June 19, 2026 1:13 am

पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रेस क्लब की अभिनव पहल, शुक्रवार को होगा निःशुल्क मेडिकल शिविर…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रेस क्लब की अभिनव पहल, शुक्रवार को होगा निःशुल्क मेडिकल शिविर…..

पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रेस क्लब की अभिनव पहल, शुक्रवार को होगा निःशुल्क मेडिकल शिविर…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिले भर में कार्यरत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल माध्यमो के 215 पत्रकारों की संस्था बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा के सबंध में अभिनव पहल निःशुल्क मेडिकल शिविर के रूप में की जा रही है।

क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि बीकानेर में चोखुंटी पुलिया के पास स्थित राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पत्रकारों एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी।

शिविर में ईसीजी, हीमोग्लोबिन, सीबीसी कम्प्लीट, ईएसआर, ब्लड शुगर, टोटल कोलेस्ट्रॉल, क्रिएटिनिन, बिलीरुबिन, प्रोटीन, एल्ब्युमिन, केल्शियम, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रप आदि जांचे भी करवा सकेंगे।

क्लब महासचिव विशाल स्वामी एवं कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी ने क्लब के सभी सदस्यों सहित समस्त पत्रकारों से शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।

महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि अध्यक्ष कुशाल सिंह द्वारा लगातार पत्रकार कल्याण के कार्य किये जा रहे है एवं कार्यकाल के दौरान ओर अधिक कार्य किये जायेंगे।

Press Club’s innovative initiative to protect journalists’ health, free medical camp to be held on Friday…

Press Club’s innovative initiative to protect journalists’ health, free medical camp to be held on Friday…

Bikaner, @MaruSangram. The Bikaner Press Club, an organization of 215 journalists from print, electronic, and digital media working across Bikaner district, is taking an innovative initiative to protect journalists’ health in the form of a free medical camp.

Club President Kushal Singh Medatia informed that the camp is being held from 9 am to 11:30 am at the Government Satellite Hospital located near Chokhunti Puliya in Bikaner. Organized with the cooperation of District Hospital Superintendent Dr. Sunil Harsh, the camp will examine the health of journalists and their family members.

The camp will also offer ECG, hemoglobin, complete CBC, ESR, blood sugar, total cholesterol, creatinine, bilirubin, protein, albumin, calcium, uric acid, blood group, etc. tests.

Club General Secretary Vishal Swami and Treasurer Giriraj Bhadani have urged all club members and journalists to take advantage of the camp.

General Secretary Vishal Swami stated that President Kushal Singh has been continuously working for the welfare of journalists and will do more during his tenure.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts