June 15, 2026 1:21 am

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन…..

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन…..

नई दिल्ली, MaruSangram। राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावे की धनराशि चोरी होने के मामले में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लगातार उठ रहे सवालों और विवादों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर शासन ने विशेष जांच समिति (SIT) का गठन कर दिया है। यह समिति पूरे मामले की जांच कर निर्धारित समय में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावे की धनराशि में कथित चोरी के मामलों को लेकर सरकार से विशेष जांच कराने का अनुरोध किया था।

ट्रस्ट का कहना था कि मामले को लेकर लगातार नए आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है। इसके बाद शासन ने तीन सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया।

3 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी:
गठित समिति की अध्यक्षता लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत करेंगे। इसके अलावा आईजी रेंज किरन एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

7 दिन में प्रारंभिक, 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट:
शासन ने जांच प्रक्रिया को समयबद्ध रखने के निर्देश दिए हैं। समिति को सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपनी होगी, जबकि 15 दिनों के अंदर अंतिम रिपोर्ट सरकार के सामने पेश करनी होगी।

जांच के दौरान दान पात्रों में जमा होने वाली राशि, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और धनराशि के प्रबंधन से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी‌। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी होने के आरोपों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही थीं। मामले को लेकर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। पहले ट्रस्ट की ओर से आंतरिक जांच और ऑडिट की बात कही गई थी, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद स्वतंत्र जांच की जरूरत महसूस की गई।

अब एसआईटी के गठन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की सच्चाई सामने आएगी और अगर जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। देश की आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल राम मंदिर से जुड़े इस मामले पर सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Ayodhya Ram Temple donation theft case: Yogi government takes major step on trust’s demand, forms SIT…

Ayodhya Ram Temple donation theft case: Yogi government takes major step on trust’s demand, forms SIT…

New Delhi, MaruSangram. The government has taken a major step in the case of theft of donations from the temples within the Shri Ram Janmabhoomi complex in the Ramnagari city of Ayodhya. Amidst the ongoing questions and controversies, the government has formed a Special Investigation Committee (SIT) at the request of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust. This committee will investigate the entire matter and submit its report to the government within the stipulated time.

The Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust had requested the government to conduct a special investigation into the alleged theft of donations.

The Trust stated that new allegations are constantly emerging regarding the matter, creating confusion. Following this, the government decided to form a three-member Special Investigation Committee.

Responsibilities assigned to three senior officials:

The committee will be chaired by Lucknow Divisional Commissioner Vijay Vishwas Pant. Additionally, IG Range Kiran S and Special Secretary of the Finance Department Neel Ratan have been appointed as members of the committee. This team will investigate all aspects of the case and prepare its report based on the facts.

Preliminary report in 7 days, final report in 15 days:
The government has directed that the investigation process be time-bound. The committee must submit its preliminary report within seven days, and the final report must be presented to the government within 15 days.

During the investigation, all aspects related to the amount deposited in donation boxes, their security arrangements, and the management of the funds will be examined. Allegations of theft of donations at the Ram Temple have been a topic of discussion for some time. Questions were also raised about the functioning of the Trust regarding the matter. Initially, the Trust had proposed an internal investigation and audit, but after the controversy escalated, the need for an independent inquiry was felt.

Now, with the formation of the SIT, there is hope that the truth of the matter will be revealed, and if any irregularities or negligence are revealed in the investigation, action can be taken against those responsible. Everyone’s eyes are fixed on the investigation report in this matter related to Ram Temple, which is one of the biggest centers of faith in the country.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts