
निर्जला एकादशी पर 201 लीटर ठंडाई दूध शरबत की छबील…..
निर्जला एकादशी पर 201 लीटर ठंडाई दूध शरबत की छबील…..
बीकानेर, @MaruSangram। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति निर्जला एकादशी पर्व पर ठंडाई दूध, शरबत की छबिल लगाई गई।
कार्यक्रम केईएम रोड, सुरेंद्र मेडिकल के सामने किया गया। छबील में लगभग 201 लिटर ठंडाई दूध शरबत का वितरण किया गया। जिसमें अनेकों राहगीरों, ऑटो चालकों, दुपहिया वाहनों पर सवार लोगों ने सेवा का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्टील के गिलासों का उपयोग किया गया। संस्था के संस्थापक गुरु अर्जुन दास ने कहा गया कि “लंगर सेवा की भावना वास्तव में अद्भुत है, जो हमें प्रेम, भाईचारे और सेवा के मूल्यों से जोड़ती है।
लंगर सेवा वास्तव में एक महान कार्य है, जो समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।”
कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, अनिल स्वामी, रोहित श्रीमाली, गोविंद अग्रवाल, शशि अग्रवाल, बसंत किराडू, कपिल ठकराल, सुरेंद्र कुमार, अरुण भाटी, दीपक रूबेला, वैभव, हिमांशी, मयंक सहयोगी रहे।
उषा गुप्ता ने बताया कि “संस्था पिछले 7 सालों से बीकानेर में सेवा कर रही है और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।”
201 liters of Thandai, milk, and sherbet stall on Nirjala Ekadashi…
201 liters of Thandai, milk, and sherbet stall on Nirjala Ekadashi…
Bikaner, @MaruSangram. As every year, Shri Guru Arjun Das Satsang Bhawan and Shri Rudra Hanuman Seva Samiti organized a Thandai, milk, and sherbet stall on Nirjala Ekadashi.
The event was held in front of Surendra Medical on KEM Road. Approximately 201 liters of Thandai, milk, and sherbet were distributed at the stall. Many passersby, auto drivers, and two-wheeler riders enjoyed the service.
Steel glasses were used in the event, keeping environmental protection in mind. The organization’s founder, Guru Arjun Das, said, “The spirit of langar seva is truly wonderful, connecting us with the values of love, brotherhood, and service.
Langar seva is truly a noble deed that promotes unity and brotherhood in society.”
The committee members Abhishek Gupta, Usha Gupta, Himanshu Kiradu, Anil Swami, Rohit Shrimali, Govind Agarwal, Shashi Agarwal, Basant Kiradu, Kapil Thakral, Surendra Kumar, Arun Bhati, Deepak Rubella, Vaibhav, Himanshi, and Mayank participated in the program.
Usha Gupta stated, “The organization has been serving in Bikaner for the past seven years and this program will continue.”
Author: Sarjit Singh







