
आज का राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारे? जानिए राशियों का भविष्यफल….
आज का राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारे? जानिए राशियों का भविष्यफल…..
राशिफल, @MaruSangram।
आज का राशिफल
दिनांक : 26 जुलाई 2026
आषाढ़ शुक्ल द्वादशी, वार रविवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर अपने कार्यो को करेंगे। धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे विरोधियों की बातों की अनदेखी करेंगे। कार्य व्यवसाय से भी काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन आशानुकूल लाभ पाने के लिये कई बाधाओं का सामना करना पडेगा धन लाभ अवश्य होगा लेकिन अल्प मात्रा में रुक रुक कर ही। पूर्व में कई गई किसी भूल से शिक्षा मिलेगी आज वही प्रसंग दोबारा घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे इससे कुछ समय के लिये परेशानी होगी। खासी बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। बुजुर्गो की बात ध्यान से सुने लाभ दिलायेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभिक भाग में किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है आज धैर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है। आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी गुस्से में आकर कोई कदम ना उठाये बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन शुभ संयोग बन रहे है प्रातः काल मे कुछ समय के लिये धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलायें शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नहीं दे पाएंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी फिर भी आपके लाभ को कोई नही रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिये वैचारिक मतभेद होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपने बुद्धिबल से धन के साथ सम्मान भी पाएंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर आपके विचार पसंद किए जाएंगे आपकी बातों को अन्य लोगो से ज्यादा महत्त्व मिलेगा। इस कारण आज आपके शत्रुपक्ष में वृद्धि भी सम्भव है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा मेहनत की तुलना में लाभ कम होने से निराशा होगी फिर भी कामचलाऊ धन किसी ना किसी साधन से मिल ही जायेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न होने से मानसिक बल मिलेगा। किसी परिजन से कलह हो सकती है धर्य से काम लें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगो के अपशब्द सुनेंगे फिर भी व्यवहार में बदलाव नही आने से मामला हाथापाई तक पहुच सकता है। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है फिर भी आपके व्यवहार से कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी। मौन रहने का प्रयास करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन सेहत में थोड़ी नरमी रहने से लापरवाहि करेंगे परिणामस्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा
सतर्क रहें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयों को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम लें अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे बेमन से कार्य करने पर विलम्ब होगा काम मे सफाई भी नही रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अडेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र हो या घर किसी को भी नाराज होने का अवसर नही देंगे नाराज लोगो को भी अपने मजाकिया अंदाज से हंसने पर मजबूर करेंगे। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान के समय किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन बाद में इसमे विलम्ब होने से क्रोध आएगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत खटास बनी रहेगी फिर भी स्वार्थ साधने के लिये व्यवहारिकता बनाये रखेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय मे टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते है लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलाये आज कही सुनी बातो पर घर मे कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें अनैतिक गतिविधियां होने की संभावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे घर मे यह व्यवहार अशांति करा सकता है लेकिन कार्य क्षेत्र पर इससे लाभ ही होगा। आज आपके उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये स्वयं के कार्यो को निरस्त कर सकते है। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन किसी विशेष कार्य साधने के लिए आडम्बर करेंगे। दान पुण्य भी दिखावे के लिये ही करेंगे फिर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी ही होगी। दैनिक कार्य मे थोड़ा विघ्न आने पर भी धन की आमद संतोषजनक रहेगी। मौसमी बीमारी के कारण सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति को सर्वोपरी रखेंगे इसके लिये किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने से पीछे नही हटेंगे परिजनों से कहासुनी होना संभव है। कार्य व्यवसाय में आज व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु इसका उचित लाभ शीघ्र मिलने से संतोष रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभिक भाग में कार्यो में व्यवधान डालेंगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति पक्ष में हो जाएगी। किसी को ना चाहकर भी आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से मदद करनी पड़ेगी भविष्य के लिये यह लाभदायक ही रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे लेकिन आपका मन कही और ही भटकेगा।
Today’s Horoscope: How will your day be today, what do the stars of fate say? Learn the zodiac’s predictions…
Today’s Horoscope: How will your day be today, what do the stars of fate say? Learn the zodiac’s predictions…
Horoscope, @MaruSangram.
Today’s Horoscope
Date: July 26, 2026
Ashadha Shukla Dwadashi, Sunday
Aries 🐐 (Chu, Che, Cho, La, Li, Lu, Le, Lo, A)
Today, you will carry out your tasks with confidence. Your faith in religious activities will increase. You will make time for worship and prayers. You will remain mentally strong and ignore the words of your opponents. You will have high expectations from your work, but you will have to face many obstacles to achieve the desired benefits. Financial gains will certainly occur, but only in small amounts and intermittently. You will learn from a past mistake. If the same incident occurs again today, you will be able to escape with the experience. Coworkers will behave rudely, causing problems for some time. You may experience problems due to cough and fever. Listening carefully to elders will bring benefits.
Taurus 🐂 (Ee, Oo, Ae, O, Va, Vi, Vu, Ve, Vo)
Today, rushing into something early in the day may result in losses. Only by working patiently and thoughtfully will you achieve profit in business or other endeavors. Fluctuating health throughout the day will prevent you from showing enthusiasm for work. You will also receive opportunities for profit today, but your desire for more may cause you to miss them. Be content with less today, otherwise managing expenses will be difficult. Those employed may have arguments with their superiors. Avoid taking any action in anger, as you will regret it later. Acting contrary to family expectations may lead to arguments.
Gemini👫 (Ka, Ki, Ku, Gha, Nga, Chha, Ke, Ko, Ha)
Auspicious combinations are forming today. You may experience some mental anxiety in the morning due to financial or other issues, but these will be resolved by midday, bringing peace. Business will progress better than usual today, and you will triumph over competitors. Any work undertaken after midday will be successful after a little effort. Inflow of money will be satisfactory by evening. The family atmosphere will be peaceful. Women will experience physical weakness, but this will not disrupt daily routines. You will have faith in religious activities, but you will not be able to devote your full time today.
Cancer🦀 (Hi, Hu, He, Ho, Da, Di, Du, De, Do)
Victory combinations are forming today. Staying physically fit will benefit you at work. Whatever you undertake will yield some benefit. Competition at work will be high today, but no one will be able to stop your profits. While inflows will be timely and more than needed, clarity in financial matters is essential today. There’s a possibility of disputes due to mistakes or borrowing. There will be opportunities to visit friends and relatives. Thoughts will emerge about increasing family comfort and convenience, and these will be spent in the near future. There will be some temporary differences of opinion.
Leo (Ma, Mi, Mu, Me, Mo, Ta, Tee, Too, Te)
You will gain respect and wealth today through your intelligence. Your views will be appreciated in social and professional circles, and your opinions will receive more weight than others. Consequently, an increase in your enemies is also possible today. Financially, the day will be normal. Disappointment may arise due to lower profits compared to your hard work. However, you will still find some means to make ends meet. The atmosphere at home will be auspicious. Completing prayers and other religious activities will provide mental strength. Disputes with a family member are possible, so exercise patience.
Virgo (To, Pa, Pi, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po)
Today, you will face abuse from others due to your own mistakes, but if you fail to change your behavior, the situation could escalate to a physical altercation. It’s crucial to maintain a gentle demeanor in your speech and behavior, or you’ll face serious consequences. You won’t easily get along with anyone today. The peaceful atmosphere at home will also be affected by this. At work, you’ll be inclined to quarrel over trivial matters related to money or other transactions, resulting in a damaged reputation. Financially, the day is good, but your behavior will certainly cause some setbacks. Try to remain silent.
Libra (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today is a day of financial gain, but a slight weakness in your health may lead to carelessness, resulting in loss of appropriate benefits. You’ll have a charitable nature, but you’ll also be selfish. You won’t say no to self-serving tasks and won’t be interested in useless pursuits. There will be many opportunities for profit in business, but due to manipulation, you will have to be content with limited profits. Evening time will be better than daytime; there will be opportunities to go out, your mind will be light, and family members will also be happy when their needs are met. Health will be unfavorable at night
Be cautious.
Scorpio🦂 (To, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu)
Today will be a mixed day for you. Your daily routine will be organized. You’ll complete most tasks on time. Money will arrive on schedule, but unexpected expenses will cause you to feel cheated. There’s a possibility of an argument with someone at work regarding financial matters. Exercise discretion, otherwise, you could lose money. Those in employment will be upset with their superiors over some issue. Working reluctantly will cause delays and lack of cleanliness. Family members will treat you with selfishness and insist on fulfilling their wishes. Your health will be normal.
Sagittarius🏹 (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Pha, Dha, Bhe)
You’ll be in control of every aspect of the situation today. Whether at work or at home, you won’t give anyone the opportunity to get angry. You’ll make even those who are upset laugh with your humorous style. From a financial perspective, the day will be a bit volatile, but you will easily obtain enough money to meet your daily needs. Businesspeople will be excited about the financial gain from the completion of a project around noon, but later, delays will cause anger. A slight strain will persist in the family environment, yet you will maintain practicality to pursue your own interests.
Capricorn (Bho, Ja, Jee, Khee, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)
Today will be a detrimental day for you. Your thoughts and actions will ultimately backfire. Hopes of profit from work and business will be dashed at the last minute, filling your mind with negative thoughts. You may take some hasty steps, but this could result in a loss of money and respect in the near future. Women will likely quarrel at home over hearsay today, but will regret it later when the situation becomes clear. Avoid being influenced too quickly, as this will lead to mental stress and increased distance in relationships. Businesspeople should pay special attention to their work area; there is a possibility of unethical activities. Health will be poor.
Aquarius🍯 (Gu, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today, you will listen only to your heart. This behavior may cause unrest at home, but it will only bring benefits at work. You will connect with highly respected people today. Your image in the public sphere will be that of a wealthy person. You may cancel your own work for public or religious purposes. You will be interested in spirituality, but you will show off to accomplish a specific task. Even if you perform charity for show, your respect and honor will increase. Despite some disruption in daily work, your financial inflow will be satisfactory. You will be worried about your health due to a seasonal illness.
Pisces🐳 (Dee, Doo, Tha, Jha, Nya, De, Do, Cha, Chee)
Today, you will prioritize the fulfillment of your desires. You will not hesitate to oppose any restriction or prohibition for this. Arguments with family members are possible. Work will be busy today, but you will feel satisfied with the quick benefits. Financial complications will disrupt your work in the early part of the day, but things will gradually turn in your favor. You may be reluctant to help someone financially or in other ways, but this will prove beneficial for the future. Religious activities will take place within the family, but your mind will wander elsewhere.
Author: Sarjit Singh







