
11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हेतु मातृशक्ति की जिम्मेदारियों का हुआ विभाजन…..
11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव का आमंत्रण ताराचंद सारस्वत को
11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हेतु मातृशक्ति की जिम्मेदारियों का हुआ विभाजन…..
बीकानेर, @MaruSangram। वंदेमातरम टीम द्वारा 28 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में अध्यक्ष विजय कोचर से विचार-विमर्श उपरांत मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु मातृशक्ति की संयोजक एवं सहसंयोजक टीम का गठन किया। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सात संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जिन्होंने अपने-अपने सहसंयोजकों का चयन किया है। आवश्यकता अनुसार अन्य बहनों को भी सहसंयोजक के रूप में जोड़ा जाएगा।
इससे पूर्व मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया एवं वंदेमातरम टीम ने श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 28 जुलाई को आयोजित होने वाले 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया। विधायक सारस्वत ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने वाला प्रयास बताया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
शंख वादन व्यवस्था की संयोजक सुधा आचार्य तथा सहसंयोजक धर्म सोनी सहित 21 सदस्यीय टीम सामूहिक शंख वादन करेगी।
तिलक एवं स्वागत व्यवस्था की संयोजक विजयलक्ष्मी मूंधड़ा बनाई गई हैं। सहसंयोजक आसू भाटिया, सपना तिवाड़ी, सूरज राठौड़, राधा खुराना, सुबोध राजपूत एवं दिव्या खुराना सहित टीम श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत करेगी।
पंजीयन व्यवस्था की संयोजक राजश्री कच्छावा तथा सहसंयोजक राधा खत्री, पुष्पा राजपुरोहित, सरिता आंचलिया एवं स्वाति छाजेड़ रहेंगी। उनकी टीम कार्यक्रम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का पंजीयन करेगी।
आरती थाली व्यवस्था की संयोजक जसोदा खत्री होंगी। सहसंयोजक मधुरिमा सिंह, सुमित्रा सैन, इंदु वर्मा, शशि गुप्ता, बसंती साध, वंदना सारवाल एवं पूनम देवी सहित उनकी टीम 100 आरती थालियों को सजाने एवं दीपकों की तैयारी की जिम्मेदारी निभाएगी।
भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संयोजक गीता खड़खोदिया तथा सहसंयोजक सरस्वती वाल्मीकि, मधु बेद, मंजू जैन, संतोष शर्मा एवं तारा स्वामी के नेतृत्व में रहेगी। उनकी टीम श्रद्धालुओं को प्रेम एवं स्नेहपूर्वक भोजन कराएगी तथा यह सुनिश्चित करेगी कि प्रसाद व्यर्थ न जाए।
पेयजल व्यवस्था की संयोजक गायत्री गिरी होंगी। सहसंयोजक दमयंती सुथार, किरण शर्मा, पायल पंवार, कविता शर्मा, ऋतु भटनागर एवं हेमलता खत्री सहित उनकी टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान पेयजल व्यवस्था संभालेगी।
प्रसाद वितरण व्यवस्था की संयोजक माया भाटी तथा सहसंयोजक मधु ओझा, आशा शर्मा, सीमा शर्मा, मोहिनी देवी एवं नौरती देवी रहेंगी। उनकी टीम कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेगी तथा यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी श्रद्धालु बिना प्रसाद ग्रहण किए वापस न जाए।
इस अवसर पर मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि “जब सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से किया जाता है, तब ईश्वर स्वयं उस प्रयास को सफल बनाते हैं।
सामूहिक प्रयास ही किसी भी बड़े आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने सभी मातृशक्ति सदस्यों से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
The Matri Shakti Foundation has been divided for the 11,000 mass Hanuman Chalisa recitations…
Tarachand Saraswat has been invited to the 11,000 mass Hanuman Chalisa recitation festival.
The Matri Shakti Foundation has been divided for the 11,000 mass Hanuman Chalisa recitation festival…
Bikaner, @MaruSangram. The Vande Mataram team is finalizing preparations for the 11,000 mass Hanuman Chalisa recitation festival to be held on July 28, 2026. Following discussions with President Vijay Kochhar, Matri Shakti President Kamini Vimal Bhojak Maiya formed a team of coordinators and co-coordinators for the successful conduct of the event. Seven coordinators have been appointed for various arrangements, who have selected their own co-coordinators. Additional sisters will be added as co-coordinators as needed.
Earlier, Matrishakti President Kamini Vimal Bhojak Maiya and the Vande Mataram team met with Dungargarh MLA Tarachand Saraswat and invited him to attend the 11,000-person Hanuman Chalisa recitation festival to be held on July 28th. MLA Saraswat praised the event, calling it an effort to foster religious consciousness and social unity in society, and wished the program success.
Sudha Acharya, the coordinator of the conch blowing system, and Dharam Soni, along with 21 other teams, will perform the conch blowing.
Vijayalakshmi Mundhra has been appointed the coordinator of the Tilak and welcome arrangements. Co-ordinators Asu Bhatia, Sapna Tiwari, Suraj Rathod, Radha Khurana, Subodh Rajput, and Divya Khurana will apply Tilak to the devotees, shower flowers, and warmly welcome them.
Rajshree Kachhwa, the coordinator of the registration system, and co-ordinators Radha Khatri, Pushpa Rajpurohit, Sarita Anchaliya, and Swati Chhajed Khadi. Her team will register all devotees attending the event.
Jashoda Khatri, the coordinator of the Aarti Thali arrangements, will be Neeruj. Her team, including co-coordinators Madhurima Singh, Sumitra Sain, Indu Verma, Shashi Gupta, Basanti Sadh, Vandana Sarwal, and Poonam Devi, will be responsible for decorating 100 Aarti Thalis and preparing the lamps.
Food arrangements will be handled by coordinator Geeta Khadkhodia, and co-coordinators Saraswati Valmiki, Madhu Bedi, Manju Jain, Santosh Sharma, and Tara Swami. Their team will lovingly and affectionately provide food to the devotees and ensure that the Prasad is not wasted.
Gayatri Giri, the coordinator of the introduction arrangements, will be responsible for the arrangements. Her team, including co-coordinators Damyanti Suthar, Kiran Sharma, Payal Panwar, Kavita Sharma, Ritu Bhatnagar, and Hemlata Khatri, will manage the entire program.
The Prasad distribution system will be coordinated by Maya Bhati, and co-coordinators will be Madhu Ojha, Asha Sharma, Seema Sharma, Mohini Devi, and Naurti Devi. Their team will distribute Prasad to all devotees at the end of the program and ensure that no one leaves without receiving a reward.
On this occasion, Matrishakti President Kamini Vimal Bhojak Maiya said, “When service is done selflessly, God himself makes the effort successful.
Collective effort is the greatest strength of any major event.” She called upon all Matrishakti members to implement their Matrishakti with complete dedication, discipline, and a spirit of service.
Author: Sarjit Singh







