July 20, 2026 12:03 am

श्री खत्री मोदी समाज ने किया कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत, समाज और पुलिस सहयोग पर हुई सकारात्मक चर्चा…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

श्री खत्री मोदी समाज ने किया कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत, समाज और पुलिस सहयोग पर हुई सकारात्मक चर्चा…..

श्री खत्री मोदी समाज ने किया कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत, समाज और पुलिस सहयोग पर हुई सकारात्मक चर्चा…..

बीकानेर, @MaruSangram। श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष श्याम मोदी के नेतृत्व में कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साफा, शॉल, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण तथा मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, कानून व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। थाना अधिकारी विक्रम तिवारी ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जब भी समाज के किसी सदस्य को पुलिस की आवश्यकता होगी, वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर मोदी, राजकुमार मोदी, अशोक मोदी, गिरधारी मोदी, दुर्गा प्रसाद खत्री, राजेश खत्री, विजय खत्री, बाबू बीकानेरी, कानूराम मोदी, हनुमान मोदी, बाबू मोदी, प्रन्यास के कोषाध्यक्ष सचिन मोदी, प्रचार मंत्री नितिन खत्री सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

The Shri Khatri Modi Samaj welcomed Kotgate Police Station Officer Vikram Tiwari, and a positive discussion took place on community-police cooperation…

The Shri Khatri Modi Samaj welcomed Kotgate Police Station Officer Vikram Tiwari, and a positive discussion took place on community-police cooperation…

Bikaner, @MaruSangram. The Shri Khatri Modi Samaj Public Trust, under the leadership of President Shyam Modi, organized a grand welcome and felicitation ceremony for Kotgate Police Station Officer Vikram Tiwari upon his assumption of office. He was greeted with a turban, shawl, memento, garland, and sweets.

During the event, positive discussions took place on various topics related to better coordination between the community and the police administration, law and order, social participation, and public interest. Station Officer Vikram Tiwari assured the community representatives that the police administration is always committed to serving the public.

He stated that whenever any member of the community needs the police, he will be ready to provide all possible assistance.

Senior social workers Gauri Shankar Modi, Rajkumar Modi, Ashok Modi, Girdhari Modi, Durga Prasad Khatri, Rajesh Khatri, Vijay Khatri, Babu Bikaneri, Kanuram Modi, Hanuman Modi, Babu Modi, Trust Treasurer Sachin Modi, Publicity Minister Nitin Khatri, and numerous community officials and members were present at the event. They garlanded Police Station Officer Vikram Tiwari and wished him a successful tenure.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts