
बीकानेर में “आपातकाल : संविधान की हत्या” विषयक कार्यक्रम आयोजित…..
बीकानेर में “आपातकाल : संविधान की हत्या” विषयक कार्यक्रम आयोजित…..
लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की अमूल्य धरोहर, नई पीढ़ी को आपातकाल का सच जानना जरूरी, कांग्रेस आपातकाल के पाप से कभी मुक्त नहीं हो सकती : ओंकार सिंह लखावत
आपातकाल का इतिहास लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा सबक है : सुमन छाजेड़
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है : श्याम पंचारिया
बीकानेर, @MaruSangram। भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में “आपातकाल : संविधान की हत्या” विषयक कार्यक्रम भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) का सम्मान किया गया तथा आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।
मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर उठे विवाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन से घबराकर आपातकाल लागू किया गया। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, न्यायालय जाने के अधिकार तक सीमित कर दिए गए तथा विपक्षी नेताओं और हजारों लोकतंत्र सेनानियों को मीसा के तहत जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को भी जेल में बंद किया गया। लखावत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल की सच्चाई नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की धरती से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस आपातकाल जैसे लोकतंत्र-विरोधी कृत्य के लिए इतिहास के सामने कभी मुक्त नहीं हो सकती।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आपातकाल का इतिहास केवल एक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा सबक है। प्रत्येक कार्यकर्ता और युवा पीढ़ी को उस दौर की वास्तविकता से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यों पर किसी भी प्रकार का आघात न हो।
डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और संघर्ष हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें सदैव सजग, संगठित एवं समर्पित रहना होगा।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मंच पर बैठे मूलचंद सोलंकी, ब्रह्मानंद गहलोत, वीरेंद्र सिंह यादव, आशुतोष रावल, श्रीदत्त दवे, सोहन सिंह सोढ़ा, नारायण सिंह यादव, दाऊलाल गहलोत, ललित प्रसाद रंगा, अशोक कुमार व्यास, नर्बदाशंकर आचार्य सहित मीसाबंदियों ने भी आपातकाल के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अशोक प्रजापत ने किया।
कार्यक्रम में सह संयोजक दिनेश सांखला, राहुल पारीक, नर्सिंग सेवग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भाराम सिद्ध, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, भवानी पाइवाल, भंवरलाल जांगिड़, रमजान अब्बासी, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, हेमनाथ जाखड़, मोहन ढाल, जिला मंत्री सुनीता हटीला, सुमन कंवर शेखावत, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, अशोक मारु, पवन स्वामी, सुशील आचार्य, सुरेंद्र स्वामी, निशा लिम्बा, जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर, चैन सिंह, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड़, सुभाष वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, विशाल गोलछा, धर्मपाल डूडी, दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, कपिल शर्मा, प्रकाश नाथ, शुभकरण विश्नोई, दीनदयाल भाटी, चोरूलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह, प्रशांत विश्नोई, डूंगर सैन, पवन राठी, श्रीराम बिश्नोई, सुभाष खीचड़, राधेश्याम दर्जी, अनिल शुक्ला, श्याम चौधरी, सांगीलाल गहलोत, दीपक यादव, भारती अरोड़ा, सरोज प्रजापत, इंदु वर्मा, अनु सुथार, गजेंद्र भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, हिमांशु टाक, दिनेश भटनागर, हरीश भोजक, कविता शर्मा, हुलास भाटी, हरिकांत शर्मा, अरुण सोलंकी, गिरिराज चारण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
A program titled “Emergency: Murder of the Constitution” was held in Bikaner…
A program titled “Emergency: Murder of the Constitution” was held in Bikaner…
The struggle of democracy fighters is the country’s invaluable heritage; the new generation needs to know the truth about the Emergency. Congress can never be free from the sins of the Emergency: Omkar Singh Lakhawat
The history of the Emergency is the biggest lesson in protecting democracy: Suman Chhajed
The sacrifice of democracy fighters is a source of inspiration for every generation: Shyam Pancharia
Bikaner, @MaruSangram. A program titled “Emergency: Murder of the Constitution” was held in a dignified atmosphere at the BJP Division Office, Bikaner, under the chairmanship of BJP City District President Suman Chhajed and BJP Rural District President Shyam Pancharia. The program honored democracy fighters (MISA detainees) and, remembering the struggle and sacrifice made to protect democracy during the Emergency, reiterated the pledge to protect the Constitution and democratic values.
Keynote speaker Onkar Singh Lakhawat, Chairman of the Rajasthan Heritage Conservation and Promotion Authority and Cabinet Minister of State in the Rajasthan government, said that the Emergency imposed on June 25, 1975, was the darkest chapter in the history of Indian democracy. He said that the Emergency was imposed out of fear of the controversy surrounding the election of then-Prime Minister Indira Gandhi and the ongoing anti-corruption movement led by Loknayak Jayaprakash Narayan. During this period, fundamental rights of citizens were suspended, their right to access courts was restricted, and thousands of opposition leaders and democracy fighters were imprisoned under MISA. He said that many opposition leaders, including Atal Bihari Vajpayee and Lal Krishna Advani, were also imprisoned. Lakhawat said that to protect democracy, it is essential to convey the truth about the Emergency to the new generation. He said that he wants to say from the land of Bikaner that Congress will never be absolved in history for anti-democratic acts like the Emergency.
Bikaner West MLA Jethananand Vyas said that the history of the Emergency is not just an incident, but a significant lesson in protecting democracy. It is essential to make every worker and the younger generation aware of the reality of that era, so that democratic values are not compromised in the future.
Dungargarh MLA Tarachand Saraswat said that the sacrifice and struggle of the democratic fighters is a source of inspiration for every generation. To protect the Constitution and democratic values, we must always remain vigilant, organized, and dedicated.
Media coordinator Kamal Gehlot reported that during the program, Moolchand Solanki, Brahmanand Gehlot, Virendra Singh Yadav, Ashutosh Rawal, Shridutt Dave, Sohan Singh Sodha, Narayan Singh Yadav, Daulatlal Gehlot, Lalit Prasad Ranga, Ashok Kumar Vyas, Narbadashankar Acharya, and MISA detainees, who were present on the stage, shared their experiences during the Emergency and recalled the struggle to protect democracy.
The program was conducted by BJP District Vice President and Coordinator Ashok Prajapat.
The program was attended by co-ordinators Dinesh Sankhla, Rahul Pareek, Nursing Sevag, State Working Committee member Jalam Singh Bhati, Satyaprakash Acharya, Kumbharam Siddha, former District President Vijay Acharya, Akhilesh Pratap Singh, Bhawani Paiwal, Bhanwarlal Jangid, Ramzan Abbasi, Narayan Chopra, District General Secretary Kaushal Sharma, Shyam Singh Hadla, Dilip Singh Rajpurohit, Tola Ram Kookna, District Vice President Deepak Pareek, Bhupendra Sharma, Motilal Harsh, Sohan Prajapat, Hemnath Jakhar, Mohan Dhal, District Minister Sunita Hatila, Suman Kanwar Shekhawat, Dharmendra Singh Solanki, Kishan Chaudhary, Tarun Swami, Vinod Karol, Ramchandra Soni, Rajaram Ojha, Manmohan Singh, Ashok Maru, Pawan Swami, Sushil Acharya, Surendra Swami, Nisha Limba, Jogendra Sharma, Dushyant Tanwar, Chain Singh, Front President Chandramohan Joshi, Rajaram Singad, Subhash Valmiki, Mandal President Asha Acharya, Vishal Golchha, Dharampal Doodi, Dinesh Chauhan, Prem Gehlot, Kapil Sharma, Prakash Nath, Shubkaran Vishnoi, Deendayal Bhati, Chorulal Meghwal, Mahendra Singh, Prashant Vishnoi, Dungar Sain, Pawan Rathi, Shriram Bishnoi, Subhash Khichad, Radheshyam Darji, Anil Shukla, Shyam Chaudhary, Sangilal Gehlot, Deepak Yadav, Bharti Arora, Saroj Prajapat, Indu Verma, Anu Suthar, Gajendra Bhati, Ankit Tanwar, Nishant Gaur, Himanshu Tak, Dinesh Bhatnagar, Harish Bhojak, Kavita Sharma, Hulas Bhati, Harikant Sharma, Arun Solanki, Giriraj Charan and a large number of office bearers and workers were present.
Author: Sarjit Singh







