July 23, 2026 1:59 am

आज का प्रेरक प्रसंग: मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर पढ़ें प्रेरणादायक कहानी……

आज का प्रेरक प्रसंग: मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर पढ़ें प्रेरणादायक कहानी
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

आज का प्रेरक प्रसंग, मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर……

आज का प्रेरक प्रसंग, मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर…… आज की प्रेरणा प्रसंग

प्यार कभी खत्म नहीं होता, बस विश्वास चाहिए

पेशे से हम पति पत्नी दोनों वकील हैं। पिछले साल ही शादी हुई है।दो दिन पहले इतेफाक से हमदोनों के पास तलाक के केस आये हैं और इतेफाक ये भी कि शालिनी के पास उस जोड़े की तरफ से पति का केस है, और मेरे पास उसी की पत्नी का। केस स्टडी में मैंने पाया कि दोनों की शादी को दस साल हो गए हैं। दो बच्चे हैं। पति का खुद का बिजनेस है, पत्नी हाउसवाइफ है। पति काम के सिलसिले में इधर कुछ सालों से बाहर ज्यादा रहता है। घर में पत्नी अब सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। कुछ मेल फ्रैंड भी बन गए हैं। दोनों एकदूसरे पर शक करते हैं। दोनों में अब बहुत ज्यादा लड़ाइयां होनी शुरू हो गई हैं। दोनों ही साथ नहीं रहना चाहते और किसी भी तरह तलाक लेना चाहते हैं। पर बच्चों को दोनों अपने साथ रखना चाहते हैं। इसी वजह से दोनों ने अपनी अपनी तरफ से हमदोनों को वकील रखा है। कल पहले पत्नी गई थी उनके घर, और शाम में मैं भी। पत्नी ने भी महसूस किया कि बच्चे दोनों के बगैर नहीं रह सकते, वे बहुत मासूम से हैं। उनका बचपन छीन जाएगा, मैंने भी यही महसूस किया। हमने एक चीज़ और महसूस किया कि दोनों पति पत्नी के बीच प्यार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है बस शक ने उसे कमजोर जरूर कर दिया है।

आज पत्नी उस क्लाइंट के ऑफिस में है और ठीक उसी समय मैं भी मौजूद हूँ उसकी पत्नी के साथ घर में।
“जी कुछ भी कर के बस ये हो जाये कि बच्चे मेरे साथ ही रहें, नहीं तो वो, इन बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे”

तभी मेरे फोन पर शालिनी का फोन आया।जिसे मैंने पेपर वैगरह देखते देखते स्पीकर ऑन कर टेबल पर ही रख दिया।
“हेल्लो कहां हो तुम?”
“मैं अपने एक क्लाइंट के साथ हूँ”
“अच्छा! और वो तुम्हारी क्लाइंट फिर से कोई लेडी ही होंगी, है ना? क्यूँ सही कहा ना?”

“ये क्या बकवास है? बेवजह कितना शक करती हो तुम, और यही सवाल मैं करूं कि तुम कहाँ हो? और किसके साथ हो”
हमने प्लानिंग के हिसाब से एकदूसरे से झगड़े शुरू कर दिए।मेरी क्लाइंट मुझसे नाम जोड़े जाने के बाद तमतमा उठी। गुस्से में मेरी क्लाइंट ने शालिनी को कहा-“देखिए, ये सिर्फ मेरे केस के सिलसिले में मुझसे मिलने आये हैं, आप बेवजह शक कर रही हैं” तभी दूसरी तरफ से उनके पति मुझसे बोले-“सुनिए, शालिनी जी एक सभ्य और सुलझी हुई महिला हैं, अपने पेशे की वजह से मेरे साथ मेरी ऑफिस में हैं, और आप पति हैं,इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी पत्नी पर बेवजह शक करें” मेरे चेहरे पर मुस्कान खिल गई।

“बिलकुल सही कहा सर आपने। फिर आप क्यूँ अपनी पत्नी पर शक करते हैं”
उधर से शालिनी की आवाज आई
“हाँ मैम, सर भी तो अपने काम और परिवार के लिए ही बाहर रहते हैं”
मैंने देखा उनकी पत्नी की आंखों में प्रायश्चित के आँसू थे। वे सर झुकाए कुछ सोचने लगीं। तभी दूसरी तरफ से आवाज आई

“मधु! मुझे माफ़ कर दो, मैंने बेवजह तुम्हें तकलीफ दी” उनकी पत्नी ने टेबल पर रखे पेपर को फाड़कर डस्टबिन में डाल दिया। और अपने आँसू पोछते हुए बोले जा रही थीं,”राज, तुम भी मुझे माफ़ कर दो..मैं तुम्हारे त्याग को समझ ही नहीं पाई”
दोनों मासूम बच्चे दूसरे कमरे में खेल रहे थे। मैं अपना बैग उठा ये सोचते हुए चलने को हुआ कि इस पेशे से पैसे तो हम आगे भी कमा लेंगे..पर इन बच्चों का बचपन बचा कर जो खुशियां कमाई हैं,वो फिर शायद कभी ना कमा पाऊं।दरवाजे पर ही था कि उनकी पत्नी की आवाज आई, “सर, आपकी बाकी की.. कुछ फीस..!” मैंने पलट कर हँसते हुए कहा-“इन बच्चों की खिलखिलाहट ही हमारी बाकी की फीस है मैम..!

👉शिक्षा
शक परिवार को तोड़ता है, विश्वास जोड़ता है।पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ प्रेम से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और समझ से मजबूत होता है। जहाँ शक आता है, वहाँ घर टूटने लगता है।

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।

Today’s Inspiring Story, on the Maru Sangram News Channel page…

Today’s Inspiring Story, on the Maru Sangram News Channel page…

Today’s Inspiring Story

Love never ends, all you need is trust.

We, husband and wife, are both lawyers by profession. We got married just last year. Two days ago, coincidentally, we both received divorce cases. Coincidentally, Shalini has the husband’s case, and I have the wife’s. In my case study, I found that they have been married for ten years. They have two children. The husband runs his own business, and the wife is a housewife. The husband has been away for work for the past few years. At home, the wife is more active on social media. They have also made some male friends. Both are suspicious of each other. They have started having frequent fights. Neither wants to live together and wants to divorce at any cost. However, they both want to keep the children with them. That’s why both of us have hired lawyers on their behalf. Yesterday, my wife went to their house first, and in the evening, I followed. My wife also felt that the children couldn’t live without us; they were so innocent. Their childhood would be taken away, and I felt the same. We realized one more thing: the love between the husband and wife hasn’t completely vanished; suspicion has weakened it.

Today, my wife is at that client’s office, and at the same time, I’m at home with his wife.
“I just want the children to stay with me, no matter what. Otherwise, he won’t be able to pay attention to them.”

Just then, I got a call from Shalini. While I was looking at the paperwork, I put it on the table with the speaker on.
“Hello, where are you?”
“I’m with one of my clients.”
“Okay! And your client must be a woman again, right? Isn’t that right?”

“What nonsense is this? You’re so unreasonably suspicious, and I’m asking the same question: where are you? And who are you with?”
We started arguing with each other as planned. My client became furious when my name was linked to her. Angrily, my client told Shalini, “Look, he’s only come to meet me regarding my case; you’re unnecessarily suspicious.” Just then, her husband spoke to me, “Listen, Shalini ji is a decent and composed woman. She’s in my office with me because of her profession. And just because you’re my husband doesn’t mean you should be unnecessarily suspicious of your wife.” A smile blossomed on my face.

“You’re absolutely right, sir. Then why do you doubt your wife?”
Shalini’s voice came from the other side.
“Yes, ma’am, sir also stays away for his work and family.”
I saw tears of remorse in his wife’s eyes. She bowed her head and began to think. Just then, a voice came from the other side:

“Madhu! Forgive me, I hurt you unnecessarily.” His wife tore the paper on the table and threw it in the dustbin. Wiping her tears, she continued, “Raj, please forgive me too… I never understood your sacrifice.”
The two innocent children were playing in the other room. I picked up my bag and got ready to leave, thinking that while we might still earn money from this profession, I might never be able to reciprocate the happiness I’ve earned by saving these children’s childhoods. I was at the door when his wife’s voice rang out, “Sir, what about the rest of your fees…” I smiled back, “The laughter of these children is the rest of our fees, ma’am!”

👉Education
Suspicion breaks families, trust unites them. The relationship between husband and wife is strengthened not only by love, but also by mutual trust and understanding. Where doubt arises, the home begins to fall apart.

Always be happy – what you have is enough.
He who has a happy mind has everything.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts