September 1, 2026 12:13 pm

आज का प्रेरक प्रसंग: जीवन बदल देने वाली अनमोल सीख, पढ़िए मरू संग्राम न्यूज पर……

आज का प्रेरक प्रसंग पढ़िए और जानिए जीवन की अनमोल सीख। मरू संग्राम न्यूज के चैनल पेज पर पढ़ें प्रेरणादायक कहानी, सकारात्मक विचार और सफलता के लिए खास मोटिवेशन।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

आज का प्रेरक प्रसंग: जीवन बदल देने वाली अनमोल सीख, पढ़िए मरू संग्राम न्यूज पर……

आज का प्रेरक प्रसंग: जीवन बदल देने वाली अनमोल सीख, पढ़िए मरू संग्राम न्यूज पर…….

♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️

              !! पुराना कुआं !!

दो छोटे लड़के घर से कुछ दूर खेल रहे थे। खेलने में वे इतने मस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वे भागते-भागते कब एक सुनसान जगह पहुँच गए। उस जगह पर एक पुराना कुआं था और उनमें से एक लड़का गलती से उस कुएं में जा गिरा।

“बचाओ-बचाओ” वो चीखने लगा।

दूसरा लड़का एकदम से डर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा, पर उस सुनसान जगह कहाँ कोई मदद को आने वाला था! फिर लड़के ने देखा कि कुएं के करीब ही एक पुरानी बाल्टी और रस्सी पड़ी हुई है, उसने तेजी दिखाते हुए तुरंत रस्सी का एक सिरा वहां गड़े एक पत्थर से बाँधा और दूसरा सिरा नीचे कुएं में फेंक दिया। कुएं में गिरे लड़के ने रस्सी पकड़ ली, अब वह अपनी पूरी ताकत से उसे बाहर खींचे लगा, अथक प्रयास के बाद वे उसे ऊपर तक खींच लाया और उसकी जान बचा ली।

जब गांव में जाकर उन्होंने यह बात बताई तो किसी ने भी उन पर यकीन नहीं किया। एक आदमी बोला- तुम एक बाल्टी पानी तो निकाल नहीं सकते, इस बच्चे को कैैसे बाहर खींच सकते हो; तुम झूठ बोल रहे हो। तभी एक बुजुर्ग बोला- यह सही कह रहा है क्योंकि वहां पर इसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था और वहां इसे कोई यह कहने वाला नहीं था कि ‘तुम ऐसा नहीं कर सकते हो’।

शिक्षा:-
दोस्तों, जिंदगी में अगर सफलता चाहते हो तो उन लोगों की बात मानना छोड़ दो जो यह कहते हैं कि तुम इसे नहीं कर सकते..!!

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।

Today’s Inspiring Event: A Life-Changing Lesson, Read on Maru Sangram News……

Today’s Inspiring Event: A Life-Changing Lesson, Read on Maru Sangram News…….

♨️ Today’s Inspiring Event♨️

              !! Old Well!!

Two little boys were playing a little distance from their home. They were so engrossed in their play that they didn’t realize when they ran into a deserted place. There was an old well there, and one of the boys accidentally fell into it.

“Help, help!” he cried.

The other boy was terrified and shouted for help, but in that desolate place, no one was going to help! Then the boy saw an old bucket and rope lying near the well. Quickly, he tied one end of the rope to a stone buried there and threw the other end down into the well. The boy who had fallen into the well grabbed the rope and began pulling him out with all his might. After tireless efforts, he pulled him up and saved his life.

When they went to the village and told this, no one believed them. One man said, “You can’t even draw a bucket of water, how can you pull this child out? You’re lying.” Then an old man said, “He’s right, because there he had no other way, and there was no one to tell him, ‘You can’t do this.'”

Moral:

Friends, if you want success in life, stop listening to those who say you can’t do it.

Always be happy – what you have is enough.

He who has a happy mind has everything.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts