
स्वच्छ ऊर्जा अपनाने हेतु जन-जागरुकता फैलाने अवादा भारत उदय यात्रा पहुंची बीकानेर
स्वच्छ ऊर्जा अपनाने हेतु जन-जागरुकता फैलाने अवादा भारत उदय यात्रा पहुंची बीकानेर……
स्वच्छ ऊर्जा अपनाने हेतु जन-जागरुकता फैलाने अवादा भारत उदय यात्रा पहुंची बीकानेर…..
नुक्कड़ नाटक द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के कॉन्सेप्ट को सरलता से समझा रहे
बीकानेर, @MaruSangram। स्वच्छ ऊर्जा बनाने वाली कंपनी अवादा ग्रुप की ओर से आयोजित ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ बीकानेर पहुंची। स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान बीकानेर में इस यात्रा के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं को टिकाऊ ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास किया गया।
अवादा ग्रुप के पास 17.7 GWp से अधिक का अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो है। जो कंपनी की मजबूत निष्पादन क्षमताओं को दर्शाता है।
8 मई 2026 को कंपनी के नोएडा ऑफिस से रवाना हुई।
यह यात्रा एक राष्ट्रव्यापी जागरुकता आंदोलन के इरादे से आगे बढ़ रही है। इसका लक्ष्य है जमीनी स्तर पर लोगों के बीच स्वच्छ ऊर्जा की समझ को मजबूत करना, ताकि वे इसे अपनाएं और सस्टेनेबल रहन-सहन को बढ़ावा मिले, इस तरह भारत पहले से ज्यादा स्वच्छ और ज्यादा स्वावलंबी ऊर्जा युक्त भविष्य की ओर अग्रसर होगा।
खास तौर पर डिजाइन की गई वैन अब तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों और 15 शहरों को कवर करते हुए लगभग 6584 किलोमीटर का फासला तय कर चुकी है। ऑन-ग्राउंड गतिविधियों और जन-भागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से यह यात्रा लोगों से सम्पर्क स्थापित करेगी।
बीकानेर में इस यात्रा को वहां के स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों व स्थानीय संस्थानों से बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली जिससे जाहिर होता है सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पनबिजली जैसे नवीकरणीय ऊर्जा विकल्पों में जनता की रुचि बढ़ रही है।
इस अवसर पर अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा, आज वह समय आ गया है जब हम पूरी तरह से प्राकृतिक ऊर्जा की ओर बढ़ें। बाहरी संसाधनों पर निर्भर रहने के बजाय खुद की ऊर्जा पैदा करना देश की सुरक्षा और तरक्की के लिए बहुत जरुरी है।
‘अवादा भारत उदय यात्रा’ के जरिए हम स्वच्छ ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि यह केवल एक अभियान न रहकर एक जन-आंदोलन बन जाए। इस यात्रा के बीकानेर में पड़ाव के दौरान कई दिलचस्प गतिविधियां हुई जैसे नुक्कड़ नाटक द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के कॉन्सेप्ट को सरलता से समझाना, स्वच्छ ऊर्जा के बारे में गलतफहमियों को दूर करने वाले सत्र आयोजित किए गए, लोगों को डिजिटल ग्रीन प्लेज लेने का अवसर दिया गया, जिससे वे सस्टेनेबल तौर-तरीके अपनाने को प्रोत्साहित हों।
बीकानेर के कामयाब सफर के बाद अब यह यात्रा नोएडा की ओर अग्रसर होगी और स्वच्छ ऊर्जा एवं सस्टेनेबल रहन-सहन के विषय पर जागरुकता का प्रसार करेगी।
’अवादा भारत उदय यात्रा’ के लिए दो वैन खास तौर पर डिजाइन की गई हैं जो 35 दिनों की अवधि में देश के 9 राज्यों व 27 शहरों का दौरा करेंगी और सस्टेनेबिलिटी के संदेश को जनता तक पहुंचाएंगी।
The Avaada Bharat Uday Yatra reached Bikaner to spread awareness about the adoption of clean energy.
The Avaada Bharat Uday Yatra reached Bikaner to spread awareness about the adoption of clean energy.
Street plays are being used to explain the concept of clean energy in a simple way.
Bikaner, @MaruSangram. The “Avaada Bharat Uday Yatra,” organized by the clean energy company Avaada Group, reached Bikaner. As part of a nationwide campaign to raise awareness about clean energy, this Yatra in Bikaner sought to connect local citizens and organizations with sustainable energy and an environmentally conscious lifestyle.
The Avaada Group has a renewable energy portfolio of over 17.7 GWp, demonstrating the company’s strong execution capabilities.
The Yatra departed from the company’s Noida office on May 8, 2026.
The Yatra is intended to be a nationwide awareness campaign. Its goal is to strengthen the understanding of clean energy among people at the grassroots level, encouraging their adoption and promoting sustainable living, thus moving India towards a cleaner and more self-reliant energy future.
The specially designed van has so far covered a distance of approximately 6,584 kilometers, covering 15 cities and five states, including Uttar Pradesh, Rajasthan, Gujarat, Odisha, and Maharashtra. The journey will connect with people through on-ground activities and public participation programs.
In Bikaner, the journey received an enthusiastic response from local residents, students, and local institutions, demonstrating the growing public interest in renewable energy options such as solar, wind, and hydropower.
Speaking on this occasion, Vineet Mittal, Chairman of Avaada Group, said, “The time has come for us to move completely towards natural energy. Generating our own energy instead of relying on external resources is crucial for the country’s security and progress.”
Through the “Avaada Bharat Uday Yatra,” we aim to bring clean energy to every home, transforming it from a mere campaign to a mass movement. During the journey’s stop in Bikaner, several interesting activities took place, including street plays to explain the concept of clean energy in a simple way, sessions to dispel misconceptions about clean energy, and opportunities for people to take a digital green pledge to encourage them to adopt sustainable practices.
After a successful journey in Bikaner, the journey will now proceed to Noida to spread awareness about clean energy and sustainable living.
Two vans have been specially designed for the “Avaada Bharat Uday Yatra,” which will travel across nine states and 27 cities over a period of 35 days, spreading the message of sustainability to the public.
Author: Sarjit Singh







