July 29, 2026 1:40 am

15 अगस्त को बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2008 के बाद पहली बार मिला गौरव….

15 अगस्त 2026 को बीकानेर में 2008 के बाद पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां शुरू, प्रशासन अलर्ट।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

15 अगस्त को बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2008 के बाद पहली बार मिला गौरव….

15 अगस्त को बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2008 के बाद पहली बार मिला गौरव….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर के लिए यह गर्व और ऐतिहासिक अवसर है। वर्ष 2008 के बाद पहली बार आगामी 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां समारोह में शामिल होंगी।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार सुबह 11:15 बजे जयपुर स्थित शासन सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होगी। इसमें बीकानेर के संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, नगर निगम आयुक्त तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे।

राज्य स्तरीय आयोजन को देखते हुए शहर में सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बड़े स्तर के इस आयोजन से शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण की भी उम्मीद जताई जा रही है।

बीकानेरवासियों का मानना है कि राज्य स्तरीय समारोह से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और बीकानेर को नई पहचान के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। यह आयोजन जिले के लिए सम्मान और गौरव का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

— Maru Sangram News | हर खबर आप तक

A state-level Independence Day celebration will be held in Bikaner on August 15th, a first since 2008.

A state-level Independence Day celebration will be held in Bikaner on August 15th, a first since 2008.

Bikaner, @MaruSangram. This is a proud and historic occasion for Bikaner. For the first time since 2008, a state-level Independence Day celebration will be held in Bikaner on August 15th.

The Chief Minister, members of the State Cabinet, senior administrative officials, and prominent figures from various fields will attend the celebration.

The General Administration Department of the State Government has issued orders in this regard. To finalize the preparations for the celebration, a high-level meeting will be held via video conferencing at 11:15 am on Tuesday at the Government Secretariat in Jaipur, chaired by the Chief Secretary. The meeting will include the Divisional Commissioner of Bikaner, the District Collector, the Inspector General of Police, the Municipal Corporation Commissioner, and officials from the Bikaner Development Authority.

In view of the state-level event, preparations have begun to improve security, traffic, cleanliness, and other arrangements in the city. This large-scale event is also expected to beautify the city’s major roads and surrounding areas.

Bikaner residents believe that the state-level event will accelerate the city’s development efforts and provide Bikaner with a new identity and improved infrastructure. This event is being considered an important occasion of honor and pride for the district.

— Maru Sangram News | Every news to you

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts