
ब्लॉक कोलायत में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, एनसीडी एवं टीबी नियंत्रण पर विशेष जोर…..
ब्लॉक कोलायत में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, एनसीडी और टीबी नियंत्रण पर विशेष जोर……
कोलायत, @MaruSangram। ब्लॉक कोलायत में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने की। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. भरत ओझा, डॉ. मनीष पुष्करणा, डॉ. कपिल सारस्वत, डॉ. दुर्गावती टाक, डॉ. कुंदन मल, बीपीएम अल्ताफ अली, एसटीएलएस राजेश कुमार रंगा, एसटीएस लक्ष्मीकांत सहित ब्लॉक के सभी चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।
बैठक में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान, नियमित एएनसी जांच, जोखिम वाली गर्भवतियों का सतत फॉलो-अप, समयबद्ध रेफरल तथा संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक हाई रिस्क गर्भवती की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी पात्र लाभार्थी को सेवाओं से वंचित न रहने दिया जाए।
इसके साथ ही गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों की हाईपरटेंशन, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने, चिन्हित मरीजों का समय पर उपचार, दवा उपलब्धता, नियमित फॉलो-अप तथा जीवनशैली में सुधार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (TB Elimination Programme) की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर सैंपल जांच, पुष्टि होने पर तुरंत उपचार प्रारंभ करने, निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने, संपर्क अनुरेखण (Contact Tracing) तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा गया कि वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में सभी स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इसके अतिरिक्त पीएमएसएमए, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, वीएचएनडी, पीसीटीएस एवं ई-हेल्थ पोर्टल पर समय पर डेटा अपडेट, दवा एवं जांच सेवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में सभी चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ, एएनएम एवं नर्सिंग ऑफिसरों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया गया।

A health services review meeting was held in Block Kolayat, with a special emphasis on high-risk pregnancies, NCDs, and TB control.
A health services review meeting was held in Block Kolayat, with a special emphasis on high-risk pregnancies, NCDs, and TB control.
Kolayat, @MaruSangram. A block-level review meeting was held in Block Kolayat on Friday to review the progress of various health programs under the National Health Mission and to outline future action plans. The meeting discussed in detail the quality of maternal and child health services, the effective implementation of national health programs, timely reporting, and the provision of improved services at health institutions.
The meeting was chaired by Block Nodal Officer Dr. Sunil Kumar Jain. Present on the occasion were BCMO Dr. Bharat Ojha, Dr. Manish Pushkarna, Dr. Kapil Saraswat, Dr. Durgavati Tak, Dr. Kundan Mal, BPM Altaf Ali, STLS Rajesh Kumar Ranga, STS Laxmikant, along with all the block’s medical officers, CHOs, ANMs, and nursing officers.
The meeting emphasized ensuring timely identification of high-risk pregnancies (HRP), regular ANC checkups, ongoing follow-up of at-risk pregnancies, timely referrals, and institutional delivery. Instructions were given to ensure individual monitoring of every high-risk pregnant woman and to ensure that no eligible beneficiary is deprived of services.
Reviewing the Non-Communicable Disease (NCD) program, instructions were given to ensure regular screening for hypertension, diabetes, oral cancer, breast cancer, and cervical cancer for all eligible individuals aged 30 years and above, timely treatment for identified patients, medication availability, regular follow-up, and increased awareness about lifestyle modifications.
The National Tuberculosis Elimination Program (TB Elimination Program) was also reviewed in detail. Officials directed the early identification of potential TB patients, timely sample testing, and immediate initiation of treatment upon confirmation, providing benefits under the Nikshay Poshan Yojana, contact tracing, and accelerating the TB-free Gram Panchayat campaign. It was also said that all health workers should play an active role towards the national goal of TB elimination by the year 2025.
In addition, necessary guidelines were also given regarding PMSMA, routine immunization, family welfare, VHND, PCTS and timely data update on e-health portal, availability of medicine and testing services, record maintenance and ensuring quality services at health institutions.
At the end of the meeting, all medical officers, CHOs, ANMs and nursing officers were called upon to work with team spirit to achieve the goals of every health program in a timely manner and provide quality health services to the general public.
Author: Sarjit Singh







