. The 11,000 mass Hanuman Chalisa recitations organized by the Vande Mataram team at the Hireshwar Mahadev Temple on Pugal Road in Bikaner became a unique confluence of faith, devotion, and spirituality. The Hanuman Chalisa recitations of thousands of devotees in unison and the blessings of the saints filled the entire atmosphere with devotion.
Param Pujya Mahamandaleshwar Saint Vishokanand Maharaj said, “Wherever Ram Chaupai resonates, Hanuman resides there.” He added that wherever Lord Shri Ram is remembered, Hanuman himself resides there.
Saint Kshama Ram Maharaj said that Bajrangbali is an incomparable symbol of faith, belief, and devotion. Meanwhile, cow devotee Saint Sarjudas Maharaj said that the easiest way to reach Lord Shri Ram is through devotion to Hanumanji.
The program began with the blowing of conch shells by Yoga Guru Dharam Soni, Sudha Acharya, Dilip Puri, and 21 members of the Vande Mataram team. Renowned bhajan singer Navdeep Bikaneri moved the devotees with his rendition of Ram Bhajans.
Vijay Kochhar, National Coordinator of the Vande Mataram team, said that the purpose of mass religious events is to connect the new generation with Indian culture, temples, and spiritual values.
The saints were honored at the event with saffron shawls, coconuts, guru dakshina, and Ramnam dupatta.
Bikaner West MLA Jethananand Vyas, BJP leader Gopal Gehlot, District President Suman Chhajed, General Secretary Shyam Singh Hadla, Champalal Gedar, and many other dignitaries were present at the event.
The program concluded with a mass aarti, Vande Mataram songs, and the distribution of prasad. Thousands of devotees performed aarti of Lord Shri Ram and Bajrangbali and prayed for happiness and prosperity.
Maru Sangram News
Every news, to you
Author: Sarjit Singh







